सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शराब तस्करी कांड से बनारस भाजपा   इकाई हो सकती है भंग, मंत्री से संतरी पर गाज गिरना तय, पीएम की भृकुटी तनी 

शराब तस्करी कांड से बनारस भाजपा   इकाई हो सकती है भंग, मंत्री से संतरी पर गाज गिरना तय, पीएम की भृकुटी तनी 



लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया
वाराणसी, दिल्ली। लॉकडाउन के बीच शहर बनारस इस बार बनारसी पान के कारण नही बल्कि शराब तस्करी में भाजपा पदाधिकारियों का हाथ होने की खबर उछलने का है इसके बाद बीजेपी आलाकमान बेहद नाराज है। सोशल मीडिया पर लोग थू-थू कर रहे हैं और भाजपा के मुखर वक़्ताओ की बोलती बन्द हैं। पीएमओ ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में बीजेपी की पूरी जिला इकाई पर गाज गिरना तय है और इसको भंग किया जा सकता है। पीएम के हल्के मे हुआ यह शराब कांड और शराब कांड में बीजेपी नेताओं के शामिल होने की गूंज दिल्ली तक सुनाई दी है। सूत्रों के मुताबिक खुद पीएम मोदी  ने इस खबर का संज्ञान लिया है। बीजेपी शीर्ष नेतृत्व इस बात से हैरान हैं कि लॉकडाउन के बावजूद आखिर कैसे इतनी बड़ी चूक हुई? बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने सिंघम स्टाइल मे एक्शन लेते हुए भाजयुमो के जिलाध्यक्ष को हटाने के साथ ही उनकी पैरवी करने वाले जिला महामंत्री को भी तड़ीपार कर डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश की। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। माना जा रहा है कार्रवाई का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने एक जांच कमेटी बैठाई है। जिसकी रिपोर्ट आते ही कुछ और बड़े नेताओं पर चाबुक चलना तय है।



बनारस में जिस तरह से पार्टी की किरकिरी हुई है, उसे देखते हुए बीजेपी आलाकमान जिला इकाई को भंग करने का मूड बना रही है। संभव है कि नई कार्यकारिणी बनाकर ईमानदार छवि के नेताओं को जगह दी जाए। प्रदेश आलाकमान इस बात से हैरान है कि वाराणसी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में आखिर कैसे इतनी बड़ी चूक हुई?, वो कौन लोग थे जिन्होंने जिला कार्यकारिणी में शराब तस्करों से संबंध रखने वाले लोगों की पैरवी की?, क्या वर्तमान जिलाध्यक्ष को आरोपी पदाधिकारियों की कारगुजारी की जानकारी नहीं थी ? या जानबूझकर आरोपी पदाधिकारियों के गुनाहों पर पर्दा डाला गया ?
मंत्रियों की फौज फिर भी इतनी बड़ी चूक के पीछे इसको पीएम की छवि धूमिल करने से भी जोडा जा रहा है।
बनारस में मंत्रियों की फौज है।कैबिनेट और स्वतंत्र प्रभार के तीन मंत्रियो के अलावा केंद्रीय कैबिनेट मंत्री का दखल भी बनारस मे रहता है और तो और संगठन के नाम पर काशी प्रान्त के संगठन मंत्री और अध्यक्ष की मौजूदगी शहर में रहती है। बावजूद इसके पार्टी के जिम्मेदार पदों पर शराब तस्करो से ताल्लुक रखने वाले लोगो को कैसे बैठाया गया। ऐसा हो ही नहीं सकता है कि स्थानीय मंत्रियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों को इस बात की भनक ना लगी हो कि उनकी पार्टी में क्या चल रहा है? बताया जा रहा है कि किसी मंत्री ने अपनी पूरी वीटो पावर लगाकर भाजयुमो के इस जिलाध्यक्ष जिस पर शराब तस्करी के आरोप लगे हैं की नियुक्ति करवायी थी। अब देखना यह है कि क्या यह मंत्री भी खतरे मे आ गये हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...