सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

केलंग में पूरे उत्साह व उमंग से मनाया गया 76वां स्वतंत्रता दिवस

 

  • लाहौल स्पिति जिला में जनजातीय उपयोजना के तहत व्यय किये जा रहे 150 करोड़
  • डाॅ.राम लाल मारकंडा ने फहराया तिरंगा,
  • आजादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतत्रंता सेनानियों और वीर सैनिकों को किया स्मरण

करतार  कौशल,

लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया, 



केलंग: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केलंग में जिला स्तरीय समारोह पूरे उत्साह उमंग के साथ मनाया गया। तकनीकी शिक्षा, जनजातीय विकास, सूचना प्रौद्योगिकी एवं जन षिकायत निवारण मंत्री डाॅ.राम लाल मारकंडा ने केलंग के पुलिस मैदान में आयोजित समारोह की अध्यक्षता की और राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा पुलिस, होमगार्ड, एनएसएस तथा स्काऊटस एवं गाईडस की टुकड़ियों द्वारा निकाले गये आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली।

  डाॅ.राम लाल मारकंडा ने इस पावन अवसर पर देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले सभी स्वतत्रंता सेनानियों को नमन किया। उन्होंने देश की स्वतंत्रता की हिफाजत के लिए बलिदान करने वाले वीर सैनिकों का भी स्मरण किया।

मारकंडा ने कहा प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों के विकास के प्रति वचनवद्ध हैं। प्रदेश के कुल बजट का 9 प्रतिशत जनजातीय क्षेत्रों 

में खर्च किया जाता है और जनजातीय उप योजना के तहत इस वर्ष लाहौल स्पीति में जनजातीय उपयोजना के तहत 150 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है जिसमें लाहौल मण्डल में 84 करोड़ जबकि स्पिति उपमंडल में 66 करोड़ रुपये विभिन्न विकास कार्यो पर व्यय किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अटल टनल रोहतांग के बन जाने से जिले में पर्यटन गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही हैं जिससे लोगो की आर्थिकी मजबूत हो रही है। मारकंडा ने कहा कि पिछले पौने 5 वर्षों में 22 पुलों का निर्माण किया गया है और 6 पुल सितंबर माह में तैयार होंगे जो कि प्रदेश में विधानसभा क्षेत्र में  अपने आप में रिकाॅर्ड है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के साथ जिला लाहौल स्पीति में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज जिले में स्वस्थ्य सुविधाओं में सुधार हुआ है और जिले कोई भी स्वास्थ्य केंद्र बिना चिकित्सकों के नहीं हैं। मारकंडा ने कहा कि जिले में संचार सुविधाओं को बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है । 

इस दौरान शिक्षण संस्थानों के बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले दलों और मार्च पास्ट में भाग लेने वाली टुकड़ियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों तथा विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया।

  इस अवसर पर उपायुक्त सुमित खिमटा, पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा, एसडीएम प्रिया नागटा, एसी डाॅ.रोहित शर्मा, कार्यकारी परामर्शदाता एलएएचडीसी कारगिल फुन्चोंग टशी, टीएसी सदस्य नवांग उपासक, शेर सिंह, पुष्पा, मंडलाध्यक्ष सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जीत कर भी कट्टर भाजपाइयों के घर मे निपट गयी भाजपा।एकमात्र मंडल अध्यक्ष योगेश भार्गव ने रखी थोड़ी लाज।

लोकेन्द्र सिंह वैदिक  लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया आनी:- मंडी संसदीय क्षेत्र से कँगना राणौत  लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह को हराकर संसद में पहुँच चुकी है।मंडी संसदीय क्षेत्र से आनी के विधायक लोकेन्द्र कुमार को छोड़कर सभी भाजपा के विधायक अपनी अपनी विधानसभा से कँगना राणौत को बढ़त दिलवाने में कामयाब रहे।अगर आनी विधानसभा की बात करें तो विक्रमादित्य सिंह को 8328 मतों की बढ़त मिली है।यहां तक कि विधायक लोकेंद्र कुमार की अपने बूथ पर भाजपा की दुर्गति है।विधायक के अपने बूथ आनी-2 पर कांग्रेस को बढ़त है।जहाँ पर कँगना राणौत को 186 मत व विक्रमादित्य सिंह को 298 मत मिले हैं।जहां से कांग्रेस को 112 मतों की बढ़त मिली है।अगर विधायक की पत्नी सुषमा देवी की बात करें जो खनी बटाला से पंचायत समिति सदस्या है।यहां पर भी सभी बूथों पर भाजपा के खस्ताहाल है।इनके अपने बूथ खुन्न में कँगना राणौत को 299 मत मिले जबकि विक्रमादित्य को 491 मत पड़े।इस बूथ से कांग्रेस को 192 मतों की बढ़त है।अब बात करते हैं पंचायतीराज प्रकोष्ठ हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष व लोक सभा चुनाव प्रभारी अमर ठाकुर की को जो पूर्व में ए पी एम सी कुल्लु...

बादशाहपुर में फहरेगी भाजपा की विजय पताका: राव नरबीर सिंह

सुमित ठाकुर  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं को प्रचार में जुट जाने का दिया संदेश, शीघ्र होगी गृहमंत्री अमित शाह की रैलीगुरुग्राम। पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि बादशाहपुर विधानसभा में निश्चित तौर पर भाजपा की विजय पताका फहरेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से उनको अपना उम्मीदवार बनाया है। बादशाहपुर की जनता जानती है कि 2014 से 2019 तक उन्होंने मंत्री रहते हुए किस तरह से गुरुग्राम में दो दर्जन के लगभग फ्लाइओवर और अंडरपास बनवाए थे। देश का सबसे महंगा रोड द्वारका एक्सप्रेस वे बनवाने का काम भी उस दौरान किया गया था। राव नरबीर सिंह ने कहा कि वह वादा करते हैं कि जितना विकास कार्य पिछले कार्यकाल में कराया था उससे अधिक रफ्तार से काम इस बार कराया जाएगा। राव नरबीर सिंह शुक्रवार को गढ़ी मुरलीपुर, नखडौला और वजीराबाद गांव में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।अपने लोगों के बीच अधिकार से आया हूंराव नरबीर सिंह ने कहा कि भाजपा ने उनपर विश्वास इसलिए जताया है क्योंकि पार्टी को बादशाहपुर की जनता पर विश्वास है कि वह निश्चित तौर पर चुनाव...

ग्रीन पेटल्स ट्रस्ट द्वारा सरस्वती कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज गाजियाबाद में कैरियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन

पं विनय शर्मा      लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  गाजियाबाद। ग्रीन पेटल्स ट्रस्ट द्वारा गाजियाबाद के सरस्वती कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के वाणिज्य विभाग के सभी छात्रों के लिए  "कॉमर्स स्नातकों के लिए करियर विकल्प" विषय पर छात्र कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ) एस कुमार और कॉलेज प्रबंधन समिति के सचिव श्री निर्मल सिंह ने अतिथि वक्ता श्री एसपी वर्मा, निदेशक (प्रशिक्षण एवं नवाचार) ग्रीन पेटल्स ट्रस्ट का स्वागत हरा पौधा देकर किया। श्री वर्मा का स्वागत करते हुए, श्री निर्मल सिंह ने कहा, "हम अपने कॉलेज में प्रसिद्ध और अनुभवी कैरियर योजनाकार और शिक्षाविद का स्वागत करते हैं। श्री एसपी वर्मा ने दो लाख से अधिक छात्रों को परामर्श दिया है। उन्होंने हजारों शिक्षकों को भी प्रशिक्षित किया है।" श्री एसपी वर्मा ने "वाणिज्य स्नातकों के लिए कैरियर विकल्प" विषय पर विस्तार से बात की। उन्होंने स्मार्ट लक्ष्य निर्धारण की आवश्यकता और महत्व पर प्रकाश डाला और कहा, "वाणिज्य स्नातकों के लिए कैरियर विकल्पों की एक अच्छी संख्या है। लेकिन प्रत्येक छात्र को दीर्घकालिक और ...