सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जगतसिंहपुर में अपराध समीक्षा बैठक, डीआईजी सत्यजीत नायक ने दिए सख्त निर्देश

  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  जगतसिंहपुर. डीआईजी सत्यजीत नायक ने मंगाकर को अपराध समीक्षा बैठक कर जिले की कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा की स्थिति का विस्तृत जायजा लिया। इस बैठक में एसपी समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान डीआईजी नायक ने संपत्ति से जुड़े अपराधों की शीघ्र पहचान और नियंत्रण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि चोरी, लूट और धोखाधड़ी जैसे मामलों में तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए ताकि अपराधियों में भय और जनता में भरोसा बना रहे। सत्यजीत नायक ने साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए जिला पुलिस को निर्देश दिया कि ऐसे मामलों में विशेषज्ञ टीम गठित की जाए और साइबर ठगी के शिकार लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। पुलिस थानों में पारदर्शी और संवेदनशील व्यवहार से आमजन का विश्वास बढ़ाया जा सकता है। बैठक में हाल ही में दर्ज प्रमुख मामलों, जांच की प्रगति और सामुदायिक पुलिसिंग के तहत चल रहे जनसुरक्षा अभियानों की भी समीक्षा की गई। डीआईजी नायक ने ...

Pepsico के पूर्व नेशनल हेड कमोद सक्सेना बने Local Foodie के वाइस प्रेसीडेंट

  लक्ष्मी शर्मा  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  नई दिल्ली। भारतीय पारंपरिक खाद्यान्न उत्पादन कंपनी ‘Local Foodie’, जो शुद्ध पर्यावरण और परंपरागत तरीकों से प्रोसेस किए गए ग्रॉसरी उत्पादों के लिए जानी जाती है, अब देश के विभिन्न शहरों में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही है। कंपनी ने अपने नेतृत्व दल को और मज़बूती देते हुए कमोद सक्सेना को Vice President नियुक्त किया है। श्री सक्सेना इससे पहले Pepsico में नेशनल हेड, Hari Bhoomi समूह में ऑल इंडिया बिज़नेस हेड, और Tensbarg Natural Water में कंट्री हेड के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। 35 वर्षों से अधिक के सेल्स और ब्रांडिंग अनुभव के साथ श्री सक्सेना अब Local Foodie के समग्र संचालन और रणनीतिक विस्तार का दायित्व संभालेंगे। कंपनी प्रबंधन के अनुसार, श्री सक्सेना के जुड़ने से Local Foodie को व्यवसायिक अनुभव, ब्रांड प्रबंधन और बाज़ार विस्तार की नई दिशा मिलेगी। संस्था का उद्देश्य है कि भारतीय पारंपरिक स्वाद और शुद्धता को हर घर तक पहुँचाया जाए, ताकि आधुनिक भारत अपने भोजन में भी अपनी संस्कृति और परंपरा को महसूस कर सके। Local Foodie का उद्देश्य ...

दशहरा पर्व आस्था, एकता और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीकः शिव प्रताप शुक्ल

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव का शुभारम्भ किया प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  कुल्लू. राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज जिला कुल्लू के रथ मैदान में सप्ताह भर चलने वाले अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारम्भ किया। उन्होंने भगवान रघुनाथ जी की पारम्परिक रथ यात्रा में भाग लिया। इस अवसर पर राज्यपाल की धर्मपत्नी जानकी शुक्ला भी उपस्थित रहीं। मीडिया से बातचीत करते हुए राज्यपाल ने कहा कि जहां दुनियाभर के लोग अलग-अलग ढंग से दशहरा मनाते हैं, वहीं हिमाचल प्रदेश में श्रद्धालु भगवान रघुनाथ जी के रथ को खींचकर समृद्ध परम्पराओं का निर्वहन कर सांस्कृतिक मूल्यों को संजोकर रखते हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व केवल उत्सव हीं नहीं, बल्कि यहां के लोगों की एकता और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण का भी प्रतीक है। श्री शुक्ल ने कहा कि हिमाचल और विदेश के युवाओं में केवल यही भिन्नता है कि यहां के युवा हिमाचल के युवा समृद्ध संस्कृति के संरक्षक हैं। भगवान रघुनाथ जी की रथ यात्रा में भाग लेकर प्रदेश की समृद्ध संस्कृति को आगे बढ़ाते हैं। यहां के युवा प्रदेश की संस्कृति और परंपरा से जुड़कर इसक...

दिल्ली विश्वविद्यालय में मीडिया मंथन द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा एवं गरबा महोत्सव में उमड़ा उत्साह

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया   दिल्ली विश्वविद्यालय  के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज में मीडिया मंथन द्वारा 28 सितम्बर को दुर्गा पूजा एवं गरबा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे परिसर में उत्सव और उमंग का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम में 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और गरबा के रंगों में सराबोर होकर भारतीय संस्कृति का अद्भुत नजारा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली विश्वविद्यालय के डीन बलराम पानी जी रहे, उनके अलावा कार्यक्रम में डॉ. मोनिका जी, डॉ. मीनाक्षी जी, प्रतिभा जी, राजदीप जी, अमन जी, कौशलेंद्र जी भी मौजूद रहे। गरबा कार्यक्रम में विशेष रूप से नृत्य, संगीत और ओपन माइक जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपनी कलात्मक प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरे वातावरण को ऊर्जा एवं उल्लास से भर दिया। प्रतियोगिताओं बाद सभी गरबा के संगीत में लीन नजर आए।  पूरे आयोजन ने न केवल विद्यार्थियों में सांस्कृतिक विविधता के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ाया, बल्कि आपसी...

डबवाली में जनचेतना महोत्सव की तैयारी तेज, समाज से सहयोग की अपील

राम प्रकाश  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  हिसार (हरियाणा)। जनचेतना महोत्सव एवं आध्यात्मिक परिवार मिलन समारोह की तैयारियों को लेकर डबवाली में होने वाले  जनचेतना महोत्सव की तैयारियों को लेकर हिसार के ब्लू बर्ड होटल में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्रह्माषि श्री आलमजी अग्रवाल बिश्नोई मेमोरियल समाज सेवा समिति डबवाली व आयोजन समिति प्रमुख भगवान दास सिंवर ने की। बैठक में समारोह को सफल बनाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान भगवान दास सिंवर ने कहा कि गुरु जंभेश्वर महाराज के परम भक्तजनों की स्मृति में अब तक कोई बड़ा आयोजन नहीं हुआ है, जबकि समाज के प्रचार-प्रसार में इन भक्तजनों का अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि उनके समाज हितैषी कार्यों से नई पीढ़ी को अवगत कराना और समाज में भाईचारा, प्रेम, सौहार्द तथा एकता को बढ़ावा देना इस समारोह का मुख्य उद्देश्य है। बैठक में देवीदयाल बावरा, मांगेराम बागड़िया, अजय बागड़िया सहित कई युवाओं ने विचार साझा किए और समारोह को सफल बनाने के लिए समाज से सहयोग की अपील की। हिसार के युवाओं ने भी अपने स्तर पर जल्द ही एक बैठक आयोजित क...

चेतन चौहान पुरस्कार 2025 के लिए नामांकन आमंत्रित

गीतांजलि शर्मा  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत में साहस और प्रगति की मिसाल बने अनसुने नायकों और उभरते सितारों को सम्मानित करने के उद्देश्य से चेतन चौहान पुरस्कार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह पुरस्कार श्रृंखला वर्ष 2021 में शुरू की गई थी और अब अपने चौथे संस्करण में पहुँच चुकी है। इस पहल का नेतृत्व   चेतन चौहान फाउंडेशन  कर रहा है, जिसकी अध्यक्षता श्रीमती संगीता चेतन चौहान कर रही हैं। यह गैर-लाभकारी संस्था स्व. चेतन चौहान – एक महान क्रिकेटर, जननेता और मार्गदर्शक – की स्मृति और विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। फाउंडेशन का मकसद खेलों के माध्यम से युवाओं को सशक्त करना, मानसिक सजगता और समग्र विकास को बढ़ावा देना है। पुरस्कार का आयोजन जवाहरलाल नेहरू स्पोर्ट्स ट्रस्ट और स्पोर्ट्स प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया  के सहयोग से नई दिल्ली में किया जाएगा। समारोह की तिथि और समय नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद घोषित किए जाएंगे। पुरस्कार श्रेणियाँ 1. राइजिंग स्टार्स (Rising Stars)    * 21 वर्ष से कम आयु के प्रतिभाशाली खिलाड़ी (लड़क...

बाढ़ शरणालय का निरीक्षण, प्रशासन ने दिया आश्वासन

  नरेंद्र सिंह  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया मथुरा. जिला अधिकारी ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए बनाए गए लक्ष्मी गार्डन मैरिज होम शरणालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शरण लिए हुए लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भोजन और अन्य व्यवस्थाओं की गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने स्वयं भोजन की जांच की और उपस्थित परिवारों से संतोषजनक प्रतिक्रिया प्राप्त की। प्रभावित परिवारों ने अपनी व्यथा साझा की और मदद की आवश्यकता पर बल दिया। जिलाधिकारी ने सभी को भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन मथुरा उनकी सेवा में हर समय तैयार हैं । उन्होंने कहा कि बाढ़ जैसी आपदा की इस घड़ी में किसी को भी अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और राहत व पुनर्वास कार्य लगातार जारी रहेंगे। इस निरीक्षण से बाढ़ पीड़ितों को जहां राहत की उम्मीद जगी है, वहीं प्रशासन की ओर से संवेदनशीलता और तत्परता का स्पष्ट संदेश भी गया है।