सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

हिमाचल-पंजाब-लेह लद्दाख-कश्मीर लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हिमाचल प्रदेश का यह स्वर्ण युग हैं , साथ मिलकर जनता और जनप्रतिनिधि इसको स्वर्णिम बना सकते है  : शांता कुमार 

हिमाचल प्रदेश का यह स्वर्ण युग हैं , साथ मिलकर जनता और जनप्रतिनिधि इसको स्वर्णिम बना सकते है  : शांता कुमार  गौरव सूद  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  धर्मशाला।  भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं हिमाचल प्रदेशके पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने इस बात पर बहुत प्रसन्नता अनुभव की कि अनुराग ठाकुर, केन्द्रीय राज्यमंत्री ने केन्द्रीय विश्वविद्यालय और कांगड़ा हवाई अड्डे के सम्बन्ध में मूल्यवान सुझाव दिये हैं।उन्होंने कहा कि यह बड़े दुख की बात है कि व्यर्थ के विवाद के कारण पिछले लगभग 9 वर्षों  से केन्द्रीय विश्वविद्यालय का काम अधूरा पड़ा है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के समय भारत सरकार ने इस विवाद को पूरी तरह समाप्त करके अन्तिम निर्णय किया था कि केन्द्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला और देहरा दोंनो जगहों में स्थापित किया जाएगा। भारत सरकार ने विस्तार से निर्णय में यह भी बताया है कि धर्मशाला में क्या होगा और देहरा में क्या होगा। उन्होंने केन्द्रीय राज्यमंत्री अनुरागठाकुर व् मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आग्रह किया है कि अब भारत सरकार के इस निर्णय को अतिशीघ्र लागू करवाये जो कुछ केन्द्रीय विश्वविद्यालय से करवाना है उसे

प्रदेश में ईको टूरिज्म को दिया जा रहा बढ़ावा: राकेश पठानिया

वन मंत्री ने धर्मशाला में रखी 1.66 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला गौरव सूद  लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  धर्मशाला।  वन मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है ताकि प्रदेश के अनछुए क्षेत्रों को विकसित कर पर्यटन के मानचित्र पर एक नई पहचान दी जा सके। प्रदेश में ईको-टूरिज्म तथा वन्य क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा प्रदान कर प्रदेश के राजस्व में वृद्धि की जा सकती है। वन मंत्री राकेश पठानिया आज सोमवार को धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के काला पुल में वन विभाग की 1.66 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखने के उपरांत प्रेसवार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। राकेश पठानिया ने कहा कि प्र्रदेश में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए नये पर्यटन स्थल तथा ईको टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ईको टूरिज्म के दो स्थानों पराशर झील मंडी तथा चम्बा के जोत का सर्वे तथा अन्य औपचारिकताएं पूरी करके मामला भारत सरकार को भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं हिमाचल के अन्य स्थानों का प्रवास करके ईको टूरिज्म की नई साइटों को च

हिमाचल प्रदेश में पहले चरण में बनेंगे 13 एफपीओः वीरेंद्र कंवर

हिमाचल प्रदेश में पहले चरण में बनेंगे 13 एफपीओः वीरेंद्र कंवर   विवेक अग्रवाल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  ऊना।  ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में पहले चरण में 13 किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) बनाए जाएंगे तथा प्रत्येक एफपीओ के साथ कम के कम 100 किसानों को जोड़ा जाएगा, जिसमें एक फसल को प्राथमिकता दी जाएगी। कंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एफपीओ के माध्यम से देश को एक बहुत बड़ा विजन दिया है, जिसके तहत प्रत्येक जिला में एक उत्पाद को बढ़ावा दिया जाएगा, इसे एक जिला-एक उत्पाद का नाम दिया गया है। इसके लिए नाबार्ड को नोडल एजेंसी बनाया गया है। नाबार्ड किसानों को अपने उत्पाद की वैल्यू एडिशन के संबंध में जानकारी उपलब्ध करवाएगा। उन्होंने कहा कि जिला ऊना में आलू, सिरमौर में अदरक व लहुसन, हमीरपुर व कांगड़ा में मक्की मुख्य फसल है। इसी प्रकार बिलासपुर जिला में हल्दी, शिमला व किन्नौर में सेब तथा लाहौल में आलू होता है। एफपीओ के माध्यम से किसानों को अपने उत्पाद के बेहतर दाम मिलेंगे। कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि एफपीओ बनाकर ह

गोविंदा की पत्नी ने चिंतपूर्णी, बगलामुखी और बज्रेश्वरी मंदिर में नवाया शीश

गोविंदा की पत्नी ने चिंतपूर्णी, बगलामुखी और बज्रेश्वरी मंदिर में नवाया शीश   विवेक अग्रवाल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  ऊना।   बॉलीवुड के सुपर स्टार गोविंदा की धर्मपत्नी सुनीता आहूजा ने मंगलवार सुबह चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका। आहूजा ने कहा कि वह काफी समय से मां चिंतपूर्णी के दरबार में आने की सोच रही थीं। कोरोना वायरस के चलते लगे लंबे लॉकडाउन के कारण वह नहीं आ पा रही थीं। चिंतपूर्णी मंदिर में पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविंद्र छिंदा ने बताया कि फिल्म स्टार गोविंदा की धर्मपत्नी सुनीता आहूजा मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंची थीं।   मंदिर के पुजारियों ने सुनीता आहूजा से मंदिर में विधि-विधान के अनुसार पूजा करवाई। वहीं, उन्हें माता की चुनरी और चित्र भेंट कर सम्मानित भी किया गया। इधर, सुनीता आहूजा ने मंगलवार को मां बज्रेश्वरी के दरबार में माथा टेक पूजा-अर्चना की। पं. रामप्रसाद ने उनसे पूजा करवाई।  मंदिर गेट के बाहर गोविंदा की पत्नी को देखने के लिए काफी लोग उमड़े। उन्होंने भी हाथ जोड़ लोगों का अभिवादन किया। उन्होंने बगलामुखी मंदिर में भी माथा टेका।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 6 तथा सहायिका के दो पदों के लिए साक्षात्कार 21 अक्तूबर को

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 6 तथा सहायिका के दो पदों के लिए साक्षात्कार 21 अक्तूबर को     विवेक अग्रवाल  लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  ऊना। महिला  एवं बाल विकास विभाग ऊना द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के कुल 8 पद अधिसूचित किये गये है। इन पदों के लिये साक्षात्कार 21 अक्तूबर को प्रात: 10 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय में लिये जाएगें। यह जानकारी देते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी, ऊना कुलदीप सिंह दयाल ने बताया कि साक्षात्कार की तिथि पहले 15 अक्तूबर निर्धारित की गई थी लेकिन प्रशासनिक कारणों के चलते साक्षात्कार का आयोजन अब 21 अक्तूबर को किया जाएगा। सीडीपीओ ने बताया कि आंगनवाड़ी केन्द्रों तियुड़ी-1, बसदेहड़ा वार्ड नं 9 + 8, बहडाला-2, चताड़ा, भड़ोलियां कलां व लोअर देहलां-3 के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं जबकि बरेड़ा व मलाहत के लिए आंगनवाड़ी सहायिकाओं के पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रार्थी का परिवार 1 जनवरी 2020 तक संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के लाभान्वित परिक्षेत्र के सर्वेक्षण के तहत आता हो। इसकी  सूचना संबंधित आंगनवाड़ी के सर्वे रजिस्टर में देखी जा सकती

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कोरोना पॉजिटिव ,सीएम के शीघ्र स्वास्थ्य के लिए सतपाल सत्ती ने की कामना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कोरोना पॉजिटिव ,सीएम के शीघ्र स्वास्थ्य के लिए सतपाल सत्ती ने की कामना   विवेक अग्रवाल लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  शिमला।   हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर कोरोना पॉजिट‍िव पाए गए हैं। वह बीते दिनों कोरोना संक्रमित भाजपा विधायक के प्राथमिक संपर्क में आए थे।   सोमवार को कोरोना जांच करवाने पर उनकी रिपोर्ट पाजिट‍िव आई है। कोरोना सैंपल की‍ रिपोर्ट आने के बाद मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने जानकारी दी कि वह बीते दिनों कोरोना पॉजिट‍िव व्‍यक्‍ति‍ के संपर्क में आने के बाद होम क्‍वारंटाइन थे। दो दिन से काेरोना संक्रमण के लक्षण दिखने पर उन्‍होंने सोमवार को जांच करवाई, जिसमें उनकी रिपोर्ट पाजिट‍िव आई है।   मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर दो व तीन अक्‍टूबर को अटल टनल रोहतांग के लोकार्पण के दौरान कोरोना संक्रम‍ित भाजपा विधायक के संपर्क में आए थे, इसके बाद से वह क्‍वारंटाइन थे। बताया जा रहा है भाजपा विधायक दो अक्‍टूबर को कोरोना रिपोर्ट पाजिट‍िव आने के बाद आइसोलेट हो गए थे। लेकिन वह इस दौरान मुख्‍यमंत्री जयराम ठ

बेहाल हैं हिमाचल का सबसे पुराने  डिपो में शुमार बैजनाथ 

बेहाल हैं हिमाचल का सबसे पुराने  डिपो में शुमार बैजनाथ  गौरव सूद  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  धर्मशाला। प्रदेश के सबसे पुराने डिपो में शुमार बैजनाथ का हाल बेहाल है। जानकारी मिली है कि लोकडाउन के समय के बाद से अब तक बैजनाथ एच.आर.टी.सी. निगम डिपो में लगभग 100 के करीब बसें धूल फांक रही हैं। इनमें से कुछ बसें निगम डिपो में, कुछ बसें बस स्टैंड में तो कुछ बसें सड़कों किनारे या निजी जगहों पर पार्क हैं। जानकारी मुताबि वर्तमान समय में बैजनाथ डिपो से मात्र 55 रूटों पर केवल 20 बसों को चलाया जा रहा है, जबकि लंबे रूटों पर फिल्हाल बसों को पिछले 6 माह से नहीं चलाया गया है। गौरतलब है कि कारोना प्रकोप से पूर्व बैजनाथ से चड़ीगढ़, अमृतसर, दिल्ली, हरिद्वार, लुधियाना, देहरादून सहित लगभग 20 रूटों पर बसों का चलाया जाता था, लेकिन आर्डर खुलने के बावजूद इन लंबे रूटों पर बसों के न चल पाने के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दें कि प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेश के भीतर बसों को चलाने के आदेश दे दिए गए हैं। कुलदीप ठाकुर ने बताया कि बैजनाथ से लगभग 55 रूट चलाएं जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 2 रूट श

छोटा भंगाल में 2 करोड़ 24 लाख की पेयजल योजना का शिलान्यास

छोटा भंगाल में 2 करोड़ 24 लाख की पेयजल योजना का शिलान्यास 22 गांवों के 6200 लोग होंगे लाभान्वित, कॉलेज भवन पर भी हुई चर्चा गौरव सूद  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  धर्मशाला। उपमंडल बैजनाथ के तहत दुर्गम क्षेत्र छोटा भंगाल में मंगलवार को स्थानीय विधायक मुल्ख राज पे्रमी ने 2 करोड़ 24 लाख की पेयजल योजना का शिलान्यास किया। बताया गया कि इस योजना के पूरा होने के बाद लगभग 22 गांवों के 6200 लोगों को इस योजना का लाभ मिलेगा। इस दौरान विधायक ने इस स्कीम के तहत हर घर नल स्कीम का शुभारंभ भी किया। कार्यक्रम दौरान विधायक ने कहा कि बैजनाथ हलके में विकासकार्यों को गति प्रदान की जा रही है। चारों ओर सड़कों व पेयजल योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है।   विधायक ने बताया कि दो दिन बाद 9 अक्तूबर को छोटा भंगाल के गडसा गांव में बने पुल का शिलान्यास किया जाएगा। जिसके बाद बीड-बिलिंग राजगुंधा के साथ जुड़ जाएगा। जिससे यहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। इस दौरान विधायक ने मुल्थान के तहत 2 पंचायतों को 10-10 हजार की राशि भी बांटी। उन्होंने मुल्थान में बने कॉलेज के लिए भूमि चयन बारे भी स

नगर पंचायत शाहपुर वार्डो के आरक्षण और परिसीमन  के जारी हुए आदेश 

नगर पंचायत शाहपुर वार्डो के आरक्षण और परिसीमन  के जारी हुए आदेश  गौरव सूद लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  धर्मशाला।  उपायुक्त कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार नगर पंचायत शाहपुर के वार्डों के आरक्षण और परिसीमन के आदेश जारी कर दिए गए हैं। उपायुक्त ने बताया कि हिमाचल प्रदेश नगर निगम चुनाव नियम, 2015 के नियम 6 (1) के तहत इस संबंध में एक नोटिस 5 अक्तूबर, 2020 को जारी किया गया था, ताकि नगर पंचायत के वार्डों के परिसीमन के बारे में आपत्तियां एवं सुझाव आमंत्रित किए जा सकें। इस संबंध में आपत्तियों व सुझावों को प्रस्तुत करने के लिए दस दिन का समय दिया गया था। उन्होंने बताया कि इस समयावधि में कोई भी आपत्ति या सुझाव प्राप्त नहीं हुए। उन्होंने बताया कि परिसीमन आदेश के उपरांत सिहोलपुर-एक वार्ड के उत्तर में डीआर शर्मा के घर से 39 मील चौक तक, दक्षिण में 39 मील चौक से प्रदीप कुमार के घर तक, पूर्व में कर्म चंद चंदेल के घर से थीम्बू राम चौकीदार के घर तक, पश्चिम में गंदहरप नूलहा से राकेश भारती के घर तक, हारा-2 वार्ड के उत्तर में देसराज चौधरी के घर से नेत

आंगनबाड़ी कर्मियों को बताया प्राकृतिक खेती का महत्व

आंगनबाड़ी कर्मियों को बताया प्राकृतिक खेती का महत्व गौरव सूद  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  धर्मशाला।   चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कृषि विज्ञान केंद्र हमीरपुर स्थित बड़ा के सौजन्य से डिडवीं टिक्कर में न्यूट्री गार्डन पर एक प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया।    पोषण अभियान के अंतर्गत आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र बड़ा के विशेषज्ञ डॉ. चमन लाल चौहान और उनके सहयोगी डॉ. नवनीत जरियाल ने बाल विकास परियोजना भोरंज की लगभग 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और वृत पर्यवेक्षकों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।   डॉ. चमन लाल चौहान ने बताया कि सब्जियों में रासायनिक कीटनाशकों के प्रयोग के कई दुष्प्रभाव सामने आ रहे हैं। इसलिए आज के दौर में ऑर्गेनिक खेती पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि केवल 77 वर्ग मीटर खेत में प्राकृतिक खेती से पूरे परिवार के लिए सब्जियां उगाई जा सकती हैं। इसमें रासायनिक कीटनाशकों के बजाय देसी गाय के एक लीटर गोमूत्र में 10 लीटर पानी डालकर छिडकाव करें। खंदेला नीम बसूटी दरेक का रस 25 एमएल में 1 लीटर पानी डालकर छिडक़ाव कर सकते हैं

बैजनाथ कृषि सहकारी समिति के प्रधान बने अमित कपूर 

बैजनाथ कृषि सहकारी समिति के प्रधान बने अमित कपूर  गौरव सूद   लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  धर्मशाला।  बैजनाथ कृषि सहकारी समिति का आज चुनाव सर्वसम्मति से हुआ जिसके प्रधान अमित कपूर चुने गए , वही नागेश अवस्थी उप प्रधान एवं सरदार जसवंत सिंह सन्नी को कोषाध्यक्ष चुना गया । गोरतलब रहे कि पूर्व प्रधान के द्वारा अपना इस्तीफा दे दिया गया था तथा यह पद खाली चल रहा था , आज सभी चयनित सदस्यों द्वारा मीटिंग बुलाई गई तथा यह चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ । नवनियुक्त प्रधान अमित कपूर का कहना है कि समिति से सम्बंधित लोगों के कार्यों को शीघ्र पूरा करने में वह प्रयासरत रहेंगे ।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला कांगड़ा इकाई ने मंगलवार को  धर्मशाला में वर्तमान सरकार को जमकर घेरा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला कांगड़ा इकाई ने मंगलवार को  धर्मशाला में वर्तमान सरकार को जमकर घेरा   गौरव सूद  लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  धर्मशाला।  एबीवीपी के छात्रों का कहना था की लंबे समय से अंधेरे में लटका केंद्रीय विश्वविद्यालय का कार्य आज तक राजनीति के कारण लटका हुआ है। उन्होंने कहा कि आगामी समय में इसको शुरू नहीं किया जाता है तो धर्मशाला के विधायक,  सांसद और सरकार का घेराव किया जाएगा। जिला सयोंजक ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य यह है कि पिछले लंबे समय से लटका केंद्रीय विश्वविद्यालय का निर्माण राजनीति की भेंट चढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना की वजह से हमारे आंदोलन रुक गए थे। लेकिन अब इसको एक बार फिर से उठाने जा रहे है। उन्होंने कहा कि आज वर्तमान सांसद और वर्तमान धर्मशाला के विधायक इस विषय को आगे नहीं उठा रहे है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय की सौगात प्रदेश के लिए बेहतर तोहफा थी। लेकिन आज तक इसका निर्माण न हो पाना हर सरकार की नाकामी है। चाहे वर्तमान सरकार हो या पिछली सरकार हो। इस मुद्दे को जोर शोर से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लंबे से समय से मांग की जा रही लेकिन सरकारे

अम्ब-गगरेट -ओयल को  फिर पीडब्ल्यूडी ने दिया जुगाड़ पुल  का टुनटुना, राजनीतिक वादों की कैद में अब भी दम  तोड़ रहा लोगो की उम्मीदों वाला यह पुल 

अम्ब-गगरेट -ओयल को  फिर पीडब्ल्यूडी ने दिया जुगाड़ पुल  का टुनटुना, राजनीतिक वादों की कैद में अब भी दम  तोड़ रहा लोगो की उम्मीदों वाला यह पुल    अम्ब-गगरेट -ओयल यात्रियों-बाहनों, जनता-जनार्दन द्वारा सोमभद्रा-स्वां नदी को लांघने का बंदोबस्त जारी है। राजीव शर्मन  समाज सचेतक साथी  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  ऊना। हमारा लोकतंत्र सचमुच महान है। सरकारों का आलम निराला हुआ करता है। सरकारें ऊंचे स्थान पर बैठ कर शासन करती है। धरातल पर क्या स्थिति बनी हुई है? इससे शासनाधिकारी अनभिज्ञ अथवा जानबूझ कर आंखें मूंदकर कर चलते बनते हैं। अगर जनता ने मांगपत्र का हल्ला बोल दिया तो सरकारों के रटे रटाए जुमले बखूबी काम करते रहते हैं। जी हां! यह साल भी खत्म होने के कगार पर पहुंच चुका है। एक बार पुनः सोमभद्रा- स्वां नदी पर पुल निर्माण का इंतजार करते करते लोगों ने भी अब इस पुल के बारे मांग दोहराना शायद बंद कर दिया है।अम्ब उपमंडल तहसील मुख्यालय से चार किलोमीटर दूर श्री राम मंदिर अन्दौरा समीप सोमभद्रा-स्वां नदी पर लोक निर्माण विभाग ने एक बार पुनः "जुगाड़ू पुल" का इंतजाम कर दिया है। यह सर्दियां आराम से निकल जाये

पूरी दुनिया में गूँजी  हिमाचल की सुरीली बांसुरी , करतार की बासुरी की धुन से जुड़ गए सभी दिलो के तार 

पूरी दुनिया में गूँजी  हिमाचल की सुरीली बांसुरी , करतार की बासुरी की धुन से जुड़ गए सभी दिलो के तार  गौरव सूद  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  धर्मशाला। बांसुरी की मधुर धुन सबका दिल मोह लेती है ,इसका साक्षात उदाहरण उस वक्त देखने को मिला,जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री  अनुराग ठाकुर  तथा मुख्यमंत्री  जयराम ठाकुर अटल टनल का उद्घाटन समारोह हेतु, रोहतांग ,मनाली में एकत्रित हुए थे।। जब इस समारोह का लाइव टेलीकास्ट देश के सभी चैनलों द्वारा पूरे विश्व में ब्रॉडकास्ट किया जा रहा था तो इस समारोह के बैकग्राउंड में एक बांसुरी का मधुर संगीत भी बजाया जा रहा था।। इस बांसुरी की मधुर धुन को सुनकर ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे मानो इस समारोह में चार चांद लग गए हो। करीब 40 मिनट तक इस संगीत को राज्य स्तरीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रॉडकास्ट किया गया। जिसे करीब पूरी दुनिया ने सुना।। यह मधुर संगीत हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध बांसुरी वादक अजय सिंह उर्फ़ करतार सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया है। जो गांव :नंदपुर भटोली, जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं। तथ

फिर गुलजार होती जलोड़ी दर्रा  की हसीं वादियां 

फिर गुलजार होती जलोड़ी दर्रा  की हसीं वादियां  जलोड़ी दर्रा की वादियां सात माह के वाद पर्यटकों से गुलजार। घाटी में पर्यटन वहाल होते ही तीर्थन और जीभी में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब। कोरोना काल के वाद घाटी में धीरे धीरे पटरी पर लौट रहा है पर्यटन कारोबार। पर्यटन के मानचित्र पर विख्यात जलोड़ी दर्रा में मूलभूत सुविधाओं की कमी। परसराम भारती  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  तीर्थन घाटी गुशैनी,बंजार। देश और प्रदेश में कोरोना महामारी के कारण पर्यटन कारोबार भी काफी प्रभावित हुआ है लेकिन अनलॉक के बढ़ते चरणों और सरकार व पर्यटन विभाग द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार अब पर्यटन कारोबार धीरे धीरे पटरी पर लौटना शुरू हो गया है। जिला कुल्लू उपमण्डल बंजार की तीर्थन और जीभी घाटी में भी करीब सात माह के बाद वीकेंड पर पर्यटकों की खूब आवाजाही देखने को मिल रही है। अभी इस वीकेंड पर गत तीन दिनों में तो अपेक्षा से भी ज्यादा पर्यटकों ने बंजार की वादियों में दस्तक दी है। शुक्रवार और शनिवार को जलोड़ी दर्रा में बाहरी राज्यो से आए पर्यटकों के सैंकड़ों वाहनों की लम्बी कतारें लगी जिस कारण यातायात अबरुद्ध जैसी स्थिति पैदा हो गई। इस वीकेंड मे

बीड़ बिलिंग घाटी में वीकेंड पर उमड़ा  बाहरी पर्यटकों का काफिला ,घाटी में लौटती खुशहाली

गौरव सूद  लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  धर्मशाला।  बीड़ बिलिंग घाटी में वीकेंड पर बाहरी राज्यों से आए पर्यटकों ने खूब आनंद लिया। एक लंबे अंतराल के बाद पर्यटकों के आने से बिलिंग घाटी गुलज़ार हुई। शनिवार को सैंकड़ों पर्यटकों ने बिलिंग घाटी से टेंडम उड़ान का भरपूर आनंद लिया। इस दौरान पर्यटन कारोबारियों  ने भी सकून लिया। नामी पायलट राज कुमार ने बताया कि लगभग 6 माह बाद बिलिंग के आकाश में उड़कर काफी राहत महसूस हो रही है । उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते बिलिंग घाटी फिर से जी उठी है। उधर, साडा सुपरवाइजर रणविजय ने बताया कि बिलिंग में मानव परिंदे ने लंबे समय के बाद उड़ाने भरी हैं। इस कारोबार से जुड़े कारोबारियों व इलाका वासियों  ने प्रदेश सरकार से दिल्ली से आने जाने वाली वोल्वो बसों को चलाने की मांग की है, ताकि पर्यटन पटरी पर दौड़ सके। इसके अलावा बिलिंग घाटी में रात्रि विश्राम के लिए टेक आफ प्वाइंट के समीप टैंट व कमरों की व्यवस्था का भी प्रावधान ‌किया गया है, जिसमें पर्यटक बोन फायर व लजीज‌ व्यंजनों का लुत्फ उठा रहे हैं।  

राज्यसभा सांसद इंदु वाला गोस्वामी की तबीयत बिगड़ी , शनिवार सुबह टांडा मेडीकल किया गया शिफ्ट 

राज्यसभा सांसद इंदु वाला गोस्वामी की तबीयत बिगड़ी , शनिवार सुबह टांडा मेडीकल किया गया शिफ्ट  गौरव सूद लोकल न्यूज ऑफ इंडिया धर्मशाला। राज्यसभा सांसद इंदु वाला गोस्वामी को शनिवार सुबह टांडा मेडीकल शिफ्ट  करवा दिया गया है। ये जानकारी बीएमओ महाकाल दिलावर सिंह ने बताया कि राज्यसभा सांसद पिछले दिनों कोरोना पॉजीटिव पाईं गईं थी। लेकिन शनिवार सुबह 9 बजे उनकी तबीयत खराब होने के चलते उन्हें टांडा शिफट किया गया है।

बैजनाथ में होम आइसोलेशन कोरोना संक्रमित निजी स्कूल संचालक की हुई मौत

बैजनाथ में होम आइसोलेशन कोरोना संक्रमित निजी स्कूल संचालक की हुई मौत ब्लॉक में सामने आया पहला मामला , बीते वीरवार को पॉजीटिव आईं थी रिपोर्ट  गौरव सूद लोकल न्यूज ऑफ इंडिया धर्मशाला।  उपमंडल बैजनाथ के समीपवर्ती क्षेत्र चढिय़ार के जानस गांव  में निजी स्कूल संचालक कोरोना संक्रमित 56 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 56 वर्षीय निवासी चढिय़ार के रूप में हुई है। बताया गया कि वे पिछले कु छ समय से लीवर की बीमारी से भी ग्रसित था व उक्त व्यक्ति पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। इस बावत उन्होंने पालमुपर में एक निजी अस्पताल व सिविल अस्पताल चढिय़ार में भी चैक करवाया था। इस दौरान बीते वीरवार को बैजनाथ सिविल अस्पताल में कोरोना टैस्ट करवाने के बाद उनकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी, जिसके बाद वे अपने घर पर ही आइसोलेट थे। शनिवार सुबह 9.30 बजे फोन के माध्यम से बताया था कि उनको सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसको लेकर उनके परिजनों से आशा वर्कर को ये जानकारी दी। लेकिन एबुलैंस के पहुंचने से पहले ही व्यक्ति की मौत हो गई।   बी.एम.ओ. महाकाल दिलावर सिंह ने बताया कि मृतक का अंतिम संस्कार उनके गांव में स्थित शमशान

लो खुल गयी दुनिया की सबसे बेहतरीन अटल सुरंग, प्रधानमंत्री का सासे हेलीपैड मनाली पहुँचने पर स्वागत

लो खुल गयी दुनिया की सबसे बेहतरीन अटल सुरंग , प्रधानमंत्री का सासे हेलीपैड मनाली पहुँचने पर स्वागत विवेक अग्रवाल लोकल न्यूज ऑफ इंडिया अटल टनल रोहतांग. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज प्रदेश में अटल टन्नल रोहंताग के लोकार्पण के लिए जिला कुल्लू के मनाली में सासे हेलीपैड पर पहुंचने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और केन्द्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने स्वागत किया। शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सांसद राम स्वरूप शर्मा, मुख्य सचिव अनिल खाची, पुलिस महानिदेशक संजय कुन्डू, उपायुक्त कुल्लू डाॅ. रिचा वर्मा और अन्य गणमान्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे।   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को समर्पित की अटल टनल रोहतांग सुरंग खुलने से लाहौल घाटी में होगा विकास के नए युग का सूत्रपातः मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण और हर मौसम में बहाल रहने वाली अटल टनल रोहतांग का विधिवत उद्घाटन कर देश को समर्पित किया। इस सुरंग के निर्माण से मनाली से लेह के बीच की दूरी 46 किलीमीटर कम होगी और यात

बैजनाथ जोन से कुलविंद्र बने के.सी.सी. बैंक के निदेशक

बैजनाथ जोन से कुलविंद्र बने के.सी.सी. बैंक के निदेशक गौरव सूद लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया धर्मशाला।   के.सी.सी. निदेशक मंडल के चुनावों में बैजनाथ जोन से कुलविंद्र राणा (कूक्कू) ने 85 मतों में से 33 मत हासिल कर निदेशक का पद अपने नाम किया। उन्होंने अपने निकत्तम प्रतिद्वंदी संजीव राणा को 20 मतों से हराकर अपनी जीत पक्की की। इन चुनावों में  भाजपा समर्थित उ मीदवार को मात्र 9 मत मिले, जोकि भाजपा के लिए चिंता का विषय रहेगा। इसके अलावा प्रकाश चंद को 11 मत, अश्वनी कुमार दीक्षित को 10 मत, सुरेंद्र ठाकुर को 9 मत, कुलदीप सिंह जंबाल को 5 मत, उर्मिल भूरिया व अजेश अवस्थी को 2 मत मिले। जबकि पवन सूत इस चुनाव में खाता भी नहीं खोल पाए। चुनाव रिटर्निंग अधिकारी सुरेश ने बताया कि बुधवार को निदेशक मंडल के.सी.सी. को लेकर बैजनाथ के विकास खंड सभागार में चुनाव हुए । जिसमें बैजनाथ जोन से कुल 88 मतदाता अपने मतदान के लिए अधिकृत थे। जिसमें से केवल 87 मत बैजनाथ जोन से पड़े। जबकि 2 मत अवैध करार दिए गए। उन्होंने बताया कि बैजनाथ जोन से 85 मतदाताओं ने मतदान किया। उन्होंने बताया कि बैजनाथ जोन से कुलविंद्र राणा निवासी ददीन, चौबीन