सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

"ऑपरेशन जीवन रक्षा " के तहत केंद्रीय रेंज पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान



लक्ष्मी शर्मा 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

भुवनेश्वर ।  सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आईजीपी सेंट्रल रेंज डॉ. सत्यजीत नाइक,आईपीएस के मार्गदर्शन में सेंट्रल रेंज पुलिस द्वारा 16 जनवरी 2026 को " ऑपरेशन जीवन रक्षा ” के तहत सघन सड़क सुरक्षा प्रवर्तन अभियान चलाया गया ।


यह अभियान सेंट्रल रेंज के अंतर्गत आने वाले पुरी, कटक, केंद्रापड़ा, जगतसिंहपुर, जाजपुर, खुर्दा एवं नयागढ़ जिलों में एक साथ संचालित किया गया । अभियान के दौरान कुल 1,729 वाहनों की जांच की गई , जिसमें 10 बसों/व्यावसायिक वाहनों का विशेष रूप से निरीक्षण किया गया । यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल 8,83,000 रुपये का जुर्माना वसूला । 

सबसे अधिक जुर्माना पुरी (₹2,92,500/-) से वसूला गया, उसके बाद खोरधा (₹2,55,500/-) का स्थान रहा ।

अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध और गैरकानूनी गतिविधि सामने नहीं आई, जिससे अभियान की सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन की पुष्टि होती हैं। " ऑपरेशन जीवन रक्षा ” सेंट्रल रेंज पुलिस की सड़क सुरक्षा, यातायात अनुशासन तथा बहुमूल्य मानव जीवन की रक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है । पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने की अपील की हैं ।


*" ऑपरेशन जीवन रक्षा " के अंतर्गत 7 जनवरी 2026 से 16 जनवरी 2026 के तहत सड़क सुरक्षा अभियान*


आईजीपी सेंट्रल रेंज डॉ. सत्यजीत नाइक,आईपीएस के मार्गदर्शन में कटक सेंट्रल रेंज पुलिस द्वारा  " ऑपरेशन जीवन रक्षा " के अंतर्गत 7 जनवरी 2026 से 16 जनवरी 2026 तक व्यापक सड़क सुरक्षा एवं यातायात जांच अभियान चलाया गया । इस अभियान के दौरान केंद्रीय रेंज के सभी जिलों में सघन वाहन जांच की गई । अभियान में कुल 12,645 वाहनों की जांच की गई , जिनमें 34 बस/वाणिज्यिक वाहन और 60 भारी परिवहन वाहनों का निरीक्षण किया गया । यातायात नियमों के उल्लंघन के लिए कुल ₹53,17,000/- का जुर्माना लगाया गया‌ । यह विशेष अभियान पुरी, कटक, केंद्रापड़ा, जगतसिंहपुर, जाजपुर, खुर्दा एवं नयागढ़ जिलों में चलाया गया, जहाँ यातायात नियमों के उल्लंघन और सड़क सुरक्षा मानकों पर विशेष निगरानी रखी गई । पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई, जिससे इस अभियान के निवारक एवं प्रतिरोधक प्रभाव की पुष्टि होती हैं । केंद्रीय रेंज पुलिस ने स्पष्ट किया कि " ऑपरेशन जीवन रक्षा " का मुख्य उद्देश्य लोगों की जान की सुरक्षा, सड़क अनुशासन को मजबूत करना तथा सतत प्रवर्तन और जागरूकता के माध्यम से सड़क सुरक्षा को और सुदृढ़ बनाना है। भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

पोषाहार वितरण में लापरवाही की शिकायत पर मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारी : आंगनवाड़ी हुई कार्य मुक्त

अरविन्द गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर/सोनभद्र: विकास खण्ड म्योरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत जरहा टोला दिघुल में तत्कालीन आंगनवाड़ी कार्यकत्री श्रीमति जावित्री दुबे द्वारा नियमित पोषाहार वितरण नहीं किए जाने की शिकायत पुष्टाहार विभाग को लंबे समय से मिल रहा था कि एक बार पुनः दिघुल के लाभार्थियों व ग्रामीणों द्वारा लिखित शिकायत विभाग को भेजा गया जिसकी शिकायत पर 31अगस्त दिन रविवार पूर्वाह्न 11 बजे विभागीय अधिकारी (सी.डी.पी.ओ.म्योरपुर) औचक निरीक्षण के लिए उनके जरहा 5 आंगनबाड़ी केंद्र बरडाड पर पहुंचे तो मौजूदा लाभार्थियों ने इनकी घोर लापरवाही का पूरा दस्तूर सुनाया तथा मौके पर अधिकारी ने देखा कि आंगनबाड़ी जावित्री दुबे द्वारा बरडाड केंद्र पर वितरण हो रहा चने के दाल में पूरी तरह से घुन लगे हुए थे सी. डी. पी. ओ. ने रजिस्टर चेक किए तो रजिस्टर में वितरित नाम 48 थे जबकि मौके पर 38 लाभार्थी ही मिले जिस पोषाहार को शासन द्वारा कुपोषण से बचाने के लिए बच्चों व गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क वितरण कराया जाता रहा है वही पोषाहार जमीनी स्तर से पशुओं को खाने के योग्य भी नहीं पाया गया जिससे विभागीय...