सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सपा शिक्षक सभा के कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर मजबूती पर दिया बल*:- त्रिरत्न शुक्लेश जिलाध्यक्ष शिक्षक सभा समाजवादी पार्टी

नित्यानन्द,

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया,

सोनभद्र,



समाजवादी शिक्षक सभा सोनभद्र के पदाधिकारियों द्वारा ओबरा विधानसभा के बिल्ली मारकुंडी गजराजनगर में "बूथवार शिक्षकों की भूमिका-संवाद से समाधान की ओर"

 कार्यक्रम सम्पन्न किया।



त्रिरत्न शुक्लेश जिलाध्यक्ष समाजवादी शिक्षक सभा ने कहा कि

समाजवादी शिक्षक सभा की ओर से प्रदेश भर में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम 'बूथवार शिक्षकों की भूमिका-संवाद से समाधान की ओर' के तहत आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक सभा के कार्यकर्ताओं ने आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा सरकार को हराने और सपा सुप्रीमो को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। 

 बूथवार शिक्षकों की भूमिका कार्यक्रम के आयोजक

ओबरा विधानसभा अध्यक्ष शिक्षक सभा अजित कुमार सोनी ने किया और कहा कि बूथ स्तर पर 

शिक्षकों को जोड़ने का काम किया जा रहा हैं।



 हम सभी लोगों को समाजवादी विचारधारा घर-घर, जन-जन तक पहुँचाना होगा और संपर्क एवं संवाद के माध्यम से जन जागरुकता पैदा करना होगा।वक्ता के रूप में 



 जिलामहासचिव शिक्षक सभा मुकेश कुमार ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में हम सभी शिक्षकों को बूथ स्तर पर जिम्मेदारी संभालना होगा। प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाने के लिए समाजवादी सरकार बनाना बहुत ही जरूरी है।हम सभी को मिलकर अभी से गाब गांव मेहनत करके समाजवादी पार्टी को मजबूत करना होगा। जब बूथ जीतेंगे तभी समजवादी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पुनः मुख्यमंत्री बनेंगे। कार्यक्रम का संचालन जावेद अहमद जिलासचिव शिक्षक सभा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मजदूर सभा जिलाध्यक्ष सुनील पवार, जिला कोषाध्यक्ष सन्तोष सिंह शिक्षक सभा,नित्यानंद प्रजापति, राकेश यादव, ओम प्रकाश,अर्जुन,अमरेन्द्र कुमार, धनजंय कुशवाहा, पंकज मौर्य,उपेंद्र कुमार, प्रदीप, सुदीप कुमार, दिनेश ,राम बड़ाई, क्रांति चौहान, अंकुश, आदि लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।