सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सोनभद्र मे अब फोन पर मिलेगी जरूरी चिकित्सा सलाह और जरूरी दवाईयो की लिस्ट: मुख्य चिकित्साअधीक्षक डॉ पी बी गौतम

सोनभद्र मे अब फोन पर मिलेगी जरूरी चिकित्सा सलाह और जरूरी दवाईयो की लिस्ट: मुख्य चिकित्साअधीक्षक डॉ पी बी गौतम



रागिनी विशेष
लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 
सोनभद्र । लॉकडाउन के चलते जिले के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी बंद है। इस कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब मरीजों की इस समस्या का समाधान फोन से होगा। शासन के निर्देशानुसार जिला अस्पताल के चिकित्सकों की ऑन कॉल सेवाओं की ड्यूटी लगाई है यानी मरीज फोन पर ही चिकित्सक से संपर्क कर दवाइयाँ लिखवा सकेंगे।


जरूरी फोन नम्बर::


डॉ  गणेश प्रसाद         6392776600
डॉ  ए०पी० वर्मा         8765514814
डॉ  एस०के०मंजुल      800490893
डॉ  सर्वेश कुमार          9412170377
डॉ  बी०क़े० श्रीवास्तव  8081349743
डॉ  मंसूर अहमद         9794401265
डॉ  प्रशांत शुक्ला        9452802380
डॉ आर०के० यादव     9415834502


 


मुख्य चिकित्सधीक्षक डॉ0 पी0बी0गौतम के अनुसार “अब जिले से कोई भी मरीज अपनी बीमारी से संबंधित जानकारी और दवाई फोन के माध्यम से डाक्टर से संपर्क करके जान सकता है। विभाग द्वारा तैयार की गई सूची में जिला अस्पताल के स्पेशलिस्ट चिकित्सक जैसे शिशु रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, नाक/कान/गला रोग विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, सर्जन आदि सभी स्पेशलिस्ट शामिल हैं। इस नई व्यवस्था से मरीजों की समस्याएं दूर होंगी। जनपदवासी 29अप्रैल से प्रत्येक दिन सुबह 11 बजे से 12 बजे तक मरीज चिकित्सकों से मोबाइल पर बात कर अपनी समस्याओं के अनुसार दवा लिखवा सकेंगे।”
वहीं मुख्य चिकित्साधीक्षक ने सभी नियुक्त चिकित्सकों को निर्देशित करते हुए कहा कि समयानुसार मेरे कार्यालय में बैठकर मरीजों द्वारा किए गए मोबाइल फोन से वार्ता कर उन्हें समुचित जानकारी व इलाज हेतु आवश्यक सुझाव दें। वहीं इस दौरान नियुक्त चिकित्सक अपना मोबाइल चालू रखे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...