सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

हरियाणा- राजस्थान लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

प्रजापत मोहल्ले में मकर सक्रांति के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित, बुजुर्गों का किया सम्मान

  गीतिका  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गुरुग्राम ।नवीन मंडल ओबीसी मोर्चा सुभाष कुमार प्रजापति मंडल महामंत्री भाजपा ने आज प्रजापत मोहल्ले में मकर सक्रांति के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम किया जिसमें अपने बड़े बुजुर्गों का मान सम्मान लोई और शाल बांटकर  अपने बड़े बुजुर्गों का मान सम्मान किया।  जिसमें जिलाध्यक्ष कृष्ण स्वामी जी व 360 बिरादरी के प्रधान उमेश सिंह प्रजापत, प्रभाती लाल प्रजापत  कृष्ण प्रजापत ,लकी राम प्रजापत, धर्मपाल प्रजापत, कृष्ण सैनी, नफे सैनी ,सुखबीर प्रजापत  मामन प्रजापत ,बलवान प्रजापत  दलीप चंदेला ,विजय प्रजापत,तोता राम प्रजापत व बहुत से गणमान्य व्यक्तियों ने और  महिला मंडल टीम ने सविता प्रजापत, सुमन प्रजापत, इंदिरा चंदेला, सुनीता सैनी व बहुत से गणमान्य महिलाओं ने मकर सक्रांति के कार्यक्रम को धूमधाम से मनाया।

मिट्टी की खुशबू राष्ट्र मुहिम: हीरा अमित रोहिल्ल

  गीतिका  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया    गुरुग्राम। हरियाणा द्वारा मिट्टी का सामान बनाने वालो कुम्हारों और उनके परिवारों के लिए समर्पित होकर कार्य करना , हीरा अमित रोहिल्ला एक राष्ट्र सामाजिक एक्टिविस्ट है। भाजपा ज़िला गुरुग्राम हरियाणा ओ.बी.सी. मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी और एक स्वयंसेवक संघ से जुड़े है और निस्वार्थ जन कल्याण के लिए कार्य कर रहे है, मिट्टी की खुशबू राष्ट्र मुहिम आगे बढ़ रही है आज भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश धनकर जी से आशीर्वाद मिला और उन्होंने मार्गदर्शन और कुछ जरूरी कार्य करने और मुहिम में शामिल करने जैसे वर्कशॉप जैसे सुझाव दिए और  मुहिम को कुम्हारों के लिए एक अच्छा पहल बताया, #vocalforlocal और देश की इकॉनमी ग्रोथ रेट बढ़ेगी और मिट्टी के सामान बनाने वालो को और उनके परिवारों को बहुत फायदा होगा, हीरा अमित रोहिल्ला मिट्टी की खुशबू राष्ट्र मुहिम उनकी एक पहल है क्युकी वो A+ foundation trust  के फाउंडर और राष्ट्र अध्यक्ष है,  मिट्टी के सामान और  मिट्टी के बर्तन में खाना पकाने के फायदे- -मिट्टी के बने बर्तनों में कम तेल का इस्तेमाल होता है। -मिट्टी क

सुशासन दिवस पर अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयंती मनाई

गीतिका  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गुरुग्राम। अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती को मनाया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष कृष्ण स्वामी जी व मंडल महामंत्री सुभाष कुमार प्रजापति नवीन मंडल ओबीसी मोर्चा भारतीय जनता पार्टी बूथ नंबर 292 पर  कृष्ण सैनी श्री दिलीप जी श्री रिछपाल जी श्री कैलाश शर्मा श्री सुबे प्रजापत श्री राम प्रजापत श्री बलवान प्रजापत और बहुत से गणमान्य लोगों ने बड़ी धूमधाम से मनाया।

स्टारेक्स यूनिवर्सिटी ने अंबेडकर को उनकी 66वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

गीतिका लो कल न्यूज ऑफ इंडिया गुरुग्राम , 06 दिसंबर:  भारतीय अर्थव्यवस्था में राजकोषीय संकट को कम करने के लिए डॉ बीआर अंबेडकर द्वारा वकालत किए गए सार्वजनिक व्यय के कैनन को अपनाना प्रासंगिक होगा। अंबेडकर ने कहा कि प्रत्येक सरकार को जनता से प्राप्त संसाधनों को न केवल नियमों, कानूनों और विनियमों के अनुसार खर्च करना चाहिए, बल्कि यह भी देखना चाहिए कि विश्वास, बुद्धि और अर्थव्यवस्था ’को सार्वजनिक अधिकारियों द्वारा खर्च के कार्यों में पालन किया जाता है”। ये शब्द आज प्रोफेसर एम.एम. गोयल कुलपति स्टारेक्स विश्वविद्यालय गुरुग्राम एवं संस्थापक नीडोनॉमिक्स स्कूल ऑफ थॉट ने कहे । वे आज भारत रत्न डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे थे। प्रोफेसर गोयल ने कहा कि अंबेडकर के सार्वजनिक खर्च के कैनन के बारे में उल्लेखनीय बात यह है कि वे वाद तटस्थ हैं और बड़े या छोटे सार्वजनिक क्षेत्र द्वारा अनुसरण किया जा सकता है । राजनीति विज्ञान के एचओडी डॉ सुनील कुमार ने बताया कि बाबा साहेब के नाम से मशहूर डॉ भीमराव रामजी अंबेडकर भारत के महानतम सुधार नेता और भारत के संविधान के मुख्य न

छात्र भगवत गीता से जीवन जीने की कला सीखें" -डॉ. आहूजा

गीतिका  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया गुरुग्राम:  गुरुग्राम विश्वविद्यालय परिसर सेक्टर 51, गुरुग्राम में अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का विधिवत शुभारंभ गुरुग्राम विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मार्कण्डेय आहूजा जी ने दीप प्रज्ज्वलन व मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।इस अवसर पर गुरुग्राम विश्वविद्यालय में श्रीमद्भागवत गीता पर आधारित सचित्र प्रदर्शनी लगाई गई।इस खास प्रदर्शनी में गीता जी के श्लोकों के माध्यम से बताया गया कि मनुष्य जाति का आधार इसमें छिपा हैं। साथ ही साथ मनुष्य के लिए क्या कर्म हैं ? क्या धर्म है और पौराणिक और ऐतिहासिक घटनाक्रमों को बड़े सुन्दर ढंग से चित्रों के द्वारा दिखाया गया है।प्रदर्शनी में लगे चित्रों को जाने माने चित्रकार तपन चंद्र भौमिक ने बनाया है।यह प्रदर्शनी एक महीने तक चलेगी, जिसमें विवि के विभिन्न विभागों और महाविद्यालयों के विद्यार्थी अलग अलग दिन आएँगे ।   इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. मार्कण्डेय आहूजा जी ने कहा कि सभी गीता जयंती महोत्सव के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें।शिक्षक गीता के महत्व को समझें और छात्रों को भी गीता महोत्सव की उपयोगिता से रूबरू कराकर एक

जोधपुर में जरूरतमन्दों के बीच पहुंचा स्वर्ण भारत परिवार

  योजना ब्रांड एम्बेसडर डॉ दीप्ति राजोत्या ने जरूरतमन्दों को बांटे कम्बल स्वर्ण भारत राष्ट्रीय कम्बल वितरण योजना के तहत 22 राज्यों में बंट रहे हैं कम्बल प्रिया पटवाल, लोकल न्यूज ऑफ इंडिया, राजस्थान : स्वर्ण भारत परिवार आज़ादी का अमृत महोत्सव जरूरतमन्द लोगो को कम्बल वितरित कर रहा है 1 दिसम्बर से  साठ दिन लगातार कम्बल वितरण योजना विभिन्न जिलों व राज्यों में आयोजित की जा रही है, स्वर्ण भारत हर साल की तरह इस बार भी 22 राज्यों में सेवानीति के माध्यम से गर्म कपड़े व कम्बल का वितरण करेगा , उम्मीद है आप सभी भी कार्यक्रम में भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे । कार्यक्रम की ब्रांड अम्बेसडर डॉ दीप्ति राजोत्या की अगुवाई में चीफ गेस्ट जीएसटी कमिश्नर श्री दिनेश कुमार ने जोधपुर के अग़वा बस्ती और चोप्सनी हाउसिंग बोर्ड में जरूरतमन्द लोगो को कम्बल बाटें गए इस मौके पर प्रोजेक्ट मैनेजर डॉ प्राची गौर , डॉ इला शर्मा आयुधी केयर फाउंडेशन व वालंटियर कृति राजोत्या , जयंत राजोत्या, हर्षिता शर्मा,दर्शिता शर्मा,हर्षिल पारीक आदि मौजूद रहे । डॉ दीप्ति राजोत्या ने कहा कि अभी बहुत से नए स्थान चिंहित किये जा रहे हैं जिससे

पर्यावरण बचाने की मुहिम में 250 टैंकर से छिड़काव

  -नये व पुराने गुरुग्राम में लगातार जारी है काम -पर्यावरण में सुधार तक छिड़काव रखा जाएगा जारी नवीन गोयल लोकल न्यूज ऑफ इंडिया गुरुग्राम । पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा की ओर से शहर में पर्यावरण में सुधार को लेकर किए जा रहे छिड़काव का काम लगातार जारी है। विभाग की ओर से 250 टैंकर से नये व पुराने गुरुग्राम में छिड़काव किया जा रहा है। विभाग प्रमुख नवीन गोयल के मुताबिक जब तक पर्यावरण में सुधार की रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक यह काम जारी रहेगा।  नवीन गोयल के मुताबिक 18 नवम्बर को इस कार्य की शुरुआत 10 टैंकर के साथ की गई थी। शहर को दो जोन में बांटकर छिड़काव का कार्य शुरू किया गया। इसके साथ ही सबसे पहले शहर की बड़ी सड़कों, उसके बाद छोटी सड़कों पर छिड़काव का काम किया गया। जरूरत के अनुसार टैंकर्स की संख्या भी बढ़ाई गई। शहर को प्रदूषण मुक्त करने में यहां उडऩे वाली धूल-मिट्टी को खत्म करना जरूरी है। इसके लिए पानी का छिड़काव ही कारगर उपाय है। उन्होंने कहा कि इस काम के लिए पहले शहर की 24 सड़कों को चिन्हित किया गया। इसमें 12 पुराने गुरुग्राम में और 12 नए गुरुग्राम की सड़कें शामिल हैं। एक सप्ताह के

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्र्व. इंदिरा गांधी जी की जयंती

गीतिका  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया गुरूग्राम : पूर्व प्रधानमंत्री स्र्व. इंदिरा गांधी जी की जयंती पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आज पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय कमान सराय गुरूग्राम में उनकी प्रतिमा पर माला अपर्ण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की। कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि इंदिरा गांधी जी का व्यक्तित्व बेहद करिश्माई था और विश्व के क्षितिज पर उन्होंने अपनी छाप छोड़ी थी। इंदिरा जी ने हरित क्रांति, बैंकों का राष्ट्रीकरण, गरीबी हटाओ का नारा दिया और विभिन्न योजनाएं चलाकर देश से गरीबी दूर करने का प्रयास किया। इंदिरा गांधी अपनी प्रतिभा और राजनीतिक दृढ़ता के लिए विश्व राजनीति के इतिहास में हमेशा जानी जाती रहेंगी। आज ही के दिन इलाहाबाद के एक संपन्न परिवार में जन्मी इंदिरा प्रियदर्शिनी ने आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की और उसके बाद उन्होंने देश की समस्याओं को लेकर संघर्ष किया।  वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीन कृषि कानून वापस लेने की बात पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री यादव ने कहा कि सच्चाई की जीत हुई है, इसके लिए मैं किसानों को बधाई देता हूं। लेकिन सरकार को इसके

हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट की बस की ब्रेक फेल, टला बड़ा हादसा

सुशील कुमार शर्मा  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  शिमला . हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के करसोग में एचआरटीसी बस की ब्रेक फेल हो गई लेकिन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। शोरशन के समीप यह घटना हुई। बस चालक ने सीट पर खड़ा होकर जोर से ब्रेक दबाने का भी प्रयास किया, लेकिन बस नहीं रुकी। चालक ने ब्रेक फेल होने की भनक सवारियों तक को नहीं लगने दी और सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को लिंक रोड पर चढ़ा दिया। जिसके बाद बस की स्पीड कम हुई और धीरे-धीरे पीछे हटी। इसके बाद बस सड़क पर पलट गई। इस दौरान बस का शीशा टूटने से दो लोगों को हल्की चोटें आई हैं जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुन्नी ले जाया गया है। चालक की सूझबूझ से बस को भी नुकसान नहीं हुआ। ये बस सलाणा से करसोग जा रही थी। बस मे में चालक-परिचालक सहित 13 लोग सवार थे। हादसे की सूचना क्षेत्रीय प्रबंधकसहित थाना करसोग को दी गई। चालक मुरारी लाल ke anusar सालाणा से करसोग जाते वक्त शोरशन के समीप बस ने अचानक ब्रेक छोड़ दी। सीट पर खड़ा होकर ब्रेक लगाने का प्रयास किया, लेकिन बस ने ब्रेक नहीं पकड़ी। ऐसे में सवारियों की जान बचाने के लिए बस को लिंक रोड पर चढ़ा दिया। जिसके ब

अहंकार त्याग भगवान राम के आदर्शों पर चलें: नवीन गोयल

पौराणिक गुडग़ांव गांव की गुरू द्रोणाचार्य रामलीला में राम को किया राजतिलक लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गुरुग्राम । शहर की पौराणिक गुडग़ांव गांव की 60 साल पुरानी गुरू द्रोणाचार्य रामलीला में भगवान राम के राजतिलक की लीला में पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने शिरकत की। उन्होंने भगवान राम के पात्र के रूप में कलाकार सहित अन्य पात्रों को भी तिलक किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में नवीन गोयल ने कहा कि कोई भी तीज-त्योहार हमें अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाने का संदेश देता है। हमें एकता व भाईचारे से रहने की सीख देता है। रामलीला का उद्देश्य मनोरंजन के साथ-साथ आज व्याप्त बुराइयों को खत्म करने की प्रेरणा देना है। उन्होंने कहा कि हर किसी को भगवान राम के आदर्शों पर चलना चाहिए। आपसी भेदभाव मिटाकर एक होकर जीवन में आगे बढऩा चाहिए। अगर हम सब इन बातों को अपने जीवन में ढाल लेते हैं तो रामराज्य की स्थापना संभव है। नवीन गोयल ने आगे कहा कि रावण ने अहंकार नहीं त्यागा और आखिर में सब कुछ गंवा दिया। भगवान राम ने उनका संहार किया। रावण के चरित्र से भी हमें सीख लेते हुए अहंकार का त्याग करना चाहिए। इस अवसर पर

ऑटो चालकों की समस्याओं का हर स्तर पर कराएंगे समाधान: नवीन गोयल

पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल की ऑटो चालक यूनियन पदाधिकारियों के साथ बैठक ऑटो चालकों को यातायात नियमों को लेकर किया जागरुकता  गुरुग्राम। ऑटो चालकों की समस्याओं को लेकर पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने रविवार को यहां डीएलएफ फेज-2 में ऑटो चालक यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। ऑटो चालकों की समस्याओं को इस बैठक में उन्होंने सुना। आश्वासन दिया कि वे गुरुग्राम पुलिस, नगर निगम व हरियाणा सरकार के स्तर पर उनकी समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास करेंगे।  शहर में वर्ष 2016 में ऑटो स्टैंड बनाने के लिए एक निजी कंपनी द्वारा सर्वे किया गया था, जिसमें ऑटो स्टैंड के लिए 52 स्थानों का चयन हुआ था। नगर निगम व ऑटो चालक यूनियन द्वारा मिलकर यह सर्वे कराया गया था। ऑटो यूनियन द्वारा दी गई इस जानकारी पर नवीन गोयल ने नगर निगम के अधिकारियों से इस पर चर्चा करके इसे आगे बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम मिलेनियम सिटी है। यहां का सरकारी और निजी यातायात सही तरह से संचालित हो, इसके सरकारी स्तर पर सदैव प्रयास रहते हैं। गुरुग्राम के ऑटो चालकों द्वारा दिए ज

स्वच्छ भारत व मोदी जी विषय पर 5 अक्टूबर को सेमिनार का आयोजन करेगा हरियाणा भाजपा का पर्यावरण संरक्षण विभाग

  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गुरूग्राम ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में स्वच्छ भारत में मोदी जी विषय पर मंगलवार 5 अक्टूबर को एक सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। इस सेमिनार के मुख्य वक्ता सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल होंगी। पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा की ओर से आयोजित इस सेमिनार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान पर मंथन किया जाएगा। अभियान को और तेजी से चलाने के लिए सांसद सुनीता दुग्गल समेत कई अतिथि पार्टी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। इस कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा हैं। पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा के प्रदेश प्रमुख नवीन गोयल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के  आदेशानुसार यह सेमिनार एमजी रोड स्थित जीआईए हाउस के सभागार में होगा। नवीन गोयल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में 20 दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला में यह सेमिनार आयोजित किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर से लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक भारतीय जनता पार्टी ने स्वच्छता अभियान चलाकर अपने काम के एज

शव को लेकर उत्पन्न हुए विवाद पर बनी सहमति

  राकेश जीनगर लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया मसूदा। उपखंड क्षेत्र के मायला ग्राम पंचायत के ग्राम नागली में शव दफनाने  के बाद उत्पन्न हुए विवाद को लेकर विभिन्न संगठनों द्वारा रोष व्याप्त करते हुए प्रशासन को अवगत कराया गया था। उक्त मामले पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने पर मामला बढ़ता जा रहा था। जिससे दो पक्षों के लोगों द्वारा उपखण्ड अधिकारी सहित उच्च अधिकारियों को अवगत करवाने के साथ ही। प्रसाशन द्वारा परिजनों से वार्ता को लेकर संज्ञान लिया गया।लेकिन शनिवार को काठात मेहरात समुदाय द्वारा उपखण्ड कार्यालय पहुँच कर उपखण्ड अधिकारी प्रियंका बड़गुर्जर को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि नागली ग्राम में कब्रिस्तान भूमि आंवटन की मांग की एवं उक्त घटना को संज्ञान लेते हुए साम्प्रदायिक लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करावे। उक्त मामले को लेकर शनिवार को अजमेर कलेक्टर ने सम्भागीय उपायुक्त गजेन्द्र सिंह राठौड़, स्वायत्त शासन विभाग उपनिदेशक अनुपमा टेलर,एडिशनल एसपी ग्रामीण किशन सिंह भाटी सहित समिति गठित कर मसूदा उपखण्ड क्षेत्र के नागली ग्राम में उत्पन्न मामले पर संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षों में आपसी सहमति के साथ ही दफन

वार्ड 34 के लोगों के दिल की नंबरदारी बना गए जिले सिंह नंबरदार, जबरदस्त जनसंपर्क और ज़नसमर्थन से जीत की पक्की दावेदारी

70 किलो लड्डुओं से तौला गया जिले सिंह नंबरदार को। ₹51000 की माला और पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया जिले सिंह नंबरदार का। वार्ड 34 में जो 9 साल में विकास नहीं हुए वह 1 साल में करेंगे जिले सिंह नंबरदार: सुखबीर कटारिया 3 अक्टूबर को हवाई जहाज पर आपका आशीर्वाद और मेरा वादा वार्ड 34 का करेगा विकास: जिले सिंह नंबरदार लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गुरुग्राम:  नगर निगम वार्ड 34 में उपचुनाव को लेकर शाम 5:00 बजे चुनाव प्रचार थम गया। चुनाव आचार संहिता के रूल्स रेगुलेशन को फॉलो करते हुए सभी कैंडिडेट ने आज चुनाव प्रचार खत्म किया। गुरुग्राम के वार्ड 34 मारुति बिहार में जिले सिंह नंबरदार के सम्मान में सभा का आयोजन रखा। जिसमें 1500 लोगों ने भाग लिया। जिसमें बुजुर्ग, महिलाएं, नौजवान भी मौजूद रहे। जो कि जिले सिंह नंबरदार के समर्थक बताए जा रहे हैं।  वार्ड 34 से निर्दलीय उम्मीदवार जिले सिंह नंबरदार को मारुति विहार में 70 किलो लड्डूयों से तौला गया। साथ में धनपत राय निवासी वार्ड 34 ने अपनी धर्म पत्नी के साथ मिलकर आजाद उम्मीदवार जिले सिंह नंबरदार को ₹51000 की माला से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले

बुजुर्ग हमारी धरोहर हैं , हमारा मुकुट हैं , हमारा मान हैं - वशिष्ठ गोयल

  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  दिल्ली।  नवजनचेतना मंच के संयोजक  और समाजसेवी वशिष्ठ गोयल ने आज अंतररार्ष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कहा कि  बुजुर्ग हमारी धरोहर हैं और आज की पीढ़िया उनके सानिध्य में कई सालो का अनुभव जी सकती हैं सीख सकती हैं।  वो बोझ नहीं हमारे माथे का मुकुट हैं।  आज हम आप जो कुछ भी हैं उनके त्याग परित्याग की वजह से हैं। मुझे दुःख होता हैं जब हम वृद्ध अभिभावकों को अकेला देखता हूँ।  हम सबका कर्तव्य हैं कि हम उनका ख्याल रखे क्योकि वो हमारे आपके लिए वो फलदार वृक्ष की तरह हैं जो हमें छाया भी देता हैं , ऑक्सीजन भी और रसीले स्वादिष्ट फल रुपी अनुभव भी।   बड़े बुजुर्गो के कहावते और उनकी सीख आज के समय में हर कदम सटीक बैठते हैं।  उनकी आम बोल चाल में मुहावरे आज भी हमें लोगो की परख रखने में मददगार हैं तो सोचिये  उनका सानिध्य हमारे लिए कितना हितकारी हैं।  हमें आपको लगता हैं कि  हम उनकी सेवा करते हैं पर हम यह भूल जाते हैं कि  उन्होंने हमारे बचपन की हर जरूरत को मुसकुराहट में बदलने के लिए सब कुछ किया हैं। 

पार्बती चरण तीन पावर स्टेशन में फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन

सुमन पालसरा लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया एनएचपीसी लिमिटेड के पार्बती चरम तीन ने बीरबर को आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन किया। सुबह 11 बजे फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 की शुरुआत पावर स्टेशन के प्रशासनिक परिसर से व समापन विद्युत गृह परिसर में किया गया। फ्रीडम रन का शुभारंभ कोमल कुमार, महाप्रबंधक (सिविल) ने झण्डा फहराकर किया। इस अवसर पर कबिराज नायक, महाप्रबंधक (विद्युत), राकेश कुमार, उप महाप्रबंधक (विद्युत), संजीव गुलेरिया, उप महाप्रबंधक (ज.सं.), नितीश कुमार, उप महाप्रबंधक (विद्युत) तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे व सभी ने बड़े उत्साह के साथ फ़्रीडम रन में भाग लिया। इस दौड़ में अजय कुमार सिंह, उप प्रबंधक (मा. सं.) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

सपा शिक्षक सभा के कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर मजबूती पर दिया बल*:- त्रिरत्न शुक्लेश जिलाध्यक्ष शिक्षक सभा समाजवादी पार्टी

नित्यानन्द, लोकल न्यूज ऑफ इंडिया, सोनभद्र, समाजवादी शिक्षक सभा सोनभद्र के पदाधिकारियों द्वारा ओबरा विधानसभा के बिल्ली मारकुंडी गजराजनगर में "बूथवार शिक्षकों की भूमिका-संवाद से समाधान की ओर"  कार्यक्रम सम्पन्न किया। त्रिरत्न शुक्लेश जिलाध्यक्ष समाजवादी शिक्षक सभा ने कहा कि समाजवादी शिक्षक सभा की ओर से प्रदेश भर में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम 'बूथवार शिक्षकों की भूमिका-संवाद से समाधान की ओर' के तहत आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक सभा के कार्यकर्ताओं ने आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा सरकार को हराने और सपा सुप्रीमो को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।   बूथवार शिक्षकों की भूमिका कार्यक्रम के आयोजक ओबरा विधानसभा अध्यक्ष शिक्षक सभा अजित कुमार सोनी ने किया और कहा कि बूथ स्तर पर  शिक्षकों को जोड़ने का काम किया जा रहा हैं।  हम सभी लोगों को समाजवादी विचारधारा घर-घर, जन-जन तक पहुँचाना होगा और संपर्क एवं संवाद के माध्यम से जन जागरुकता पैदा करना होगा।वक्ता के रूप में   जिलामहासचिव शिक्षक सभा मुकेश कुमार ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में हम सभी शिक्षकों को

अब तो रद्द ही किया जाए स्ट्रीट लाइट लगाने का टेंडर: अशोक बुवानीवाला

जिन कंपनी को मिला उसके खिलाफ पहले से चल रही जांच टेंडर ओपन होने के बाद नेगोशिएशन का कोई मतलब नहीं प्रिया पटवाल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गुरुग्राम। हरियाणा में स्ट्रीट लाइट लगाने के टेंडर को लेकर एक और नया खुलासा हुआ है। वह यह है कि जिन कंपनियों को यह टेंडर अलॉट किया गया है, उनके खिलाफ फरीदाबाद में पहले से ही जांच चल रही है। ऐसे में उस कंपनी को सरकार टेंडर कैसे दे सकती है। आरोप हैं कि यह सीधे तौर पर भ्रष्टाचार से जुड़ा मामला है। अब इस टेंडर को ही रद्द करने की मांग उठ रही है। स्ट्रीट लाइट लगाने को 22 जून 2021 को टेंडर प्रक्रिया पूरी हुई। उस पर विवाद होने के बाद इसकी फाइनेंशियल एवं टेक्नीकल जांच लिए 9 सदस्यीय कमेटी गठित की गई। कमेटी की रिपोर्ट आने से पहले ही सरकार ने कमेटी को ही भंग कर दिया। यहां तक कि मुख्य सचिव एसएन राय के तबादले से ठीक पहले स्ट्रीट लाइट टेंडर बड़ी कंपनियों को आवंटित कर दिये गये। सरकार ने इस काम के लिए के लिए टेंडर लेने वाली कंपनियों का 1150 करोड़ रुपये टर्नओवर की शर्त रखी थी। अब तीन बड़ी कंपनियों को यह टेंडर को 900 करोड़ रुपये में दिया गया है। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापा

देश अमीर जनता गरीब-अशोक गोयल मंगालीवाला

कहने को आज देश अमीर हैं पर कोई भी देश अमीर तब होता हैं जब वहां की जनता अमीर हो.  आज अस्सी करोड़ आबादी को मुफ्त के राशन की लाइन में देखा जा सकता हैं तो जरा सोचिए हम देश की अमीरी का गुमान कैसे करे? बेरोज़गारी,  महंगाई और अव्यवस्था हर सरकार की तिजोरी से निकलते हैं तो क्यों ना हम तिजोरी ऐसी बनाए जिसमें से रोजगार, अच्छी सुविधाएं उचित दाम में और चाक चौबंद व्यवस्था ही निकले सरकार चाहे जिसकी भी हो.  साफ़ तौर पर जनता अमीर तो देश अमीर.  जनता की अमीरी उसके हुनर की अमीरी और उसकी क़दर करने वाला समाज देगा. किसान अपने अनाज,  चारे,  गोबर, पशुधन का इस्तेमाल खुशियां बांटने में कर सकेगा.  यकीन मानिये सत्तर प्रतिशत आबादी की हिस्सेदारी वाला मालिक गांव कभी भी शहर के नालों मे बसी झुग्गियों में वास करने मजदूरी करने नहीं जाएगा.

मजबूत नहीं मजबूर हैं पंचायत-अशोक गोयल मँगालीवाला

  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गाँव की मजबूती उसकी ताकत पंचायती राज के मजबूती पर निर्भर हैं। गाँव महज उनमे रहने वाले लोगो के कारण नहीं बल्कि वहा मौजूद पशुधन, खेती , पेड़ पौधों की बसावट के साथ साथ ग्रामीणों के लिए जरूरी स्वास्थ्य और शिक्षा के सुचारु सुविधाओं से मजबूत होता हैं।  आज धीरे धीरे आजादी के बाद से जब जय जवान  जय किसान की सोच गाँव गाँव गली गली गूँज रही थी और किसान खेत में और उसका बेटा सरहद पर अपनी पूरी कोशिश कर रहा था जो अजा तक बदस्तूर जारी हैं।  बस बदला हैं तो पहले के पंचायतीराज का हुलिया।  आज पंचायते मजबूरी में जी रही हैं।  पंचायत अधिकारियों से लेकर कलेक्टर तक सबकी तानाशाही का शिकार बन रही हैं।  ऐसे में भला क्या विकास होगा गाँव का और कैसे बदलेगी तस्वीर ? अब अगर पंचायते मजबूत होगी तो जाहिर सी बात हैं गाँव मजबूत होगा हमारा अन्नदाता खुशहाल और बलवान होगा।  उसकी सोच बलवान होगी।  और भारत की आत्मा तो यह हमारे अपने गाँव ही तो हैं। तो इससे मजबूत भारत का जो सपना आजादी के दीवानो ने देखा था वो पूरा होगा और तब जाकर बेरोजगारी , लाचारी और मंहगाई की बेड़ियों से इनकी मजबूरी से आजादी मिलेगी।