सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

हरियाणा- राजस्थान लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मदनलाल ग्रोवर अच्छी नीतियों का राज लाने की सोच वाले व्यक्तित्व के धनी थे

विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गुरुग्राम. हरियाणा की राजनीति में गुरुग्राम की सियासी मायने हमेशा से अलग रहे हैं क्योंकि माना यही जाता हैं कि हरियाणा की आर्थिक सत्ता गुरुग्राम के हाथों में हैं और अगर इस शहर मे राजनीतिक रसूख और सब के बीच एक सम्मान और बेदाग छवि की बात की जाय तो वो मदनलाल ग्रोवर जी के बिना कभी पूरी नहीं होगी. मेरी उनसे करीब आठ दस मुलाकातें हुई होगी उनसे पर उन मुलाक़ातों ने उनकी राजनीतिक सोच से परे सामाजिक परिसमापक वाली उनकी भूमिका से मुझे रूबरू करा दिया था.  साफ़ स्पष्ट नीतियों और अपने बेटे मोहित ग्रोवर के अंदर सेवा नीति का जो समागम वो देखना चाहते थे वो साफ़ झलकता था.  उनकी बातों से उनके राजनीतिक उड़ान भरने की अपनी अलग कशिश दिखती थी जो वो मोहित ग्रोवर के जरिए समाज़ को देना चाह्ते थे वो भी बिना किसी को हराये और बिना किसी को हटाए. वो तो जीत चाहते थे और वो जीत अपने बेटे के जरिए लोगों मे अपने मौजूद व्यक्तित्व वाली पैठ के जरिए. विधानसभा चुनावों में मोहित ग्रोवर ने एक अच्छी लड़ाई लड़ी और जीत भले  ही ना मिली हो पर राजनीतिक अखाड़े में अपनी मौजूदगी का एक जबरदस्त एहसास दिलाया और

किसी भी व्यक्ति या संस्था द्वारा आर्मी या सैनिक शब्द का प्रयोग घातक - वशिष्ठ गोयल , संयोजक नव जन चेतना मंच

पीएम और गृह मंत्री से की अपील , सेना के गौरव को बचाने की हो संसद में कानून या बिल पास कर इन शब्दों के प्रयोग पर रोक  विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गुरुग्राम।   दक्षिण हरियाणा की सामाजिक और राजनीतिक चेतना के प्रतीक नव जन चेतना के संयोजक वशिष्ठ गोयल ने लोगों और संस्था के द्वारा आर्मी , सैनिक और ब्रिगेड जैसे शब्दों के इस्तेमाल पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की  मांग की हैं।   उन्होंने इसको ना सिर्फ घातक बताया हैं बल्कि सेना के गौरव और गरिमा पर सीधा हमला करार दिया हैं इससे ना सिर्फ सेना की अस्मिता खतरे में आती हैं बल्कि आम जन मानस में सेना को लेकर संशय की भूमिका खड़ी होती हैं जो राष्ट्र के लिए घातक होगी।  उन्होंने बाकायदा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  और गृहमंत्री अमित शाह से इस मामले को संज्ञान में लेते हुए इस पर रोक लगाने  के लिए प्रभावी कदम उठाने की बात की हैं।  उन्होंने अपील की हैं कि  अगर आवश्यक हो तो इसके लिए ऑर्डिनेंस या जरूरी कानून बनाया जाय और आम भारत वासी के दिल में बसने वाली सेना का मान बढ़ाने का काम करना चाहिए।  क्योकि सेना राष्ट्र का  गौरव हैं और इस तरह से सेना सूचक शब्दो

आज भगवा यात्रा निकाल भगवान श्रीराम को नमन करेगा गुरुग्राम

  नवीन गोयल ने राम नवमी पर भगवा यात्रा का युवाओं को दिया न्यौता प्रिया पटवाल लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया गुरुग्राम:  रविवार को गुरुग्राम शहर में राम नवमी के अवसर पर भव्य भगवा यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए पिछले कई दिनों से तैयारी की जा रही है। यात्रा की पूर्व संध्या पर भी पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने कई क्षेत्रों में जाकर युवाओं को इस यात्रा में शामिल होने का न्यौता दिया।    नवीन गोयल ने बताया कि जहां-जहां पर वे लोगों को यात्रा में पहुंचने का निमंत्रण देने गए, वहीं पर भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से लोगों का पूर्ण समर्थन मिला। यात्रा की भव्य तैयारियां कर दी गई हैं। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की गुरुग्राम शाखा द्वारा इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस भगवा यात्रा के माध्यम से गुरुग्राम भगवान श्रीराम को नमन करेगा। यह यात्रा सेक्टर-9 स्थित सिद्धेश्वर स्कूल से प्रारम्भ होगी और श्रीशीतला माता मंदिर के निकट सीआरपीएफ कैंप में पूर्ण होगी। श्री गोयल ने कहा कि यह हमारे लिए पावन दिन है। भगवान राम के आदर्शों पर चलने की हमें प्रेरणा लेनी है। अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव

पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा गुरुग्राम की टीम का गठन

  जिला संयोजक प्रवीण अग्रवाल ने जारी की सूची प्रिया पटवाल लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया गुरुग्राम:  पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा के प्रदेश प्रभारी रविंदर बलियाला, प्रदेश प्रमुख नवीन गोयल, जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ से विचार विमर्श करके जिला संयोजक प्रवीण अग्रवाल ने टीम का गठन किया है। शुक्रवार को यहां उन्होंने पदाधिकारियों की सूची जारी की।  पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा संगठन में ईशु वाल्मीकि, मनोज गुप्ता व जितेश गोगिया को जिला सह-संयोजक, माहिरा वर्मा को मीडिया प्रमुख, सोनिया शर्मा एडवोकेट को सह-मीडिया प्रमुख, पवन यादव को आईटी प्रमुख नियुक्त किया गया है। इनके अलावा धर्मेंद्र शर्मा, विजय पाल यादव, उमेश मुद्गिल, हरविंद्र सिंह, योगेश तंवर, अभिषेक सैनी, अरुण प्रजापति, मनोज सिंगला, सुरेश शर्मा, हेमन्क श्योराण व प्रदीप यादव को जिला कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। संजीव अग्रवाल को शीतला मंडल संयोजक, हरीश यादव को सरस्वती मंडल संयोजक, अनिल गुप्ता को नवीन मंडल संयोजक, अनिल सोनी को तावड़ू मंडल संयोजक, अशोक राघव को सोहना मंडल संयोजक, सुनील गुर्जर को भोंडसी मंडल संयोजक, लाल सिंह यादव को हेलीमंडी मंडल संय

जारी हैं जनम फाउंडेशन टीम का "जन्म शिक्षा" के तहत दान अभियान

  प्रिया पटवाल लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गुरुग्राम:  जनम फाउंडेशन ने अपनी टीम के साथ अपने कार्यक्रम "जन्म शिक्षा" के तहत दान अभियान जारी रखा, जहां वे शिक्षा क्षेत्र में वंचित बच्चों के उत्थान के लिए काम करते हैं। यह उनकी पहल "हर स्कूल एक पुस्तकालय" के तहत अपना पहला पुस्तकालय स्थापित करने की शुरुआत भी थी, जिसकी घोषणा पिछली बार चक्रपुर सरकारी स्कूल में एमसीजी के अतिरिक्त आयुक्त डॉ वैशाली शर्मा और जनम फाउंडेशन की संस्थापक सुश्री शैलजा भाटिया की उपस्थिति में की गई थी। गुड़गांव के सेक्टर 44 में गली के बच्चों के लिए गौरव फाउंडेशन के गौरव मां द्वारा संचालित स्कूल में दान अभियान और पुस्तकालय की स्थापना की गई थी। स्कूल ने किसी समय 300 बच्चों को पढ़ाया है और कोविड के कारण संख्या 40-50 हो गई है। हालांकि, फाउंडेशन अपनी ताकत वापस पाने की पूरी कोशिश कर रहा है। गौरव मां भी कई पुरस्कारों के प्राप्तकर्ता हैं और 2016 में श्री अमिताभ बच्चन द्वारा सहायता प्रदान की गई थी। जनम फाउंडेशन की योजना गुड़गांव के उन सभी स्कूलों में पुस्तकालय स्थापित करने की है जहां पुस्तकालय नहीं हैं। समाज के सहयोग

आम आदमी पार्टी ने गुरुग्राम से भरी हरियाणा फतह की हुंकार

  पंजाब की जीत से हरियाणा में आप के पक्ष में बना माहौल आप की 2024 में सरकार आने पर 2025 में सुलझा देंगे एसवाईएल का मुद्दा पंजाब की जीत से हरियाणा में खुशी होना बदलाव के बड़े संकेत अभय जैन अधिवक्ता की ओर से किया गया कार्यक्रम आयोजित प्रिया पटवाल लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया गुरुग्राम :  आम आदमी पार्टी (आप) के गठन के साथ ही गुरुग्राम में सक्रिय अभय जैन अधिवक्ता की ओर से आयोजित-अब हरियाणा की हवा बदलेंगे आप समारोह में आप के राष्ट्रीय नेताओं ने हरियाणा फतह की हुंकार भरी। आप नेताओं ने कहा कि पंजाब में आप की सरकार बनने के साथ हरियाणा में मनाई गई खुशी बताती है कि यहां लोगों में आप के प्रति आस्था जगी है। समारोह में अभय जैन अधिवक्ता के बुलावे पर पहुंचे नेताओं ने उनके सम्मान में कशीदे भी पढ़े। साथ ही भव्य समारोह की सराहना भी की। आप नेता अभय जैन अधिवक्ता की ओर से यहां एमजी रोड स्थित कोरस बैंकट हॉल में समर्थक समागम समारोह आयोजित किया गया। अपने संबोधन में डा. सुशील गुप्ता ने हरियाणा के प्रमुख शहरों गुरुग्राम व फरीदाबाद के नाम से शुरुआत करते हुए कहा कि सरकारों ने इन दोनों शहरों को बर्बाद कर दिया है। यहां ना

बडे आंदोलन की तैयारी में संयुक्त अहीर रेजिमेंट मोर्चा

  कोर कमेटी की बैठक में बडे विकल्पों पर बनी सहमत चक्का जाम से लेकर भारत बंद बुलाने तक की विकल्पों पर हुई चर्चा सरकार के उदासीन रवैये से जबरदस्त रोष में है यादव समाज प्रिया पटवाल लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया मानेसर: भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग को लेकर गुरुग्राम के खेड़कीदौला में चल रहे आंदोलन को लेकर संयुक्त अहीर रेजिमेंट मोर्चा कुछ बडा करने की तैयारी में है। इसके लिए बाकायदा मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा बैठकों का दौर जारी है। दरअसल मोर्चा की अगुवाई में पिछले 61 दिन से धरना दे रहे यादव समाज की मांग पर सरकार की तरफ से कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है। केंद्र में सत्तासीन भाजपा के कुछ मंत्रियों व सांसदों ने अहीर रेजिमेंट के मुद्दे पर समर्थन तो दिया है लेकिन सरकार की तरफ से कोई ठोस आश्वासन देने से बचते रहे है। वहीं जैसे-जैसे समय बीत रहा है, समाज की तरफ से भी दबाव बनना शुरू हो गया है। दरअसल शांतिपूर्वक आंदोलन के 61 दिन पूरे होने के बाद भी सरकार की तरफ से इस मुद्दे पर चर्चा तक करना जरूरी नहीं समझना अब यादव समाज को अखरने लगा है। विशेषकर समाज की युवा शक्ति इस मामले को लेकर ज्यादा

भारतीय हिंदू नववर्ष पूर्ण रूप से सार्थक एवम वैज्ञानिक: गौप्रेमी आचार्य मनीष

  भारतीय संस्कृति चिर पुरातन नित्य नूतन है  अरुण कुमार  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गुरुग्राम:  भारतीय नववर्ष का प्रारंभ आज 02 अप्रैल दिन शनिवार को चैत्र नवरात्रि से हुआ है. हिंदू नववर्ष को विक्रम संवत या नव संवत्सर कहते हैं. इसका प्रारंभ सम्राट विक्रमादित्य ने किया था, जो चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से शुरु होता है. आज भारतीय नववर्ष 2079 या विक्रम संवत 2079 का प्रारंभ हुआ है, भारतवर्ष ने विश्व को काल गणना का अद्वितीय सिद्धांत प्रदान किया है । सृष्टि की संरचना के साथ ही ब्रह्माजी ने काल चक्र का भी निर्धारण कर दिया । ग्रहों और उपग्रहों की गति का निर्धारण कर दिया । भारत का सर्वमान्य संवत विक्रम संवत है, ब्रह्म पुराण के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को ही सृष्टि का प्रारंभ हुआ था और इसी दिन भारत वर्ष में काल गणना प्रारंभ हुई थी। शास्त्र कहते है:-   चैत्र मासे जगद्ब्रह्म समग्रे प्रथमेऽनि शुक्ल पक्षे समग्रे तु सदा सूर्योदये सति। - ब्रह्म पुराण   चैत्र शुक्ल की प्रतिपदा वसंत ऋतु में आती है। वसंत ऋतु में वृक्ष, लता फूलों से लदकर आह्लादित होते हैं जिसे मधुमास भी कहते हैं। इतना ही यह वसंत ऋतु समस्त चराचर को प

गायों की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं : वशिष्ठ कुमार गोयल

  गुड़गांव गौशाला का 116वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया मुख्य अतिथि वशिष्ट कुमार गोयल ने गायों की सेवा के लिए खुलकर दान देने की अपील की प्रिया  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गुड़गांव।  गुरुग्राम जिले के सबसे पुरानी दिल्ली रोड स्थित गुड़गांव गौशाला का 116 वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नवजन चेतना मंच के संयोजक वशिष्ठ कुमार गोयल ने भाग लिया। इस दौरान पंडित लक्ष्मीचंद के वंशज पंडित विष्णु दत्त शर्मा ने सॉन्ग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वशिष्ट कुमार गोयल ने कहा कि मौजूदा जीवन काल में गायों की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं होती है। जैसा कि हमारे ग्रंथों द्वारा बताया गया है कि गाय हमारी माता के समान है। गाय में सभी देवी देवताओं का निवास होता है। गाय की पूजा से बड़ी कोई पूजा भी नहीं है। हम देखते हैं कि बहुत सारी गौ माता सड़कों पर या अन्य स्थानों पर बीमार या दुर्घटनाग्रस्त मिलती है, तो हमारी गौशाला ही है जो ऐसी स्थिति में गायों को अपनी गौशालाओं में लाकर उनका उपचार और उनकी सेवा करने का काम करती है। वशिष्ठ कुमार गोयल ने कहा कि मैं गौशाला से ज

प्रजापत मोहल्ले में मकर सक्रांति के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित, बुजुर्गों का किया सम्मान

  गीतिका  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गुरुग्राम ।नवीन मंडल ओबीसी मोर्चा सुभाष कुमार प्रजापति मंडल महामंत्री भाजपा ने आज प्रजापत मोहल्ले में मकर सक्रांति के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम किया जिसमें अपने बड़े बुजुर्गों का मान सम्मान लोई और शाल बांटकर  अपने बड़े बुजुर्गों का मान सम्मान किया।  जिसमें जिलाध्यक्ष कृष्ण स्वामी जी व 360 बिरादरी के प्रधान उमेश सिंह प्रजापत, प्रभाती लाल प्रजापत  कृष्ण प्रजापत ,लकी राम प्रजापत, धर्मपाल प्रजापत, कृष्ण सैनी, नफे सैनी ,सुखबीर प्रजापत  मामन प्रजापत ,बलवान प्रजापत  दलीप चंदेला ,विजय प्रजापत,तोता राम प्रजापत व बहुत से गणमान्य व्यक्तियों ने और  महिला मंडल टीम ने सविता प्रजापत, सुमन प्रजापत, इंदिरा चंदेला, सुनीता सैनी व बहुत से गणमान्य महिलाओं ने मकर सक्रांति के कार्यक्रम को धूमधाम से मनाया।

मिट्टी की खुशबू राष्ट्र मुहिम: हीरा अमित रोहिल्ल

  गीतिका  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया    गुरुग्राम। हरियाणा द्वारा मिट्टी का सामान बनाने वालो कुम्हारों और उनके परिवारों के लिए समर्पित होकर कार्य करना , हीरा अमित रोहिल्ला एक राष्ट्र सामाजिक एक्टिविस्ट है। भाजपा ज़िला गुरुग्राम हरियाणा ओ.बी.सी. मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी और एक स्वयंसेवक संघ से जुड़े है और निस्वार्थ जन कल्याण के लिए कार्य कर रहे है, मिट्टी की खुशबू राष्ट्र मुहिम आगे बढ़ रही है आज भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश धनकर जी से आशीर्वाद मिला और उन्होंने मार्गदर्शन और कुछ जरूरी कार्य करने और मुहिम में शामिल करने जैसे वर्कशॉप जैसे सुझाव दिए और  मुहिम को कुम्हारों के लिए एक अच्छा पहल बताया, #vocalforlocal और देश की इकॉनमी ग्रोथ रेट बढ़ेगी और मिट्टी के सामान बनाने वालो को और उनके परिवारों को बहुत फायदा होगा, हीरा अमित रोहिल्ला मिट्टी की खुशबू राष्ट्र मुहिम उनकी एक पहल है क्युकी वो A+ foundation trust  के फाउंडर और राष्ट्र अध्यक्ष है,  मिट्टी के सामान और  मिट्टी के बर्तन में खाना पकाने के फायदे- -मिट्टी के बने बर्तनों में कम तेल का इस्तेमाल होता है। -मिट्टी क

सुशासन दिवस पर अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयंती मनाई

गीतिका  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गुरुग्राम। अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती को मनाया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष कृष्ण स्वामी जी व मंडल महामंत्री सुभाष कुमार प्रजापति नवीन मंडल ओबीसी मोर्चा भारतीय जनता पार्टी बूथ नंबर 292 पर  कृष्ण सैनी श्री दिलीप जी श्री रिछपाल जी श्री कैलाश शर्मा श्री सुबे प्रजापत श्री राम प्रजापत श्री बलवान प्रजापत और बहुत से गणमान्य लोगों ने बड़ी धूमधाम से मनाया।

स्टारेक्स यूनिवर्सिटी ने अंबेडकर को उनकी 66वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

गीतिका लो कल न्यूज ऑफ इंडिया गुरुग्राम , 06 दिसंबर:  भारतीय अर्थव्यवस्था में राजकोषीय संकट को कम करने के लिए डॉ बीआर अंबेडकर द्वारा वकालत किए गए सार्वजनिक व्यय के कैनन को अपनाना प्रासंगिक होगा। अंबेडकर ने कहा कि प्रत्येक सरकार को जनता से प्राप्त संसाधनों को न केवल नियमों, कानूनों और विनियमों के अनुसार खर्च करना चाहिए, बल्कि यह भी देखना चाहिए कि विश्वास, बुद्धि और अर्थव्यवस्था ’को सार्वजनिक अधिकारियों द्वारा खर्च के कार्यों में पालन किया जाता है”। ये शब्द आज प्रोफेसर एम.एम. गोयल कुलपति स्टारेक्स विश्वविद्यालय गुरुग्राम एवं संस्थापक नीडोनॉमिक्स स्कूल ऑफ थॉट ने कहे । वे आज भारत रत्न डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे थे। प्रोफेसर गोयल ने कहा कि अंबेडकर के सार्वजनिक खर्च के कैनन के बारे में उल्लेखनीय बात यह है कि वे वाद तटस्थ हैं और बड़े या छोटे सार्वजनिक क्षेत्र द्वारा अनुसरण किया जा सकता है । राजनीति विज्ञान के एचओडी डॉ सुनील कुमार ने बताया कि बाबा साहेब के नाम से मशहूर डॉ भीमराव रामजी अंबेडकर भारत के महानतम सुधार नेता और भारत के संविधान के मुख्य न

छात्र भगवत गीता से जीवन जीने की कला सीखें" -डॉ. आहूजा

गीतिका  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया गुरुग्राम:  गुरुग्राम विश्वविद्यालय परिसर सेक्टर 51, गुरुग्राम में अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का विधिवत शुभारंभ गुरुग्राम विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मार्कण्डेय आहूजा जी ने दीप प्रज्ज्वलन व मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।इस अवसर पर गुरुग्राम विश्वविद्यालय में श्रीमद्भागवत गीता पर आधारित सचित्र प्रदर्शनी लगाई गई।इस खास प्रदर्शनी में गीता जी के श्लोकों के माध्यम से बताया गया कि मनुष्य जाति का आधार इसमें छिपा हैं। साथ ही साथ मनुष्य के लिए क्या कर्म हैं ? क्या धर्म है और पौराणिक और ऐतिहासिक घटनाक्रमों को बड़े सुन्दर ढंग से चित्रों के द्वारा दिखाया गया है।प्रदर्शनी में लगे चित्रों को जाने माने चित्रकार तपन चंद्र भौमिक ने बनाया है।यह प्रदर्शनी एक महीने तक चलेगी, जिसमें विवि के विभिन्न विभागों और महाविद्यालयों के विद्यार्थी अलग अलग दिन आएँगे ।   इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. मार्कण्डेय आहूजा जी ने कहा कि सभी गीता जयंती महोत्सव के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें।शिक्षक गीता के महत्व को समझें और छात्रों को भी गीता महोत्सव की उपयोगिता से रूबरू कराकर एक

जोधपुर में जरूरतमन्दों के बीच पहुंचा स्वर्ण भारत परिवार

  योजना ब्रांड एम्बेसडर डॉ दीप्ति राजोत्या ने जरूरतमन्दों को बांटे कम्बल स्वर्ण भारत राष्ट्रीय कम्बल वितरण योजना के तहत 22 राज्यों में बंट रहे हैं कम्बल प्रिया पटवाल, लोकल न्यूज ऑफ इंडिया, राजस्थान : स्वर्ण भारत परिवार आज़ादी का अमृत महोत्सव जरूरतमन्द लोगो को कम्बल वितरित कर रहा है 1 दिसम्बर से  साठ दिन लगातार कम्बल वितरण योजना विभिन्न जिलों व राज्यों में आयोजित की जा रही है, स्वर्ण भारत हर साल की तरह इस बार भी 22 राज्यों में सेवानीति के माध्यम से गर्म कपड़े व कम्बल का वितरण करेगा , उम्मीद है आप सभी भी कार्यक्रम में भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे । कार्यक्रम की ब्रांड अम्बेसडर डॉ दीप्ति राजोत्या की अगुवाई में चीफ गेस्ट जीएसटी कमिश्नर श्री दिनेश कुमार ने जोधपुर के अग़वा बस्ती और चोप्सनी हाउसिंग बोर्ड में जरूरतमन्द लोगो को कम्बल बाटें गए इस मौके पर प्रोजेक्ट मैनेजर डॉ प्राची गौर , डॉ इला शर्मा आयुधी केयर फाउंडेशन व वालंटियर कृति राजोत्या , जयंत राजोत्या, हर्षिता शर्मा,दर्शिता शर्मा,हर्षिल पारीक आदि मौजूद रहे । डॉ दीप्ति राजोत्या ने कहा कि अभी बहुत से नए स्थान चिंहित किये जा रहे हैं जिससे

पर्यावरण बचाने की मुहिम में 250 टैंकर से छिड़काव

  -नये व पुराने गुरुग्राम में लगातार जारी है काम -पर्यावरण में सुधार तक छिड़काव रखा जाएगा जारी नवीन गोयल लोकल न्यूज ऑफ इंडिया गुरुग्राम । पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा की ओर से शहर में पर्यावरण में सुधार को लेकर किए जा रहे छिड़काव का काम लगातार जारी है। विभाग की ओर से 250 टैंकर से नये व पुराने गुरुग्राम में छिड़काव किया जा रहा है। विभाग प्रमुख नवीन गोयल के मुताबिक जब तक पर्यावरण में सुधार की रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक यह काम जारी रहेगा।  नवीन गोयल के मुताबिक 18 नवम्बर को इस कार्य की शुरुआत 10 टैंकर के साथ की गई थी। शहर को दो जोन में बांटकर छिड़काव का कार्य शुरू किया गया। इसके साथ ही सबसे पहले शहर की बड़ी सड़कों, उसके बाद छोटी सड़कों पर छिड़काव का काम किया गया। जरूरत के अनुसार टैंकर्स की संख्या भी बढ़ाई गई। शहर को प्रदूषण मुक्त करने में यहां उडऩे वाली धूल-मिट्टी को खत्म करना जरूरी है। इसके लिए पानी का छिड़काव ही कारगर उपाय है। उन्होंने कहा कि इस काम के लिए पहले शहर की 24 सड़कों को चिन्हित किया गया। इसमें 12 पुराने गुरुग्राम में और 12 नए गुरुग्राम की सड़कें शामिल हैं। एक सप्ताह के

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्र्व. इंदिरा गांधी जी की जयंती

गीतिका  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया गुरूग्राम : पूर्व प्रधानमंत्री स्र्व. इंदिरा गांधी जी की जयंती पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आज पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय कमान सराय गुरूग्राम में उनकी प्रतिमा पर माला अपर्ण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की। कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि इंदिरा गांधी जी का व्यक्तित्व बेहद करिश्माई था और विश्व के क्षितिज पर उन्होंने अपनी छाप छोड़ी थी। इंदिरा जी ने हरित क्रांति, बैंकों का राष्ट्रीकरण, गरीबी हटाओ का नारा दिया और विभिन्न योजनाएं चलाकर देश से गरीबी दूर करने का प्रयास किया। इंदिरा गांधी अपनी प्रतिभा और राजनीतिक दृढ़ता के लिए विश्व राजनीति के इतिहास में हमेशा जानी जाती रहेंगी। आज ही के दिन इलाहाबाद के एक संपन्न परिवार में जन्मी इंदिरा प्रियदर्शिनी ने आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की और उसके बाद उन्होंने देश की समस्याओं को लेकर संघर्ष किया।  वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीन कृषि कानून वापस लेने की बात पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री यादव ने कहा कि सच्चाई की जीत हुई है, इसके लिए मैं किसानों को बधाई देता हूं। लेकिन सरकार को इसके

हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट की बस की ब्रेक फेल, टला बड़ा हादसा

सुशील कुमार शर्मा  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  शिमला . हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के करसोग में एचआरटीसी बस की ब्रेक फेल हो गई लेकिन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। शोरशन के समीप यह घटना हुई। बस चालक ने सीट पर खड़ा होकर जोर से ब्रेक दबाने का भी प्रयास किया, लेकिन बस नहीं रुकी। चालक ने ब्रेक फेल होने की भनक सवारियों तक को नहीं लगने दी और सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को लिंक रोड पर चढ़ा दिया। जिसके बाद बस की स्पीड कम हुई और धीरे-धीरे पीछे हटी। इसके बाद बस सड़क पर पलट गई। इस दौरान बस का शीशा टूटने से दो लोगों को हल्की चोटें आई हैं जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुन्नी ले जाया गया है। चालक की सूझबूझ से बस को भी नुकसान नहीं हुआ। ये बस सलाणा से करसोग जा रही थी। बस मे में चालक-परिचालक सहित 13 लोग सवार थे। हादसे की सूचना क्षेत्रीय प्रबंधकसहित थाना करसोग को दी गई। चालक मुरारी लाल ke anusar सालाणा से करसोग जाते वक्त शोरशन के समीप बस ने अचानक ब्रेक छोड़ दी। सीट पर खड़ा होकर ब्रेक लगाने का प्रयास किया, लेकिन बस ने ब्रेक नहीं पकड़ी। ऐसे में सवारियों की जान बचाने के लिए बस को लिंक रोड पर चढ़ा दिया। जिसके ब

अहंकार त्याग भगवान राम के आदर्शों पर चलें: नवीन गोयल

पौराणिक गुडग़ांव गांव की गुरू द्रोणाचार्य रामलीला में राम को किया राजतिलक लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गुरुग्राम । शहर की पौराणिक गुडग़ांव गांव की 60 साल पुरानी गुरू द्रोणाचार्य रामलीला में भगवान राम के राजतिलक की लीला में पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने शिरकत की। उन्होंने भगवान राम के पात्र के रूप में कलाकार सहित अन्य पात्रों को भी तिलक किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में नवीन गोयल ने कहा कि कोई भी तीज-त्योहार हमें अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाने का संदेश देता है। हमें एकता व भाईचारे से रहने की सीख देता है। रामलीला का उद्देश्य मनोरंजन के साथ-साथ आज व्याप्त बुराइयों को खत्म करने की प्रेरणा देना है। उन्होंने कहा कि हर किसी को भगवान राम के आदर्शों पर चलना चाहिए। आपसी भेदभाव मिटाकर एक होकर जीवन में आगे बढऩा चाहिए। अगर हम सब इन बातों को अपने जीवन में ढाल लेते हैं तो रामराज्य की स्थापना संभव है। नवीन गोयल ने आगे कहा कि रावण ने अहंकार नहीं त्यागा और आखिर में सब कुछ गंवा दिया। भगवान राम ने उनका संहार किया। रावण के चरित्र से भी हमें सीख लेते हुए अहंकार का त्याग करना चाहिए। इस अवसर पर

ऑटो चालकों की समस्याओं का हर स्तर पर कराएंगे समाधान: नवीन गोयल

पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल की ऑटो चालक यूनियन पदाधिकारियों के साथ बैठक ऑटो चालकों को यातायात नियमों को लेकर किया जागरुकता  गुरुग्राम। ऑटो चालकों की समस्याओं को लेकर पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने रविवार को यहां डीएलएफ फेज-2 में ऑटो चालक यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। ऑटो चालकों की समस्याओं को इस बैठक में उन्होंने सुना। आश्वासन दिया कि वे गुरुग्राम पुलिस, नगर निगम व हरियाणा सरकार के स्तर पर उनकी समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास करेंगे।  शहर में वर्ष 2016 में ऑटो स्टैंड बनाने के लिए एक निजी कंपनी द्वारा सर्वे किया गया था, जिसमें ऑटो स्टैंड के लिए 52 स्थानों का चयन हुआ था। नगर निगम व ऑटो चालक यूनियन द्वारा मिलकर यह सर्वे कराया गया था। ऑटो यूनियन द्वारा दी गई इस जानकारी पर नवीन गोयल ने नगर निगम के अधिकारियों से इस पर चर्चा करके इसे आगे बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम मिलेनियम सिटी है। यहां का सरकारी और निजी यातायात सही तरह से संचालित हो, इसके सरकारी स्तर पर सदैव प्रयास रहते हैं। गुरुग्राम के ऑटो चालकों द्वारा दिए ज