सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नही रहे इरफ़ान पर वो किरदार तो हमेशा जीवित रहेगा

नही रहे इरफ़ान पर वो किरदार तो हमेशा जीवित रहेगा



 


विजय शुक्ल
लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया


दिल्ली। हल्लौ भाईयो और बहनो मैं इरफ़ान आज मैं आपके बीच मे हूँ भी और नही भी..... जी हां यही थे इरफ़ान जीवट , बेबाक और हाजिरजबाब। यह सच है कि इरफ़ान नही रहे पर यह भी सच हैं कि उन्का किरदार हमेशा हमारे बीच जिन्दा रहेगा पान सिंह तोमर या इंग्लिश मीडियम के उस बाप के रूप मे। एक दिन पहले अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराए गए दिग्गज अभिनेता इरफान खान के बारे में बड़ी खबर उनके निधन की है।



अभी हाल मे माँ के अन्तिम संस्कार मे शामिल भी नही हो पाये थे। फिल्म डायरेक्टर सुजीत सरकार ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि इरफान खान का निधन हो गया है। सुजीत सरकार ने लिखा ‘मेरे प्यारे दोस्त इरफान आप लड़ते रहे… लड़ते रहे और लड़ते रहे। मुझे हमेशा आप पर गर्व रहेगा और हम दोबारा मिलेंगे… श्रद्धांजलि’। इरफान खान के अचानक निधन से हर कोई शॉक में है। इरफान खान के फैंस से लेकर तमाम बॉलीवुड स्टार्स के एक एक कर रिएक्शन सामने आ रहे हैं।



इरफान खान के जाने की खबर सुन कर करण जौहर ने भी ट्वीट किया है। करण जौहर ने अपने ट्वीट में लिखा- ‘शुक्रिया इतनी सारी अच्छी फिल्मों के लिए।  कलाकारों का दायरा बढ़ाने के लिए शुक्रिया। हमारे सिनेमा को ऊंचाइयां देने के लिए शुक्रिया। हम आपको सदा याद रखेंगे। आपकी मौजूदगी हमारी जिंदगियों में हमेशा रहेगी। पूरा सिनेमा आपको सेल्यूट करता है।’
अभिनेत्री हर्षदा पाटिल ने लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया से बात करते हुए बताया कि वो एक बहादुर इन्सान और जिन्दादिल अभिनेता के रूप मे हमारे बीच सदैव जीवित रहेगे। इरफ़ान खान का सेन्स ऑफ़ ह्युमर बहुत ही गजब का था हम सबके लिये अदाकारी के वो एक बेताज किरदार है। यह उनकी जीत है बीमारी और लाचारी पर। मेरे लिये तो इस लिये गौरव की बात है कि वो राजस्थान के एक गाँव से थे अभाव मे सीखा और अपना मुकाम खुद उन्होने बनाया जो मुझ जैसे किसान पारिवार और लातूर से आकर फिल्मी दुनिया मे अपनी अलग पहचान बनाने के लिये प्रेरणा दायी होगा।


राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा मैं इरफ़ान की निधन की खबर सुनकर हैरान हूँ तो प्रकाश जावेडकर ने बहुमुखी प्रतिभा के धनी इरफ़ान के निधन से दुखी हूँ। राहुल गाँधी ने भी निधन पर दुख जताया और बोला कि दुखी हूँ मैं उनके निधन की खबर से।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...