सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्र्व. इंदिरा गांधी जी की जयंती

गीतिका 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया



गुरूग्राम: पूर्व प्रधानमंत्री स्र्व. इंदिरा गांधी जी की जयंती पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आज पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय कमान सराय गुरूग्राम में उनकी प्रतिमा पर माला अपर्ण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की। कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि इंदिरा गांधी जी का व्यक्तित्व बेहद करिश्माई था और विश्व के क्षितिज पर उन्होंने अपनी छाप छोड़ी थी। इंदिरा जी ने हरित क्रांति, बैंकों का राष्ट्रीकरण, गरीबी हटाओ का नारा दिया और विभिन्न योजनाएं चलाकर देश से गरीबी दूर करने का प्रयास किया। इंदिरा गांधी अपनी प्रतिभा और राजनीतिक दृढ़ता के लिए विश्व राजनीति के इतिहास में हमेशा जानी जाती रहेंगी। आज ही के दिन इलाहाबाद के एक संपन्न परिवार में जन्मी इंदिरा प्रियदर्शिनी ने आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की और उसके बाद उन्होंने देश की समस्याओं को लेकर संघर्ष किया। 

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीन कृषि कानून वापस लेने की बात पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री यादव ने कहा कि सच्चाई की जीत हुई है, इसके लिए मैं किसानों को बधाई देता हूं। लेकिन सरकार को इसके साथ-साथ न्यूतम समर्थन मूल्य पर भी कानून जल्द से जल्द बनाना चाहिए। प्रधानमंत्री के हट का नतीजा है कि बेकसूर 700 किसान शहीद हो गए, सरकार को सभी किसानों को शहीद का दर्जा देना चाहिए और परिजनों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कृषि के तीनों काले कानून तो वापिस होने ही थे लेकिन यदि अपनी हट को पहले तोड देते तो किसानों पर जो यातनाएं हुई वह भी ना होती। कैप्टन अजय सिंह ने कहा कि लाखों किसानों ने लाठियां खाई और हजारों किसानों पर मुकदमें दर्ज हुए हैं। मोदी जी द्वारा कानून वापिस लेना सपष्ठ होता है कि ये काले कानून ही हैं। लेकिन जो सांसद और मंत्री कहते थे कि ये काले कानून किसान हितेषी हैं वो अब कहां जाएगें। भाजपा को चुनाव अपनी हार दिख रही थी इसलिए भाजपा को अब बैकफुट पर आना पडा। लेकिन काले कानून वापिस लेने से भाजपा को राजनीति लाभ बिल्कुल भी नही होगा। कैप्टन अजय सिंह ने कहा कि ये काले कानून तो वापस होने ही थे। अगर यह सरकार इन कानूनों को वापस नहीं करती तो कांग्रेस सरकार सत्ता में आते ही इन कानूनों को वापस कर देती। 

वहीं व्यापार प्रकोष्ठ के चेयरमैन पंकज डावर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने तो इंदिरा जी को मां दुर्गा के नाम की उपाधी भी दी थी। उन्होंने पाकिस्तान से टक्कर लेेकर बांग्लादेश को स्वतंत्र राष्ट्र घोषित करवाया। दुनिया के देश उनके दृढ़ राजनीतिक निर्णयों से चमत्कृत होते रहे। इंदिरा जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने भी देश के आम आदमी की आवाज उठाई और उनके उत्थान के लिए काम किया है। 

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज ही के दिन झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का भी जन्मदिवस है। उनको भी हम शत-शत नमन करते हैं। झांसी पर अंग्रेजों का कब्जा हो जाने के बाद रानी लक्ष्मीबाई ने कालपी जाकर अपना संघर्ष जारी रखा। नाना साहब और तात्या टोपे के साथ मिलकर रानी ने अंग्रेजों के छक्के छुडा दिये। अंग्रेजों से वीरतापूर्वक लडते हुए युद्ध में शहीद हो गईं थी। 

इस मौके पर बादशाहपुर से प्रत्याशी रहे राव कमलवीर सिंह, जगमोहन सिकंदरपुर, पूर्व प्रवक्ता राजेश बादशाहपुर, लाल सिंह यादव, गुडगांव उद्दोग एसोसिएशन के प्रधान प्रवीण यादव, कुलदीप कटारिया, राज ठेकेदार गढी हरसरू, अशोक भास्कर, पी एल कटारिया, महावीर बोहरा, मनोज भारद्वाज, ग्रामिण महीला अध्यक्ष निर्मल यादव, जिला अध्यक्ष डा. रेखा यादव, प्रदेश महासचिव सुरेश यादव, युवा जिला महासचिव अमित कोचर, युवा गुरूग्राम विधानसभा महासचिव भारत मदान, युवा ग्रामिण महासचिव प्रवेश यादव, हरीश वत्स, विरेंद्र गोकलगढ, नरेश वशिष्ठ, कार्तिक गहलोत इत्यादि ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को अपने श्रद्धासूमन अर्पित किए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।