लक्ष्मी शर्मा लोकल न्यूज ऑफ इंडिया भुवनेश्वर । सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आईजीपी सेंट्रल रेंज डॉ. सत्यजीत नाइक,आईपीएस के मार्गदर्शन में सेंट्रल रेंज पुलिस द्वारा 16 जनवरी 2026 को " ऑपरेशन जीवन रक्षा ” के तहत सघन सड़क सुरक्षा प्रवर्तन अभियान चलाया गया । यह अभियान सेंट्रल रेंज के अंतर्गत आने वाले पुरी, कटक, केंद्रापड़ा, जगतसिंहपुर, जाजपुर, खुर्दा एवं नयागढ़ जिलों में एक साथ संचालित किया गया । अभियान के दौरान कुल 1,729 वाहनों की जांच की गई , जिसमें 10 बसों/व्यावसायिक वाहनों का विशेष रूप से निरीक्षण किया गया । यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल 8,83,000 रुपये का जुर्माना वसूला । सबसे अधिक जुर्माना पुरी (₹2,92,500/-) से वसूला गया, उसके बाद खोरधा (₹2,55,500/-) का स्थान रहा । अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध और गैरकानूनी गतिविधि सामने नहीं आई, जिससे अभियान की सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन की पुष्टि होती हैं। " ऑपरेशन जीवन रक्षा ” सेंट्रल रेंज पुलिस की सड़क स...