सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हिमाचल प्रदेश का यह स्वर्ण युग हैं , साथ मिलकर जनता और जनप्रतिनिधि इसको स्वर्णिम बना सकते है  : शांता कुमार 

हिमाचल प्रदेश का यह स्वर्ण युग हैं , साथ मिलकर जनता और जनप्रतिनिधि इसको स्वर्णिम बना सकते है  : शांता कुमार 



गौरव सूद 


लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 


धर्मशाला। भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं हिमाचल प्रदेशके पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने इस बात पर बहुत प्रसन्नता अनुभव की कि अनुराग ठाकुर, केन्द्रीय राज्यमंत्री ने केन्द्रीय विश्वविद्यालय और कांगड़ा हवाई अड्डे के सम्बन्ध में मूल्यवान सुझाव दिये हैं।उन्होंने कहा कि यह बड़े दुख की बात है कि व्यर्थ के विवाद के कारण पिछले लगभग 9 वर्षों  से केन्द्रीय विश्वविद्यालय का काम अधूरा पड़ा है।


उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के समय भारत सरकार ने इस विवाद को पूरी तरह समाप्त करके अन्तिम निर्णय किया था कि केन्द्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला और देहरा दोंनो जगहों में स्थापित किया जाएगा। भारत सरकार ने विस्तार से निर्णय में यह भी बताया है कि धर्मशाला में क्या होगा और देहरा में क्या होगा।



उन्होंने केन्द्रीय राज्यमंत्री अनुरागठाकुर व् मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आग्रह किया है कि अब भारत सरकार के इस निर्णय को अतिशीघ्र लागू करवाये जो कुछ केन्द्रीय विश्वविद्यालय से करवाना है उसे भी पूरा करवालें।
शांता कुमार ने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के संबंध में उनका सुझाव भी बहुत महत्वपूर्ण हैं। प्रदेश के सब प्रकार के विकास के लिए हवाई सेवा बहुतअधिक आवश्यक है।



उन्होंने हिमाचल प्रदेश की जनता से बड़ी गम्भीरता से अपील की है कि हमारे सौभाग्य से नरेन्द्र मोदी, प्रधानमंत्री है। पिछले 6 महीनों से वे किसी उद्घाटन के लिए दिल्ली से बाहर नही गये। सब कुछ दिल्ली से करते रहे। हिमाचल प्रदेश में अटल-टनल उद्घाटन के लिए स्वंय हिमाचल पधारे। वे हिमाचल प्रदेश को अपना समझते है और यह भी कहते है कि हिमाचल का उन पर बड़ा अधिकार है। हिमाचल प्रदेश के एक युवा और कुशल नेता जगत प्रकाश नडडा, पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष है।


हिमाचल प्रदेश  के एक होनहार युवा नेता अनुराग ठाकुर, केन्द्र सरकार में महत्वपूर्ण वित्त मंत्रालय में राज्यमंत्री है। एक यशस्वी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश का नेतृत्व कर रहे है।  यह हिमाचल प्रदेश के लिए एक स्वर्ण-युग है। जनता याद रखें कि विकास केवल सरकार का काम ही नही अपितु जनता को भी पूरा सहयोग देना चाहिए।  यदि यह चारों मिलकर हिमाचल प्रदेश के विकास में लगें और हिमाचल प्रदेश की  जनता कहीं पर कोई रूकावट न डाले तो हिमाचल प्रदेश भारत का पहला प्रदेश बन सकता है जो सब दृष्टियों से पूर्ण खुशहाल हो जाएगा। शांता कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता इस स्वर्णिम अवसर का पूरा लाभ उठायेगी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।