सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हर घर को नल, हर खेत तक सिंचाई के लिये चलाये जा रहे व्यापक कार्यक्रम: महेंद्र सिंह ठाकुर

हर घर को नल, हर खेत तक सिंचाई के लिये चलाये जा रहे व्यापक कार्यक्रम: महेंद्र सिंह ठाकुर


        जल शक्ति मंत्री ने 5.14 करोड़ की मझैरना संचाई योजना का किया शिलान्यास



गौरव सूद 


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 


धर्मशाला।  हर घर को नल के माध्यम से पेयजल उपलब्ध करवाने तथा हर खेत तक सिंचाई सुविधा पहुंचाने के लिये व्यापक स्तर पर कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। सिंचाई योजनाओं के माध्यम से फसलों में  विविधता लाने और सब्जियों के उत्पादन को बढ़ावा देने के प्रयास किये जा रहे हैं , ताकि कृषकों की आय में वृद्धि की जा सके। यह जानकारी जल शक्ति, राजस्व, बागवानी तथा सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने आज वीरवार को बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के मझैरना में 5.14 करोड़ की मझैरना उठाऊ सिंचाई योजना के सम्वर्धन कार्य का शिलान्यास करने के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए दी। इस योजना से मझैरना अप्पर, मझैरना लोअर व चकोल बेहडु गांव की 176.84 हैक्टेयर भूमि पर सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।
महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में 3.35 लाख हेक्टेयर कृषि योग्य कमांद क्षेत्र में से 2.77 लाख हेक्टेयर क्षेत्र का सिंचाई सुविधा के तहत लाया जा चुका है। सरकार द्वारा अपने इस कार्यकाल के दौरान 795 हेक्टेयर कृषि योग्य कमांद क्षेत्र को सिंचाई के तहत लाया गया है। उन्होंने कहा कि हर खेत को पानी उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से आरंभ की गई प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत 111 लघु सिचाई योजनायें स्वीकृत की गई हैं।
जल शक्ति मंत्री ने कहा कि आम जनमानस को पेयजल की बेहतर सुविधा मिले इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा ‘‘हर घर को नल से जल’’ योजना आरंभ की गई है। उन्होंने कहा कि योजना के सुचारू कार्यान्वयन के लिए कारगर कदम उठाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लोगों को स्वाबलंबी बनाने की दिशा में शिवा परियोजना के माध्यम से अनोखी पहल की गई है। इसके तहत तीन प्रमुख विभाग किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ करने के लिए सहायता उपलब्ध करवा रहे हैं। इससे किसानों को राहत के साथ लोगों को घर के नज़दीक रोज़गार के अवसर भी प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के तहत फलों के लिए जलवायु की अनुकूलता, किसानों की मांग के अनुसार फलों के बगीचे विकसित किये जा रहे हैं तथा उन्नत किस्म के फलों को तैयार करने के लिए 80ः20 के अनुपात में किसानों को सहयोग दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास के उद्देश्य से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री श्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की कार्य प्रणाली एवं जनहित में लिए गए निर्णयों को  सर्वत्र  सराहा  जा रहा है। प्रधान मंत्री कौशल  विकास  योजना ऐसे लोगों को  रोजगार मुहैया करवाया जा रहा है ताकि  आत्म निर्भर भारत की परिकल्पना  साकार हो सके ।
उन्होंने जन साधारण से अपील की कि कोरोना संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है इसलिए सार्वजनिक स्थलों पर मॉस्क का प्रयोग अवश्य करें, सामाजिक दूरी बनाए रखें, समय-समय पर अपने हाथ अच्छी तरह से धोते रहें तथा किसी भी प्रकार के बुखार, खांसी जुकाम इत्यादि के लक्षण होने पर तुरन्त स्वास्थ्य विभाग को सम्पर्क करें।
इस दौरान जल शक्ति मंत्री ने लोगों की समस्यायें भी सुनीं तथा अधिकांश का निपटारा मौके पर कर शेष समस्याओं के समाधान के लिये उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये।
इस अवसर पर बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक मुल्ख राज प्रेमी ने जल शक्ति मंत्री का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में बैजनाथ का र्स्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। क्षेत्र में पेयजल, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस अवसर पर जोगेन्द्रनगर के विधायक प्रकाश राणा, जयसिंहपुर के विधायक रविन्द्र धीमान, भाजपा मंडल अध्यक्ष भीखम कपूर, जिला महामंत्री व मंडल प्रभारी देवेन्द्र राणा, मझैरना के प्रधान कश्मीर  सिंह, उप प्रधान पवन चौधरी, राधा कृष्ण शर्मा, अंजू कटोच, सुमन चौधरी, रोहित कपूर, पंकज मेहरा, रोहित कौशल, सुरेन्द्र कपूर, राम सिंह विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
             


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।

12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को डीसीपी विनीत कुमार की टोली के ‘अभिमन्यु’ एसआई राकेश वशिष्ठ ने किया ध्वस्त

पांच राज्यों तक चला दिल्ली पुलिस का अंतरराज्यीय अभियान, गुड्डू बादशाह हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार; अवैध पिस्तौल, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  नई दिल्ली।  दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस ने करीब 12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को भेदते हुए मोहम्मद इरशाद आलम उर्फ गुड्डू बादशाह हत्याकांड का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार, आईपीएस के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में ओखला इंडस्ट्रियल एरिया की स्पेशल टास्क फोर्स में तैनात एसआई राकेश वशिष्ठ ने अहम भूमिका निभाई। दिल्ली से तमिलनाडु तक फैली जांच की बिखरी कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मोबाइल फोन बंद कर लगातार ठिकाने बदले और इंटरनेट एवं हॉटस्पॉट आधारित संचार का सहारा लिया। इसके बावजूद एसआई राकेश वशिष्ठ और उनकी टीम तकनीकी निगरानी तथा जमीनी सूचनाओं के सहारे उनका पीछा करती रही। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना और तमिलनाडु में चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने लगभग 12 हजार किलोमीटर की दूरी तय की। 28 जुलाई को हु...