सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ऑटो चालकों की समस्याओं का हर स्तर पर कराएंगे समाधान: नवीन गोयल


  • पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल की ऑटो चालक यूनियन पदाधिकारियों के साथ बैठक
  • ऑटो चालकों को यातायात नियमों को लेकर किया जागरुकता 



गुरुग्राम। ऑटो चालकों की समस्याओं को लेकर पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने रविवार को यहां डीएलएफ फेज-2 में ऑटो चालक यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। ऑटो चालकों की समस्याओं को इस बैठक में उन्होंने सुना। आश्वासन दिया कि वे गुरुग्राम पुलिस, नगर निगम व हरियाणा सरकार के स्तर पर उनकी समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास करेंगे। 

शहर में वर्ष 2016 में ऑटो स्टैंड बनाने के लिए एक निजी कंपनी द्वारा सर्वे किया गया था, जिसमें ऑटो स्टैंड के लिए 52 स्थानों का चयन हुआ था। नगर निगम व ऑटो चालक यूनियन द्वारा मिलकर यह सर्वे कराया गया था। ऑटो यूनियन द्वारा दी गई इस जानकारी पर नवीन गोयल ने नगर निगम के अधिकारियों से इस पर चर्चा करके इसे आगे बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम मिलेनियम सिटी है। यहां का सरकारी और निजी यातायात सही तरह से संचालित हो, इसके सरकारी स्तर पर सदैव प्रयास रहते हैं। गुरुग्राम के ऑटो चालकों द्वारा दिए जा रहे सुझावों और उनकी मांगों पर भी गंभीरता से काम किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि ऑटो चालकों को यातायात के नियमों की जानकारी देने के लिए भी कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इसके साथ ही उनके वेल्फेयर के लिए भी काम होगा। उन्हें ईएसआई के दायरे में लाने के लिए नियमों के अनुसार वे काम करवाएंगे। ऑटो यूनियन की मांग पर हरियाणा के ऑटो चालकों की यूनिक आईडी बनाने के प्रस्ताव को भी मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा, ताकि इस पर सकारात्मक काम हो। इससे ऑटो चालकों का सही डाटा भी तैयार हो सकेगा और उनकी जिम्मेदारी भी तय होगी। नवीन गोयल ने यह भी कहा कि सभी ऑटो चालक यातायात के नियमों का पालन करने में लापरवाही ना करें। यह सबकी जिम्मेदारी है। सड़क पर हादसे कम करने के लिए हर तरह की गाड़ी चालक का पहला कर्तव्य नियमों से वाहन को चलाना होना चाहिए। बहुत से हादसे हमारी गल्तियों की वजह से हो जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऑटो चालकों को यातायात संबंधी जानकारियां देने को कैं भी लगवाए जाएंगे।  



इस अवसर पर ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य एवं पर्यावरण संरक्षण विभाग गुरुग्राम के संयोजक प्रवीण अग्रवाल, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गगन गोयल, समाजसेवी बाली पंडित, ऑटो यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत दीक्षित, उपाध्यक्ष दीपप्रकाश गुप्ता, प्रदेश सचिव जयभारत रोहतक, महामंत्री योगेश शर्मा, जिला ईंचार्ज सुनील राघव, आशीष चौधरी समेत पूरे गुरुग्राम के ऑटो स्टैंड के प्रधान उपस्थित रहे। सभी ने नवीन गोयल को विश्वास दिलाया कि ऑटो चालकों की तरफ से यातायात के नियमों का पालन करने में किसी तरह की शिकायत नहीं आने दी जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।