सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आधी आबादी संग , लाडो फिर दंगल मे 

आधी आबादी संग , लाडो फिर दंगल मे 



लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया


कुरुक्षेत्र। डाउन के दौरान डॉ संतोष दहिया ने महिलाओं को दिया एक नया मंच। अपने घरों में सुरक्षित बैठी महिलाओ को व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़कर उनकी प्रतिभा को एक मंच दिया जिसमें महिलाएं अपने मन की बात सांझी कर रही है।  महिला खाप महापंचायत की पहली राष्ट्रिय अध्यक्ष एवं राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित डॉ संतोष दहिया ने  अखिल भारतीय महिला शक्ति मंच, महिला शक्ति मंच नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाए है जिनमे देश के कोने कोने से केवल महिलाओं को जोड़ा गया है। जिनमें महिलाएं जी भर कर मन की बात कर रही हैं और अपने हुनर को भी सभी महिलाओं के साथ शेयर कर रही हैं। महिला का जीवन की दिनचर्या बहुत ही व्यस्त रहती है उसे खुद की प्रतिभा को निखारने का मौका ही नहीं मिलता वह परिवार में लगी रहती है।



आजकल कोरोना के कहर ने हर किसी को घर की चारदीवारी में कैद कर दिया है जिससे हर व्यक्ति खुद को असहाय सा महसूस कर रहा है और कोरोना का भय उनके अंदर घर कर रहा है जिससे उबारने के लिए डॉ संतोष दहिया ने महिलाओं को अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए मंच दिया है जिसमें हर रोज एक टॉपिक दिया जाता है और अगले दिन उसी के अनुसार महिलाएं तैयारी कर के आती है जैस- आपकी कहानी आपकी जुबानी,गाना,नाचना,शेरो शायरी,पेंटिंग,कढ़ाई - बुनाई, आदि।और इस मंच की खास बात है कि महिलाएँ उन समस्याओं पर भी चर्चा करती है जो समस्याएं आज देश के सामने ज्वलंत मुद्दों के रूप में उभर रही है जैसे- बच्चों में संस्कार ,अंधाधुंद आधुनिकीकरण कितना घातक, बच्चो के लिए मोबाइल फायदेमंद या नुकसान दायक, महिलाओं की सुरक्षा और आत्मसम्मान की रक्षा कैसे की जा सकती है और उन्हें आर्थिक रूप से स्वावलंबी कैसे बनाया जा सकता है, महिलाएँ अपने पद के कार्य खुद करें, नशे की रोकथाम, समाज के लोगो को उनकी जिम्मेदारियो से अवगत कैसे कराएँँ आदि जैसे विषयों पर महिलाएँ खुलकर अपनी बात रख रही है। डॉक्टर संतोष दहिया नेे कहा कि यह संगठन महिलाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा। पूरे देश की महिलाओंं को इस संगठन के साथ जोड़ा जाएगा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

महीनों से गायब सहायक अध्यापिका रहीं गणतंत्र दिवस पर अनुपस्थित,अवैतनिक छुट्टी के कारण सैकड़ों बच्चों का भविष्य अधर में।

  जयचंद लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया सोनभद्र/म्योरपुर/लीलाडेवा   शिक्षा क्षेत्र म्योरपुर के  अंतर्गत ग्राम पंचायत लीलाडेवा के कम्पोजिट विद्यालय लीलाडेवा में सहायक अध्यापिका रानी जायसवाल विगत जनवरी 2021से तैनात हैँ और प्रायः अनुपस्थित चल रही है।इस प्रकरण में खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय म्योरपुर श्री विश्वजीत जी से जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि सहायक अध्यापिका रानी जायसवाल अनुपस्थित चल रही हैँ अवैतनिक अवकाश पर है, उनका कोई वेतन नही बन रहा है। उधर ग्राम प्रधान व ग्रामीणों द्वारा दिनांक 27/12/2023 को ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर व श्रीमान जिलाधिकारी महोदय सोनभद्र को लिखित प्रार्थना पत्र देने बावत जब ब्लॉक प्रमुख श्री मानसिंह गोड़ जी से जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि प्रार्थना पत्र पर कार्यवाही हो रही है श्रीमान मुख्य विकास अधिकारी महोदय  सोनभद्र  को मामले से अवगत करा दिया गया है।424 गरीब आदिवासी  छात्र- छात्राओं वाले   कम्पोजिट विद्यालय लीलाडेवा में महज 6 अध्यापक,अध्यापिका हैँ।विद्यालय में बच्चों की संख्या ज्यादा और अध्यापक कम रहने से बच्चों का पठन - पाठन सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है जिससे गरी

खण्ड शिक्षा अधिकारी की लापरवाही से शिक्षा व्यवस्था बेपटरी,निर्माणाधीन विद्यालय भवन चढ़े भ्र्ष्टाचार की भेंट

  जयचंद लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया बीजपुर/सोनभद्र  प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी और महत्वकांक्षी निपुण भारत लक्ष्य और डीबीटी योजना म्योरपुर ब्लॉक में सुचारु रूप से चलती नजर नहीं आ रही है।योजना को शत प्रतिशत अंजाम तक पहुंचाने की जिम्मेदारी खण्ड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर को शौपी गयी है लेकिन बीईओ की उदासीनता और लापरवाह कार्यशैली से ना बच्चे निपुण हो रहे हैँ और ना ही डीबीटी योजना का धन अभिभावकों तक पहुंच रहा है।बताया जा रहा है कि खण्ड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर भवन निर्माण कराने वाले शिक्षकों और भगोड़े को प्रशिक्षण और बोर्ड परीक्षा ड्यूटी के नाम पर संरक्षण देने में ही अपना पुरा ध्यान लगा रखे हैँ।ऐसे में विद्यालयों में पठन पाठन का माहौल खत्म हो गया है।        शुक्रवार को म्योरपुर ब्लॉक के जरहा,किरबिल,सागोबाँध और म्योरपुर न्याय पंचायत के विभिन्न गांव में पहुँचे भाजपा के प्रतिनिधि  मंडल को ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक विद्यालय नहीं आते हैँ तो विद्यालय के बच्चे निपुण कैसे होंगे।         मण्डल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार को ग्रामीणों ने बताया कि  बच्चों को किताबें पढ़ने नहीं आती   लेकिन खण्ड शिक्षा अधिकारी के दबा

प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यक्रम में जा रही बस पलटी 24 यात्री घायल

  मिठाई लाल यादव लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया मध्य प्रदेश:  मध्य प्रदेश शहडोल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही यात्री बस शनिवार सुबह पलट गई हादसे में 24 लोग घायल हुए हैं घायलों को जिले के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है बस डिंडोरी जिले के धनवा सागर से शहडोल आ रही थी अनूपपुर जिले के पथरूआ घाट में मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई बस में लगभग 30 यात्री सवार थे डिंडोरी कलेक्टर विकास मिश्रा ने बताया कि बस मैं सवार सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहडोल जा रहे थे