सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चुनौती भी बढ़ रही है, इसलिए संस्थाएं सक्रिय रहें: नवीन गोयल

चुनौती भी बढ़ रही है, इसलिए संस्थाएं सक्रिय रहें: नवीन गोयल




  • राजीव नगर में देवदूत फूड बैंक के साथ जाकर बांटा खाना


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 

गुरुग्राम। इसमें कोई दो राय नहीं कि लॉकडाउन के बीच शहर की संस्थाएं खूब मेहनत करके वंचितों का पेट भरने का काम कर रही हैं। अब जिस तरह से कोरोना पॉजिटिव के केस बढ़ रहे हैं, इसके साथ ही हम सबकी चुनौती भी बढ़ रही है। इसलिए संस्थाएं अपनी सक्रियता बरकरार रखें, ताकि कोई भूखा ना सोए। यह बात बीजेपी जिला सचिव एवं समाजसेवी नवीन गोयल ने यहां राजीव नगर में देवदूत फूड बैंक की ओर से लोगों को खाना आवंटित करते हुए कही।

 

देवदूत फूड बैंक की यहां पर खाना आवंटित करने की व्यवस्था को हर रोज खाने में बदलकर चीजें देने की नवीन गोयल ने सराहना की। उन्होंने कहा कि एक परिवार के सदस्य की तरह देवदूत फूड बैंक के संचालक पंकज गुप्ता लोगों को खाना खिला रहे हैं। यह बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि इसी तरह से ही समाजसेवा में लगे रहना है। चाहे कोई हमारे आस-पड़ोस में हो या दूर, अगर हमें यह पता लगे कि वो भूखा है तो यह हमारी सामाजिक जिम्मेदारी बनती है कि हम उसका पेट भरें। आज के दौर में तो यह बहुत ही जरूरी है। सामान्य दिनों में कोई किसी से मांगकर नहीं खाता, लेकिन आज के दौर में पूरी दुनिया पर संकट है। लोगों के रोजगार बंद हो गए हैं।

 

उनके पास जमापूंजी नहीं है। इसलिए हम सबका, संस्थाओं का कर्तव्य बनता है कि ऐसे लोगों को भूखा ना रहने दिया जाए। उन्होंने यहां पर कहा कि लगातार दो दिन तक 1000 लोगों के लिए कोई ना कोई फल भिजवाएंगे। उन्होंने सभी से यह भी आग्रह किया कि 3 मई तक समाजसेवा को लगातार जारी रखें। आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो निर्णय लेते हैं, उसमें भी साथ रहना है। यह हमारी सांस्कृतिक शक्ति ही है, जिसने पूरे समाज को एक करके रखा है। इस दौरान बीजेपी जिला कोषाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने भी देवदूत फूड बैंक के इस काम को सराहा। 


हर सप्ताह तय
मीनू

 



पंकज गुप्ता ने बताया कि देवदूत फूड बैंक सप्ताह की मीनू तय कर लेता है। उसी के हिसाब से रोजाना खाना बनता है। यहां पर नॉर्थ इंडियन, साउथ इंडियन, मुगलई यानी हर क्षेत्र का खाना दिया जा रहा है। बड़ों, बच्चों, बुजुर्गों व बीमारों का भी खास ख्याल रखते हुए फल, जूस आदि दिया जा रहा है। वे कहते हैं कि बेशक संकट की घड़ी हो, लेकिन किसी पर भी अपनी मर्जी से रोज एक ही खाना नहीं थोपना चाहते। इसलिए रोज बदलकर खाना देते हैं। शुक्रवार को उन्होंने यहां कढ़ीचावल, रोटी, संतरेजलेबी वितरित की। इसी तरह से कल नान, दाल मक्खनी, मेंगो शेक दिया जाएगा। देवदूत फूड बैंक में गुंजन, ज्योति, लक्ष्मी, मुस्कान, किरन, ऐनीरोजी, विनोद शर्मा, हैप्पी गुप्ता, सुंदर वर्मा, अक्की शर्मा, रोहन किलहोड़, मयंक शर्मा, सतेंद्र चौहान, आकाश सैनी, राहुल वर्मा आदि समाजसेवा में लगे हैं।  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...