सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पूरी दुनिया में गूँजी  हिमाचल की सुरीली बांसुरी , करतार की बासुरी की धुन से जुड़ गए सभी दिलो के तार 

पूरी दुनिया में गूँजी  हिमाचल की सुरीली बांसुरी , करतार की बासुरी की धुन से जुड़ गए सभी दिलो के तार 



गौरव सूद 


लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 


धर्मशाला। बांसुरी की मधुर धुन सबका दिल मोह लेती है ,इसका साक्षात उदाहरण उस वक्त देखने को मिला,जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री  अनुराग ठाकुर  तथा मुख्यमंत्री  जयराम ठाकुर अटल टनल का उद्घाटन समारोह हेतु, रोहतांग ,मनाली में एकत्रित हुए थे।। जब इस समारोह का लाइव टेलीकास्ट देश के सभी चैनलों द्वारा पूरे विश्व में ब्रॉडकास्ट किया जा रहा था तो इस समारोह के बैकग्राउंड में एक बांसुरी का मधुर संगीत भी बजाया जा रहा था।। इस बांसुरी की मधुर धुन को सुनकर ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे मानो इस समारोह में चार चांद लग गए हो। करीब 40 मिनट तक इस संगीत को राज्य स्तरीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रॉडकास्ट किया गया। जिसे करीब पूरी दुनिया ने सुना।। यह मधुर संगीत हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध बांसुरी वादक अजय सिंह उर्फ़ करतार सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया है। जो गांव :नंदपुर भटोली, जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं।
तथा वर्तमान में भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय विभाग के अंतर्गत भारतीय ऑर्डिनेंस फैक्ट्री चंडीगढ में कार्यरत है। जिसका विशेष श्रेय उन्होंने अपने कार्यालय के महाप्रबंधक महोदय श्री बी• पी• मिश्रा जी व साथ के सभी कर्मचारियों को दिया। जिनके मार्गदर्शन व सहयोग से ही, यह सब संभव हो पाता है। इनका सोशल मीडिया पर फेसबुक पेज जिसका नाम Himachal Flute है । तथा यूट्यूब चैनल भी Himachal Flute के नाम से है,  जो बहुत ही सुंदर व मधुर बांसुरी बजाते हैं।


सरकारी सेवा के साथ-साथ जितना भी इनको खाली समय मिलता है ,यह प्रकृति से जुड़े हुए, संगीत को खुद कंपोज करते हैं ।तथा उस पर बांसुरी वादन करते हैं । जो वीडियो का संगीत प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा चुना गया उस वीडियो को डेस्टिनी इवेंट प्रोडक्शन टीवी कंपनी के निदेशक  राकेश चीमा द्वारा व उनकी टीम द्वारा बनाया गया था।  जिसको इतने बड़े राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय मंच पर लोकप्रियता मिली। इनके बहुत सारे वीडियो सीधा-सीधा प्रकृति से जुड़े हुए हैं जिनको सुनकर इंसान मंत्रमुग्ध हो जाता है ,क्योंकि इनका मधुर संगीत अपने आप को वशीभूत कर देता है।


सोशल मीडिया पर इनको चाहने वाले लाखों की तादाद में है।। हर कोई इनकी मधुर बांसुरी का दीवाना है।। जब यह लाइव कार्यक्रम चल रहा था तो यह उनके लिए तथा पूरे प्रदेश के लिए भी यह सम्मान व गर्व की बात है ,की हिमाचल की वादियों में सुनाई देने वाली बांसुरी की धुन आज पूरे विश्व में गूंज रही है ।यह समय अपने आप में वास्तविक अलौकिक था।।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।