सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

हिमाचल-पंजाब-लेह लद्दाख-कश्मीर लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

प्रशासनिक ढांचे में फेरबदल होने से प्रदेश के आला अफ़सरों का मनोवल गिरेगा:चौधरी राम कुमार

प्रशासनिक ढांचे में फेरबदल होने से प्रदेश के आला अफ़सरों का मनोवल गिरेगा:चौधरी राम कुमार    सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे को निशाना बना रही   विवेक अग्रवाल लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  ऊना. प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल पर प्रदेश काग्रेंस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं  दून विस के  पूर्व विधायक,जिप के पूर्व चैयरमैन  तेज तर्रार नेता चौधरी  राम कुमार  ने  सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे को निशाना बना रही है, लेकिन ताश के पत्ते फेंटते रहने से जोकर हुकुम का इक्का नहीं बन जाता। प्रजातंत्र में जनता द्वारा चुनी हुई सरकारों का यह दायित्व बनता है कि वह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरे और चुनाव में किए गए वादों को पूरा करे लेकिन इससे उलट प्रदेश में भाजपा सरकार अपनी घोषणाओं को पूरा न होते देख सारा ठीकरा प्रशासनिक अधिकारियों के ऊपर थोप रही है। चौधरी ने मीडिया से वतियाते कहा कि सरकार ये भूल चुकी है लिए चुने हुए प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वो अधिकारियों से काम लें, लेकिन दिशाहीन सरकार यह करने में विफल रही है जब अधिकारियो

मोदी सरकार ने हिमाचल को दिए अरबों के पैकेज : अनुराग सिंह ठाकुर

मोदी सरकार ने हिमाचल को दिए अरबों के पैकेज : अनुराग सिंह ठाकुर शमन कुमार  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  नादौन।   कांग्रेस किसानों को गुमराह कर रही है पंजाब में अमरिंदर सरकार राज्य में आने वाले चुनावों को लेकर किसानों में भ्रम फैला कर लोगों को गुमराह कर रही है। नादौन में अस्पताल के नए भवन के उद्घाटन समारोह में पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि फसल के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना को ना तो बंद किया जा रहा है और ना ही आगे इसे बंद किया जाएगा उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मुकाबले मोदी सरकार ने 73 प्रतिशत अधिक खरीद की है। उन्होंने कहा कि पंजाब में जिस किसान के घर से अमरिंदर सिंह ने किसानों की कर्जा माफी का अभियान चलाया था आज तक उस किसान का भी कर्ज माफ नहीं हुआ है। कांग्रेस द्वारा अटल टनल पर सोनिया गांधी के नाम की पट्टिका के गायब होने के आरोप पर ठाकुर ने कहा कि पट्टिकाएं गायब करना भाजपा की संस्कृति नहीं है। उन्होंने कहा कि इस टनल की मांग सबसे पहले प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल व तत्कालीन प्रदेश प्रभारी नरेंद्र मोदी ने की थी और अटल बिहारी बाजपेई ने इसे स्वीकार किया था। उन्होंने बताया कि धू

भाजपा पंजाब  में सफाई अभियान की जरूरत, संगठन के पदाधिकारियों में बदलाव  ही बचाव और बढ़त का सहारा

भाजपा पंजाब  में सफाई अभियान की जरूरत, संगठन के पदाधिकारियों में बदलाव  ही बचाव और बढ़त का सहारा पार्टी को गुमराह कर रहे थे मध्यप्रदेश से आये मलविंदर सिंह कंग जैसे पदाधिकारी  पार्टी के लिए बड़ी मुसीबत हो सकते हैं मौजूदा पदाधिकारी , भाजपा को आजाद होने के लिए जरूरी हैं संगठन में बदलाव करना  मालवा के प्रदेश के एक और बड़े भाजपा पदाधिकारी जो हरसिमरत कौर बादल के बेहद ख़ास बताये जाते हैं भाजपा से जल्द कर सकते हैं किनारा  विजय शुक्ल लोकल न्यूज ऑफ इंडिया दिल्ली।   किसान बिल ने मानो पंजाब और हरियाणा में राजनीतिक भूचाल ला दिया हो।  हरियाणा में तो चेयरमैन के पद की लालसा में जजपा साथ बनी रही और शायद उसकी राजनीतिक मजबूरी भी इसके पीछे का एक   बड़ा कारण हो और सरकार में   भाजपा का होना भी भाजपा के लिए एक आसान राह वाला रहा हरियाणा प्रदेश में मजबूती बनाये रखने के लिए  हालांकि यहाँ भी भाजपा से लोगो का पलायन जारी हैं ।  पर पंजाब की बात करे तो अकाली दल का भाजपा से अलग होने का दांव मानो भाजपा के अब तक के संगठन की अग्नि परीक्षा साबित हो रही हैं।  क्योकि पूर्व भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा पर कैसा राजनीतिक दबाव अकाली दल

इस बार ग्रीन दीवाली मनाएं, मिट्टी व बांस से बने दीए जलाएं

इस बार ग्रीन दीवाली मनाएं, मिट्टी व बांस से बने दीए जलाएं   बैंबूना-2 के तहत 25 प्रतिभागियों को बांस के उत्पाद बनाने का दिया जा रहा प्रशिक्षण विवेक अग्रवाल  लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  ऊना।   त्यौहारों के सीजन की शुरूआत के साथ ही ग्रामीण विकास विभाग ने ग्रीन दीवाली की तैयारियां आरंभ कर दी है। विभाग बैंबूना-2 कार्यक्रम के तहत महिलाओं को मिट्टी व बांस के दीए बनाने का प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। विकास खंड बंगाणा के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाएं दीए बनाने के साथ-साथ बांस के अन्य उत्पाद जैसे की ट्रे, पैन स्टैंड, मोबाइल स्टैंड, इको फ्रेंडली वूफर, की होल्डर आदि बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।  इस संबंध में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि बैंबूना-2 के तहत 25 महिलाओं को बांस के उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। छह महीने की अवधि के इस कोर्स के दौरान वह बांस के विभिन्न उत्पाद बनाना सीखेंगी, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलेगी। विशेष तौर पर आने वाले त्यौहारों को देखते हुए उन्हें बांस व मिट्टी के दीए इत्यादी बनाने को कहा गया है, जिसे बेचकर

धर्मशाला के हर क्षेत्र का संतुलित विकास ही हमारी प्राथमिकता : विशाल नेहरिया

धर्मशाला के हर क्षेत्र का संतुलित विकास ही हमारी प्राथमिकता : विशाल नेहरिया गौरव सूद  लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  धर्मशाला।  प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंर्तगत बन रही कोतवाली-ज्यूल सड़क के विस्तारीकरण पर 14.50 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं। यह जानकारी विधायक विशाल नेहरिया ने आज सड़क के कार्य का निरीक्षण करने के उपरांत प्रदान की। उन्होंने कहा कि 22.50 किलोमीटर लम्बी इस सड़क पर रिटेनिंग वाल लगाने के साथ-साथ सड़क की चौड़ाई भी बढ़ाई जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सड़क कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और इस सड़क के बनने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय लोगों को भी आवागमन की बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में सड़कें भाग्य रेखाओं के समान हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के विकास को विशेष महत्ता दी जा रही है तथा आने वाले समय में स्मार्ट सिटी धर्मशाला और साथ लगते ग्रामीण क्षेत्र विकास का मॉडल बन कर उभरेंगे। उन्होंने कहा कि धर्मश

नादौन अस्पताल के नवनिर्मित भवन को केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर करेंगे कल नादौन की जनता को समर्पित 

नादौन अस्पताल के नवनिर्मित भवन को केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर करेंगे कल नादौन की जनता को समर्पित      नादौन अस्पताल के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन के लिए तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिशासी अभियंता विवेक शर्मा।   शमन कुमार  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  नादौन।  आखिरकार वह दिन आ ही गया जिसका  नादौन की जनता को था पिछले 10 वर्षों से इंतजार। आज वीरवार को केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर व प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल लोगों के लिए नादौन अस्पताल के नवनिर्मित भवन को नादौन की जनता को समर्पित करेंगे। जानकारी देते हुए एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने बताया कि नादौन अस्पताल 4 करोड़ 65 लाख 78 हजार की लागत से बनकर तैयार हुआ है। जिसे आज नादौन की जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। विजय ने कहा कि समूचे विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को चाक-चौबंद करना उनकी प्राथमिकता है तथा लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए मौजूदा जयराम सरकार कृत संकल्प है। वहीं लोक निर्माण विभाग भी पूरे जोर-शोर से इस भवन के उद्घाटन के लिए तैयारियों को पूरा करने में जुटा है।वहीं अधिशासी अभियंत

आठ वर्ष की यह पीड़ा मुझे अपनी ही पार्टी के लोगो से मिली, कांग्रेस के लोगो ने तो मेरा विरोध नहीं किया- शांता कुमार 

आठ वर्ष की यह पीड़ा मुझे अपनी ही पार्टी के लोगो से मिली, कांग्रेस के लोगो ने तो मेरा विरोध नहीं किया- शांता कुमार  गौरव सूद  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने विवेकानंद ट्रस्ट पर आए फैसले पर अपनी ही पार्टी को कटघरे में शामिल किया है। हाई कोर्ट ने ट्रस्ट तथा शांता कुमार के पक्ष में फैसला सुनाया है। शांता कुमार ने अपनी ही पार्टी के लोगों पर उनसे धोखा करने का आरोप लगाया है। शांता कुमार ने कहा कि विवेकानंद ट्रस्ट को लेकर उच्च न्यायालय में किया गया केस किसी भी दूसरी पार्टी के लोगों ने नहीं अपितु उनके ही पार्टी के नेताओं के इशारे पर ही किया गया था। उन्होंने कहा कि न्यायालय ने भी स्पष्ट किया है कि याचिकाकर्ता किसी और के इशारे पर ऐसा कर रहा था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने मेरा विरोध नहीं किया, मेरी अपनी ही पार्टी के कुछ लोग मुझे नीचा दिखाना चाहते थे या किसी बात का बदला लेना चाहते थे। उन्होंने कहा कि विवेकानंद ट्रस्ट के कार्य के लिए मेरी पार्टी के लोगों ने मुझे अदालत में खड़ा किया।शांता  ने कहा कि केस के चलते मानसिक पीड़ा उठानी पड़ी

कृषि बिल किसानों के लिए क्रांतिकारी कदम:अनुराग ठाकुर

कृषि बिल किसानों के लिए क्रांतिकारी कदम:अनुराग ठाकुर विवेक अग्रवाल  लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  ऊना।  केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों के राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर मंगलवार को ऊना जिला के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हरोली और गगरेट विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन किए। वहीं इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर फीडबैक भी लिया। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कृषि बिल को लेकर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे विरोध पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित राज्य में किसानों को विरोध के लिए मजबूर किया जा रहा है। वहीं अनुराग ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पंजाब के सीएम कैप्टन अमरेंद्र सिंह पर जमकर जुबानी हमले किएकेंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के ललड़ी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने इस पंचायत में मुख्यमंत्री लोक भवन का शिलान्यास किया। वहीं इसके अलावा उन्होंने ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 2 में बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश सामान्य उद्योग

हिमाचल सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, ऊना ,चंबा-शिमला समेत छह जिलों के डीसी बदले

हिमाचल सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, ऊना ,चंबा-शिमला समेत छह जिलों के डीसी बदले   विवेक अग्रवाल लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार के ढाई साल पूरा होने के बाद से बहुप्रतीक्षित प्रशासनिक फेरबदल सोमवार देर रात हो गया। कार्मिक विभाग ने सात जिलों के डीसी समेत कुल 21 आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। इनमें विवादों में रहे चंबा जिले के उपायुक्त के अलावा राजधानी शिमला, ऊना, किन्नौर, बिलासपुर, लाहौल स्पीति और हमीरपुर जिले के डीसी बदल दिए गए। सदस्य सचिव राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आदित्य नेगी को डीसी शिमला लगाया गया है। इसके अलावा विवेक भाटिया को हटाकर विशेष सचिव राजस्व एवं निदेशक पर्यावरण विज्ञान एवं तकनीकी दुनी चंद राणा को डीसी चंबा, विशेष सचिव ऊर्जा हेमराज बैरवा को डीसी किन्नौर, एमडी पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम राघव शर्मा को डीसी ऊना, एमडी एचपीएमसी देबश्वेता बनिक को डीसी हमीरपुर, निदेशक टीसीपी रोहित जम्वाल को डीसी बिलासपुर और नगर आयुक्त शिमला पंकज राय को डीसी लाहौल-स्पीति लगा दिया है। वहीं, डीसी शिमला रहे अमित कश्यप को श्रम आयुक्त के साथ-साथ एमडी सामान्य उद

कोरोना की भेंट चढ़ी बिलिंग मेें पैरागलाइडिंग प्रतियोगिता

कोरोना की भेंट चढ़ी बिलिंग मेें पैरागलाइडिंग प्रतियोगिता 2021 में भी मार्च माह में प्रस्तावित प्रतियोगिता पर संस्पेंस अंर्तराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक बन रही बाधा 2015 में हुआ था सफल  कप का आयोजन गौरव सूद  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया   धर्मशाला।  साहसिक खेल पैराग्लाइडिंग में वल्र्ड की नंबर टू सर्वश्रेष्ठ साइट में शुमार बीड़-बिलिंग कोरोना प्रकोप के चलते इस वर्ष कप को लेकर अछूती रही। मार्च माह में इंडियन 2020 के प्रतियोगिता का सपना देख रहे आयोजकों को कोरोना ने पहला झटका दिया। इसके बाद अक्तूबर माह में इस प्रतियोगिता को करवाने की बात बनी। लेकिन कोरोना का प्रकोप थमा नहीं और अब इंडियन 2021 पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता को करवाने की अटकलें सामने आईं हैं। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि अगर ऐसा ही हाल रहा तो मार्च में प्रस्तावित पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता को टाला जा सकता है।   इवेंट कोर्डिनेटर के रूप में भूमिका निभाने वाले विस्तापस खरास ने पंजाब केसरी को बताया कि बीड़-बिलिंग में पैरागलाइडिंग प्रतियोगिता का होना अहम है, लेकिन जब तक कोरोना महामारी पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जाता तब तक बिलिंग में पैराग्लाइडि

पेपर लीक जैसी घटनाओं से युवाओ का सरकार से उठ जाएगा विश्वास - बाली 

पेपर लीक जैसी घटनाओं से युवाओ का सरकार से उठ जाएगा विश्वास - बाली  गौरव सूद लोकल न्यूज ऑफ इंडिया धर्मशाला। पेपर लीक मामले पर पूर्व मंत्री जीएस बाली ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि  सर्विस इलेक्शन बोर्ड अगर पेपर करवा रहा है तब भी अगर पेपर लीक हो रहा है,  तो बड़ी ही शर्म की बात है।  सरकार को मामले की जांच करनी चाहिए कि कैसे पेपर लीक हुआ और कैसे ये स्क्रीन शॉट बाहर आया।   बाली ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आज बेरोजगारों की संख्या बढ़ती जा रही है और जो लोग मेहनत करके पेपर  देने जाते है उन लोगो का विश्वास सरकार के ऊपर से उठ जाएगा।  सरकार को मामले की गंभीरता को देखते हुए पेपर रद्द करने के आदेश जल्दी देने चाहिए,  क्योंकि यह युवाओ के भविष्य के साथ खिलवाड़ है । उन्होंने कहा कि अगर चयन बोर्ड के अधिकारियों की गलती है तो उन पर कार्यवाही होनी चाहिए।  उन्होंने कहा कि अगर यह पेपर लीक हुआ है यो बाकी पेपर भी लीक हुए होंगे।  पुलिस भर्ती फर्जीवाड़े का मामला भी कांगड़ा में सामने आया था , लेकिन कोई एक्शन नही हुआ । आपको बता दे कि पूरा मामला हिमाचल प्रदेश में अनुबंधित कंडक्टर भर्ती को लेकर  प्रश्

बंजार खंड की ग्राम पंचायत पलाहच से हेमराज शर्मा ने प्रधान पद के लिए ठोंकी ताल

बंजार खंड की ग्राम पंचायत पलाहच से हेमराज शर्मा ने प्रधान पद के लिए ठोंकी ताल सेवानिवृत्त पर्यटन अधिकारी, समाजसेवी एवं कारोबारी ने लोगों से की योगदान व समर्थन की अपील पलाहच को आदर्श ग्राम पंचायत बनाने के होंगे भरसक प्रयास- हेमराज शर्मा परसराम भारती  लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  तीर्थन घाटी, गुशैनी बंजार । हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज चुनाव की सम्भावित तारीक नजदीक आते ही चुनाव में हिस्सा लेने वाले इच्छुक प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी पेश करनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में खण्ड विकास बंजार की ग्राम पंचायत पलाहच से सेवानिवृत्त पर्यटन अधिकारी एवं वरिष्ठ समाजसेवी हेमराज शर्मा ने भी इस बार पंचायत चुनाव में प्रधान पद पर मैदान में उतरने की इच्छा जाहिर की है। हालांकि अभी तक पंचायत चुनाव का रोस्टर जारी नहीं हुआ है। इस बार ग्राम पंचायत पलाहच दो भागों में विभाजित हुई है जिसमे जमद नई ग्राम पंचायत बनी है और पुरानी पंचायत पलाहच के इस बार ओपन रहने की सम्भावना बनी हुई है, अगर ऐसा होता है तो हेमराज शर्मा यहां से प्रधान पद के उम्मीदवार होंगे। हेमराज शर्मा ग्राम पंचायत पलाहच से कलिउन्नी गांव के स्थाई निवासी हैं और

मंत्री ने पिछली बार की थी खिंचाई, इस बार थपथपाई पीठ

मंत्री ने पिछली बार की थी खिंचाई, इस बार थपथपाई पीठ सेहल में उद्यान विभाग के शिवा प्रोजेक्ट क्लस्टर को बढ़ाने को कहा     गौरव सूद  लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  धर्मशाला।  उपमंडल बैजनाथ के सेहल गांव में पिछले वर्ष से लगभग 8 हैक्टेयर भूमि पर बागवानी एवं उद्यान विभाग द्वारा लगाए गए क्लस्टर को लेकर जल शक्ति एव बागवानी विभाग के मंत्री महेंद्र सिंह खुश नजर आए। आपको बता दें कि बीते 2 अगस्त को जब मंत्री ने सेहल में इस क्लस्टर का दौरा किया था तो अधिकारियों की खूब क्लास ली थी। जिसके बाद करीब 2 माह बाद अधिकारियों की पीठ मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने थपथपाई है। जिसके बाद अधिकारी खुश नजर आए। क्लस्टर इंचार्ज राजेश राणा ने बताया कि विभाग की ओर से शिवा प्रौजेक्ट के क्लस्टर में लैंड लेवरिंग का काम 20 अक्तूबर से शुरू किया गया था। जिसके बाद 1 अक्तूबर से क्लस्टर में प्लांटेशन का काम शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि पहले फेस में उच्च कोटि की किस्म के  अमरूद के पौधे सेहल में रोपे गए हैं। राजेश ने बताया कि बैजनाथ क्षेत्र में सामूहिक क्लसटर में लगभग 200 से 250 कनाल भूमि होना सुनिश्चित है या फिर किसान बागवान मिलकर करीब 10

हर घर को नल, हर खेत तक सिंचाई के लिये चलाये जा रहे व्यापक कार्यक्रम: महेंद्र सिंह ठाकुर

हर घर को नल, हर खेत तक सिंचाई के लिये चलाये जा रहे व्यापक कार्यक्रम: महेंद्र सिंह ठाकुर         जल शक्ति मंत्री ने 5.14 करोड़ की मझैरना संचाई योजना का किया शिलान्यास गौरव सूद  लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  धर्मशाला।   हर घर को नल के माध्यम से पेयजल उपलब्ध करवाने तथा हर खेत तक सिंचाई सुविधा पहुंचाने के लिये व्यापक स्तर पर कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। सिंचाई योजनाओं के माध्यम से फसलों में  विविधता लाने और सब्जियों के उत्पादन को बढ़ावा देने के प्रयास किये जा रहे हैं , ताकि कृषकों की आय में वृद्धि की जा सके। यह जानकारी जल शक्ति, राजस्व, बागवानी तथा सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने आज वीरवार को बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के मझैरना में 5.14 करोड़ की मझैरना उठाऊ सिंचाई योजना के सम्वर्धन कार्य का शिलान्यास करने के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए दी। इस योजना से मझैरना अप्पर, मझैरना लोअर व चकोल बेहडु गांव की 176.84 हैक्टेयर भूमि पर सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में 3.35 लाख हेक्टेयर कृषि योग्य कमांद क्षेत्र में से 2.77 लाख हेक्टेयर क्षेत्र का सिंचाई सुविधा के तहत

जिला ऊना में आज से खुलेंगे कोचिंग संस्थान: डीसी

जिला ऊना में आज से खुलेंगे कोचिंग संस्थान: डीसी   विवेक अग्रवाल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  ऊना। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेशों की अनुपालना में वीरवार से कोचिंग संस्थानों को खोलने की अनुमति प्रदान की जा रही है। यह जानकारी दिए हुए उपायुक्त ऊना संदीप कुमार ने बताया कि कोचिंग संस्थान संचालकों को कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा समय-समय पर जारी हिदायतों की अनुपालना सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने कहा कि कोचिंग संस्थानों में पूर्ण रूप से स्वस्थ विद्यार्थियों को आने की अनुमति होगी। सभी को मास्क अथवा फेस कवर का प्रयोग करने के साथ-साथ अपने स्मार्टफोन में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करनी होगी। इसके अलावा निर्धारित सामाजिक दूरी भी बनाए रखनी होगी। संचालक को संस्थान परिसर को रोजाना कोचिंग क्लास के पूर्व एवम बाद में सैनिटाइजेशन करना होगी तथा थर्मल स्कैनिंग व हाथ धोने की व्यवस्था करनी होगी।

चिंतपूर्णी असूज नवरात्र मेला के दौरान लागू रहेगी धारा 144- डीएम

चिंतपूर्णी असूज नवरात्र मेला के दौरान लागू रहेगी धारा 144- डीएम   विवेक अग्रवाल  लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  ऊना।   जिला दंडाधिकारी ऊना संदीप कुमार ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी जी मंदिर में 17 अक्तूबर से 24 अक्तूबर तक  मनाए जाने वाले असूज नवरात्र मेला के दौरान जिला ऊना में धारा 144 लागू रहेगी। इस बारे आदेश जारी करते हुए उन्होंने कहा कि 17 अक्तूबर से 24 अक्तूबर तक धारा 144 प्रभावी रहेगी। इस दौरान कानून एवं व्यवस्था के दृष्टिगत जिला ऊना में सुरक्षा व्यवस्था में लगे जवानों को छोडक़र किसी भी व्यक्ति द्वारा आग्नेय अस्त्र लेकर चलने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। जिला दंडाधिकारी ने बताया कि मेले के दौरान ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण रखने के लिए मंदिर न्यास को छोडक़र अन्यों के लाऊड स्पीकर इस्तेमाल करने पर पूरी तरह से बैन रहेगा। इसके अतिरिक्त मेले के दौरान ब्रॉस बैंड, ड्रम, चिमटे इत्यादि वाद्य यंत्रों को लाने पर भी पूर्ण पाबंदी रहेगी। उन्होंने बताया कि यह वाद्य यंत्र पुलिस बैरियर पर ही जमा करवाने होंगे। साथ ही मेले के दौरान पॉलीथीन का प्रयोग भी पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने श

वीरेंद्र कंवर ने ब्याज मुक्त 450 करोड़ के लिए पीएम व अनुराग का किया थैंक्स

वीरेंद्र कंवर ने ब्याज मुक्त 450 करोड़ के लिए पीएम व अनुराग का किया थैंक्स   विवेक अग्रवाल लोकल न्यूज ऑफ इंडिया   ऊना।   ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने केंद्र सरकार की ओर से ब्याज मुक्त 450 करोड़ रुपए की धनराशि मिलने पर आभार जताया है। आज जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में वीरेंद्र कंवर ने कहा कि यह राशि 50 वर्षों के लिए हिमाचल प्रदेश को मिली है तथा इससे राज्य में आर्थिक विकास की गति को बल मिलेगा। इस धनराशि के लिए ग्रामीण विकास मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का धन्यवाद किया है। कंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल प्रदेश के साथ विशेष लगाव है, इसीलिए ब्याज मुक्त 450 करोड़ रुपए सभी राज्यों को प्राप्त राशि में सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद पिछले अढ़ाई वर्षों में प्रधानमंत्री ने राज्य के तीन दौरे किए हैं तथा उदारता के साथ हिमाचल प्रदेश की मदद की है। निश्चित रूप से हिमाचल प्रदेश के निवासियों

मानव भारती फर्जी डिग्री के कांड की एसआईटी की जांच पर खुलासा करे सरकार : राणा

मानव भारती फर्जी डिग्री के कांड की एसआईटी की जांच पर खुलासा करे सरकार : राणा   विवेक अग्रवाल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  ऊना।  मानव भारती विश्वविद्यालय सोलन के फर्जी डिग्री कांड की जांच में लगातार हिचकिचा रही प्रदेश सरकार से जनता जानना चाहती है कि आखिर इस फर्जीकांड की जांच से सरकार को डर क्यों लग रहा है। सरकार किसके दबाव व प्रभाव में अब तक इस जांच को लटकाती आ रही है। यह बात राज्य कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं विधायक राजेंद्र राणा ने यहां जारी प्रेस बयान में कही है। राणा ने कहा है कि जब अब बड़ी मुश्किल से सरकार ने विपक्ष के दबाव में एसआईटी गठित कर दी है तो एक महीने बाद एसआईटी की जांच का क्या हुआ। उसका खुलासा करने से सरकार क्यों कतरा रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में जब यह मामला उठा जिससे प्रदेश भर में सरकार की फजीहत हुई। तब जाकर सरकार ने इस मामले में एसआईटी गठित की। एसआईटी गठित किए हुए सरकार को करीब एक महीना बीत चुका है। ऐसे में अब प्रदेश की जनता उस जांच के नतीजे को जानना चाह रही है कि आखिर वर्षों तक लटकती आ रही जांच का क्या हुआ है। राणा ने कहा कि मानव भारती यूनिवर्सिटी में लाखों फर्जी डिग्रियां

रायपुर सहोड़ा जिप वार्ड में हुआ अथाह विकास:पंकज सहोड़ 

रायपुर सहोड़ा जिप वार्ड में हुआ अथाह विकास:पंकज सहोड़    विवेक अग्रवाल लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  ऊना। जिला परिषद रायपुर सहोड़ा में लगातार विकास के कार्य जारी है। जिला परिषद सदस्य पंकज सहोड़ ने अपने वार्ड के अधीन आने वाले वाले चार गांवों में करीब अढ़ाई लाख के बैंच स्वीकृत किया है। सार्वजनिक स्थान पर लगाए जाने वाले सीमेंट व कंक्रीट से बने बेंच जिला परिषद ऊना से स्वीकृत हुए हैं। जिप सदस्य पंकज सहोड़ ने बताया कि रायपुर सहोड़ा के वार्ड नंबर 10 के अंतर्गत आने वाले 15 पंचायतों में पहले 6 लाख 38 हजार रुपये से 255 बैंच लगाए जाने थे, लेकिन अब 8 लाख 93 हजार रुपये से करीब 340 बैंच लोगों को बैठने के लिए पब्लिक प्लेस में लगेंगे।   जिप सदस्य पंकज सहोड़ ने बताया कि जिला परिषद रायपुर सहोडा वार्ड नंबर 10 अंतर्गत आने वाली पंचायतों और स्थानीय लोगों ने सिटिंग बैंच लगाने की मांग उठाई है। इसके लिए जिला परिषद की हुई बैठक में प्रस्ताव रखा गया था, जिसकी स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने बताया कि रायपुर सहोड़ा पंचायत में पहले एक लाख रुपये स्वीकृत हुए थे, अब 60 हजार रुपये स्वीकृत हुए है। ऐसे में अब 1 लाख 60 हजार रुपये से

प्रदेश में वन भूमि हस्तांतरण पर प्रतिवन्ध होने से विकास कार्य हुए ठप्प

प्रदेश में वन भूमि हस्तांतरण पर प्रतिवन्ध होने से विकास कार्य हुए ठप्प प्रोटेक्शन वर्किंग सर्किल से बाहर भूमि हस्तांतरण पर नहीं कोई दिशा निर्देश वन अधिकार समितियों ने एफ.आर.ए. के तहत मंजूरी के लिए दिशा निर्देश जारी करने की मांग एफ.आर.ए.राज्य स्तरीय निगरानी समिति के अध्यक्ष एवं प्रदेश के मुख्य सचिव को भेजी पाती परसराम भारती  लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  बंजार। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा हिमाचल प्रदेश में पेड़ों के कटान और भूमि हस्तांतरण पर रोक लगाए जाने के वाद प्रदेश में विकास कार्य ठप्प हो गए हैं। हालांकि अदालत ने प्रोटेक्शन वर्किंग सर्किल के तहत एफ.सी.ए. और एफ.आर.ए. दोनो कानूनों के तहत वन भूमि के हस्तांतरण पर रोक लगाई है लेकिन इस क्षेत्र के बाहर ऐसी कोई पावंदी नहीं है। कुल्लू जिला की करीब 70 वन अधिकार समितियों ने प्रदेश के मुख्य सचिव जो वन अधिकार अधिनियम 2006 की राज्य स्तरीय निगरानी समिति के अध्यक्ष भी है को पत्र भेज कर माँग की है कि एफ.आर.ए. के तहत वन भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया की मंजूरी जारी रखने के लिए मार्गदर्शन एवं जरूरी दिशा निर्देश जारी किए जाए ताकि पंचायत स्तर विकासात्मक कार्यो को अंजाम द