सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हिमाचल प्रदेश में पहले चरण में बनेंगे 13 एफपीओः वीरेंद्र कंवर

हिमाचल प्रदेश में पहले चरण में बनेंगे 13 एफपीओः वीरेंद्र कंवर

 


विवेक अग्रवाल 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

ऊना।  ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में पहले चरण में 13 किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) बनाए जाएंगे तथा प्रत्येक एफपीओ के साथ कम के कम 100 किसानों को जोड़ा जाएगा, जिसमें एक फसल को प्राथमिकता दी जाएगी।

कंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एफपीओ के माध्यम से देश को एक बहुत बड़ा विजन दिया है, जिसके तहत प्रत्येक जिला में एक उत्पाद को बढ़ावा दिया जाएगा, इसे एक जिला-एक उत्पाद का नाम दिया गया है। इसके लिए नाबार्ड को नोडल एजेंसी बनाया गया है। नाबार्ड किसानों को अपने उत्पाद की वैल्यू एडिशन के संबंध में जानकारी उपलब्ध करवाएगा। उन्होंने कहा कि जिला ऊना में आलू, सिरमौर में अदरक व लहुसन, हमीरपुर व कांगड़ा में मक्की मुख्य फसल है। इसी प्रकार बिलासपुर जिला में हल्दी, शिमला व किन्नौर में सेब तथा लाहौल में आलू होता है। एफपीओ के माध्यम से किसानों को अपने उत्पाद के बेहतर दाम मिलेंगे।

कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि एफपीओ बनाकर हिमाचल प्रदेश में वैल्यू एडिशन के लिए जो प्रोजेक्ट्स लगेंगे, उससे राज्य को 1200 करोड़ रुपए मिलेंगे। इस संबंध में जल्द ही एक मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा, ताकि किसानों को इसकी सही जानकारी प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि एफपीओ के माध्यम से किसानों को अपना उत्पाद कहीं भी बेचने की पूरी आजादी होगी तथा वह बिचौलियों के चंगुल से मुक्त होंगे।

उन्होंने एफपीओ क्लस्टर निर्माण पर कहा कि इससे किसानों को कृषि कार्य के एक प्रभावी सिस्टम का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा, जिससे वह न केवल आर्थिक रूप से मजबूत होंगे बल्कि उन्हें खेती-बाड़ी की नई तकनीकों और उसके विपणन से जुड़ी बातों को भी सीख पाएंगे।

नए कृषि कानूनों से होगा फायदा

कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आगे कहा कि मोदी सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने के इरादे से कृषि सुधार कानून पास कराए हैं। इनसे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष कृषि कानून को लेकर किसानों के बीच भ्रम फैला रहा है तथा कृषि कानून में एमएसपी को शामिल न करने को लेकर भी किसानों को गुमराह किया जा रहा है, जबकि यह कानून दलालों और बिचौलियों के खिलाफ हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।