सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बंजार खंड की ग्राम पंचायत पलाहच से हेमराज शर्मा ने प्रधान पद के लिए ठोंकी ताल

बंजार खंड की ग्राम पंचायत पलाहच से हेमराज शर्मा ने प्रधान पद के लिए ठोंकी ताल




  • सेवानिवृत्त पर्यटन अधिकारी, समाजसेवी एवं कारोबारी ने लोगों से की योगदान व समर्थन की अपील

  • पलाहच को आदर्श ग्राम पंचायत बनाने के होंगे भरसक प्रयास- हेमराज शर्मा



परसराम भारती 


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 


तीर्थन घाटी, गुशैनी बंजार। हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज चुनाव की सम्भावित तारीक नजदीक आते ही चुनाव में हिस्सा लेने वाले इच्छुक प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी पेश करनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में खण्ड विकास बंजार की ग्राम पंचायत पलाहच से सेवानिवृत्त पर्यटन अधिकारी एवं वरिष्ठ समाजसेवी हेमराज शर्मा ने भी इस बार पंचायत चुनाव में प्रधान पद पर मैदान में उतरने की इच्छा जाहिर की है। हालांकि अभी तक पंचायत चुनाव का रोस्टर जारी नहीं हुआ है।



इस बार ग्राम पंचायत पलाहच दो भागों में विभाजित हुई है जिसमे जमद नई ग्राम पंचायत बनी है और पुरानी पंचायत पलाहच के इस बार ओपन रहने की सम्भावना बनी हुई है, अगर ऐसा होता है तो हेमराज शर्मा यहां से प्रधान पद के उम्मीदवार होंगे।


हेमराज शर्मा ग्राम पंचायत पलाहच से कलिउन्नी गांव के स्थाई निवासी हैं और पांच वर्ष पुर्व पर्यटन विभाग से अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। इस समय यह मनाली व बंजार में अपने पर्यटन व्यवसाय और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। पर्यटन विभाग में अपने सेवाकाल के दौरान इन्होंने महशूर पर्यटन स्थल मनाली, शिमला, चम्बा और जनजातीय क्षेत्रों में भी नौकरी की है और वर्ष 2015 में  यह वरिष्ठ प्रवन्धक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। इनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि भी समाज सेवा से जुड़ी हुई है जो इनके पिता स्वर्गीय सोम दत्त शर्मा भी भारतीय डाक विभाग की सेवा के साथ  समाज सेवा में भी जुड़े थे।  अंग्रेजी राज में किसी समय गांव पलाहच तहसील सराज बंजार का मुख्यालय हुआ करता था जिसका उल्लेख आज भी राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है। इनके पिता उस समय   भी बंजार ब्लॉक सेवा दल के प्रमुख थे।



हेमराज शर्मा का कहना है कि अपने 35 वर्षो के  सेवाकाल दौरान से ही यह समाज सेवा के कार्य से भी जुड़े हुए हैं। यह वर्षों पुर्व से ही पलाहच और पुरे सराज क्षेत्र के सम्पूर्ण विकास हेतु विभिन्न मंचो से आवाज उठाते आ रहे हैं। इनका कहना है कि अगर पलाहच की जनता उस बार इन्हें प्रधान पद पर सेवा करने का मौका प्रदान करें तो वे इस पंचयात का चौमुखी विकास करके एक आदर्श ग्राम पंचायत बनाने के भरसक प्रयास करेंगे। आज से पहले भी यह पलाहच पंचयात और समस्त इनर सराज से सम्बंधित कई विकासात्मक मुद्दों को  सरकार के समक्ष उठा चुके हैं जिसमें कई कार्य पुर्ण भी हो चुके हैं। इनमें मुख्यता सड़कों, स्कुल भवन, पानी सप्लाई, वेटरिनरी डिस्पेंसरी, फोन सुविधा, सराय भवन और आम रास्तों के मुददे प्रमुख रूप से उठाए गए। इसके इलावा इन्होंने बंजार क्षेत्र में अस्पताल, सुलभ शौचालय, एटीएम, फायर स्टेशन, जलोड़ी टनल, सड़कों और पुलों तथा बंजार में न्यायालय खोलने बारे अनेकों वार सरकार से पत्राचार किया है। इनका कहना है कि अगर पलाहच की जनता इन्हें इस बार प्रधान पद पर निर्वाचित होने का मौका देते है तो पलाहच को आदर्श पंचयात बनाने के लिए बिजली, पानी, आम रास्ते, सड़क सुरक्षा, पर्यटन विकास, वहुउदेशिय भवन निर्माण और हर बार्ड के मुख्य स्थानों में स्ट्रीट लाइट लगाना इनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। इन्होंने पलाहच की जनता से अपील की है कि इस ग्राम पंचायत के समग्र विकास हेतु इनका भरपुर सहयोग करें।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।

12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को डीसीपी विनीत कुमार की टोली के ‘अभिमन्यु’ एसआई राकेश वशिष्ठ ने किया ध्वस्त

पांच राज्यों तक चला दिल्ली पुलिस का अंतरराज्यीय अभियान, गुड्डू बादशाह हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार; अवैध पिस्तौल, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  नई दिल्ली।  दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस ने करीब 12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को भेदते हुए मोहम्मद इरशाद आलम उर्फ गुड्डू बादशाह हत्याकांड का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार, आईपीएस के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में ओखला इंडस्ट्रियल एरिया की स्पेशल टास्क फोर्स में तैनात एसआई राकेश वशिष्ठ ने अहम भूमिका निभाई। दिल्ली से तमिलनाडु तक फैली जांच की बिखरी कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मोबाइल फोन बंद कर लगातार ठिकाने बदले और इंटरनेट एवं हॉटस्पॉट आधारित संचार का सहारा लिया। इसके बावजूद एसआई राकेश वशिष्ठ और उनकी टीम तकनीकी निगरानी तथा जमीनी सूचनाओं के सहारे उनका पीछा करती रही। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना और तमिलनाडु में चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने लगभग 12 हजार किलोमीटर की दूरी तय की। 28 जुलाई को हु...