सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

देव भूमि कुल्लू में कांग्रेसी नेताओं ने गौरव यात्रा के साथ किया चुनावी शंखनाद

 

  • भाजपा सरकार को सुनाई खरी-खोटी, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व्  प्रधानमंत्री पर कसे कई तंज 

करतार कौशल,

लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया,



कुल्लू:  पूरे देश में जहां स्वतंत्रता   दिवस की धूम रही ,वहीं दोपहर बाद कुल्लू के रथ मैदान में प्रदेश के कांग्रेसी नेताओं ने कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में गौरव यात्रा के साथ चुनावी शंखनाद किया इस मौके पर सभी नेताओं ने भाजपा सरकार को खरी-खोटी सुनाई और देश व् प्रदेश मे बढ़ती महगाई व भ्रष्टाचारी के लिए  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर कई तंज कसे ।

गौर हें कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने सोमवार को भुंतर से लेकर कुल्लू तक आजादी की गौरव यात्रा निकाली। रथ मैदान कुल्लू पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, प्रचार कमेटी अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू और विधायक विक्रमादित्य का कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि महंगाई चरम सीमा पर है और जनता त्रस्त है। उन्होंने कहा पीएम नरेंद्र मोदी ने तीन दौरे हिमाचल के किए, लेकिन रोजगार किसी क्षेत्र में भी नहीं दिया। सीएम जयराम के कुर्सी संभालते ही लोगों को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन धरातल पर आज तक कुछ नहीं हुआ।  नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जयराम सरकार के जाने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि अब तेल सस्ता करने और कर्मचारियों को एरियर देने का समय चला गया। मंडी एयरपोर्ट का नींव पत्थर तक नहीं रखा गया है, जो सीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट था। सीएम ने अपने समय में नौकरियां नीलाम कीं, इसके लिए उनका नाम इतिहास में लिखा जाएगा। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि देश की आजादी के बाद कांग्रेस की विचारधारा के चलते लोकतंत्र मजबूत हुआ है। जिसमे प्रत्येक नागरिक को वोट देने का अधिकार मिला है। उन्होंने कहा कि सीएम किस चतुराई से जनता को बेवकूफ बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना से युवाओं के साथ मोदी सरकार ने धोखा किया है।  शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य ने कहा कि आज की सरकार ने लोगों को जाति के नाम पर बांटने का काम किया। कहा कि जिस दिन प्रदेश में आचार संहिता लगेगी उस दिन जनता सीएम को आईना दिखाएगी। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के मॉडल को वापस लाकर सरकार बनाएंगे। हर विस क्षेत्र के लिए 10-10 करोड़ की राशि दी जाएगी। इसमें लोन भी दिया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा, पूर्व बागवानी मंत्री सत्य प्रकाश, कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुरव् कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बूधि सिंह  ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जीत कर भी कट्टर भाजपाइयों के घर मे निपट गयी भाजपा।एकमात्र मंडल अध्यक्ष योगेश भार्गव ने रखी थोड़ी लाज।

लोकेन्द्र सिंह वैदिक  लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया आनी:- मंडी संसदीय क्षेत्र से कँगना राणौत  लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह को हराकर संसद में पहुँच चुकी है।मंडी संसदीय क्षेत्र से आनी के विधायक लोकेन्द्र कुमार को छोड़कर सभी भाजपा के विधायक अपनी अपनी विधानसभा से कँगना राणौत को बढ़त दिलवाने में कामयाब रहे।अगर आनी विधानसभा की बात करें तो विक्रमादित्य सिंह को 8328 मतों की बढ़त मिली है।यहां तक कि विधायक लोकेंद्र कुमार की अपने बूथ पर भाजपा की दुर्गति है।विधायक के अपने बूथ आनी-2 पर कांग्रेस को बढ़त है।जहाँ पर कँगना राणौत को 186 मत व विक्रमादित्य सिंह को 298 मत मिले हैं।जहां से कांग्रेस को 112 मतों की बढ़त मिली है।अगर विधायक की पत्नी सुषमा देवी की बात करें जो खनी बटाला से पंचायत समिति सदस्या है।यहां पर भी सभी बूथों पर भाजपा के खस्ताहाल है।इनके अपने बूथ खुन्न में कँगना राणौत को 299 मत मिले जबकि विक्रमादित्य को 491 मत पड़े।इस बूथ से कांग्रेस को 192 मतों की बढ़त है।अब बात करते हैं पंचायतीराज प्रकोष्ठ हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष व लोक सभा चुनाव प्रभारी अमर ठाकुर की को जो पूर्व में ए पी एम सी कुल्लु...

बादशाहपुर में फहरेगी भाजपा की विजय पताका: राव नरबीर सिंह

सुमित ठाकुर  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं को प्रचार में जुट जाने का दिया संदेश, शीघ्र होगी गृहमंत्री अमित शाह की रैलीगुरुग्राम। पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि बादशाहपुर विधानसभा में निश्चित तौर पर भाजपा की विजय पताका फहरेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से उनको अपना उम्मीदवार बनाया है। बादशाहपुर की जनता जानती है कि 2014 से 2019 तक उन्होंने मंत्री रहते हुए किस तरह से गुरुग्राम में दो दर्जन के लगभग फ्लाइओवर और अंडरपास बनवाए थे। देश का सबसे महंगा रोड द्वारका एक्सप्रेस वे बनवाने का काम भी उस दौरान किया गया था। राव नरबीर सिंह ने कहा कि वह वादा करते हैं कि जितना विकास कार्य पिछले कार्यकाल में कराया था उससे अधिक रफ्तार से काम इस बार कराया जाएगा। राव नरबीर सिंह शुक्रवार को गढ़ी मुरलीपुर, नखडौला और वजीराबाद गांव में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।अपने लोगों के बीच अधिकार से आया हूंराव नरबीर सिंह ने कहा कि भाजपा ने उनपर विश्वास इसलिए जताया है क्योंकि पार्टी को बादशाहपुर की जनता पर विश्वास है कि वह निश्चित तौर पर चुनाव...

ग्रीन पेटल्स ट्रस्ट द्वारा सरस्वती कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज गाजियाबाद में कैरियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन

पं विनय शर्मा      लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  गाजियाबाद। ग्रीन पेटल्स ट्रस्ट द्वारा गाजियाबाद के सरस्वती कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के वाणिज्य विभाग के सभी छात्रों के लिए  "कॉमर्स स्नातकों के लिए करियर विकल्प" विषय पर छात्र कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ) एस कुमार और कॉलेज प्रबंधन समिति के सचिव श्री निर्मल सिंह ने अतिथि वक्ता श्री एसपी वर्मा, निदेशक (प्रशिक्षण एवं नवाचार) ग्रीन पेटल्स ट्रस्ट का स्वागत हरा पौधा देकर किया। श्री वर्मा का स्वागत करते हुए, श्री निर्मल सिंह ने कहा, "हम अपने कॉलेज में प्रसिद्ध और अनुभवी कैरियर योजनाकार और शिक्षाविद का स्वागत करते हैं। श्री एसपी वर्मा ने दो लाख से अधिक छात्रों को परामर्श दिया है। उन्होंने हजारों शिक्षकों को भी प्रशिक्षित किया है।" श्री एसपी वर्मा ने "वाणिज्य स्नातकों के लिए कैरियर विकल्प" विषय पर विस्तार से बात की। उन्होंने स्मार्ट लक्ष्य निर्धारण की आवश्यकता और महत्व पर प्रकाश डाला और कहा, "वाणिज्य स्नातकों के लिए कैरियर विकल्पों की एक अच्छी संख्या है। लेकिन प्रत्येक छात्र को दीर्घकालिक और ...