सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गायों की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं : वशिष्ठ कुमार गोयल

 गुड़गांव गौशाला का 116वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया


मुख्य अतिथि वशिष्ट कुमार गोयल ने गायों की सेवा के लिए खुलकर दान देने की अपील की


प्रिया 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

गुड़गांव। गुरुग्राम जिले के सबसे पुरानी दिल्ली रोड स्थित गुड़गांव गौशाला का 116 वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नवजन चेतना मंच के संयोजक वशिष्ठ कुमार गोयल ने भाग लिया। इस दौरान पंडित लक्ष्मीचंद के वंशज पंडित विष्णु दत्त शर्मा ने सॉन्ग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वशिष्ट कुमार गोयल ने कहा कि मौजूदा जीवन काल में गायों की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं होती है। जैसा कि हमारे ग्रंथों द्वारा बताया गया है कि गाय हमारी माता के समान है। गाय में सभी देवी देवताओं का निवास होता है। गाय की पूजा से बड़ी कोई पूजा भी नहीं है। हम देखते हैं कि बहुत सारी गौ माता सड़कों पर या अन्य स्थानों पर बीमार या दुर्घटनाग्रस्त मिलती है, तो हमारी गौशाला ही है जो ऐसी स्थिति में गायों को अपनी गौशालाओं में लाकर उनका उपचार और उनकी सेवा करने का काम करती है। वशिष्ठ कुमार गोयल ने कहा कि मैं गौशाला से जुड़े टीम के सभी सदस्यों का अभिनंदन करता हूं, हमारी गुड़गांव गौशाला के सभी सदस्य इतने कर्मठ है कि वह अपना ज्यादा से ज्यादा समय गायों की सेवा के लिए दे रहे है, यह बहुत बड़ी बात है। क्योंकि आज के दौर में इस शहर के बहुत से ऐसे भी लोग हैं जो समय के अभाव में रहते हैं मैं सभी गौ सेवकों को साधुवाद देता हूं और कामना करता हूं कि वह इसी तरह आगे भी सेवा भाव से जुड़े रहेंगे। 

वशिष्ठ कुमार गोयल ने कहा कि मैं गुड़गांव गौशाला से जुड़े सभी सदस्यों और प्रतिनिधियों का भी आभार प्रकट करता हूं जिनकी बदौलत बीते 116 वर्षों से निरंतर इस गौशाला में गायों की सेवा करने में सफलता मिली है। वशिष्ठ कुमार गोयल ने कहा कि वे वादा करते हैं कि गायों की सेवा के लिए हर समय इस गौशाला से जुड़े रहेंगे और अपने स्तर पर जो भी कार्य होंगे उसके लिए तैयार रहेंगे। इस मौके पर उन्होंने शहर के सभी लोगों से अपील की कि लोग गायों की सेवा के लिए गुड़गांव गौशाला से जुड़े और खुलकर दान दें जिससे कि गायों की सेवा करने में कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े। 

कार्यक्रम में गौशाला के प्रधान चौधरी श्याम सिंह, उपप्रधान रामकिशोर, बलजीत सहरावत, संयुक्त सचिव साधु राम गुप्ता, कोषाध्यक्ष ईश्वर यादव, कार्यकारी सदस्य ओम प्रकाश कटारिया, राव बने सिंह, नत्थू राम सरपंच, राव सुरेंद्र सिंह, राम प्रताप सिंह, सूरत सिंह लांबा, रणधीर सिंह ठाकरान, ओमपाल तवर, अशोक हंस, राव हुकम सिंह, सतपाल सिंह, न्यायिक सदस्य मुकेश शर्मा एडवोकेट, जय भगवान कटारिया एडवोकेट,अशोक यादव नम्बरदार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।