सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

परियोजना चिकित्सालय पर महामारी का ग्रहण लगना बर्दाश्त योग्य नहीं-बबलू लैड

परियोजना चिकित्सालय पर महामारी का ग्रहण लगना बर्दाश्त योग्य नहीं-बबलू लैड



एकमात्र चिकित्सा का केन्द्र है परियोजना चिकित्सालय


राकेश कुमार सिंह
लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 
ओबरा,सोनभद्र। तापीय परियोजना चिकित्सालय को कोविड हॉस्पिटल बनाये जाने की सूचना से आहत सामाजिक कार्यकर्ता राज सुशील पासवान ऊर्फ बबलु लैड ने रोष व्यक्त किया। पासवान ने बताया कि पूर्व दिनो संयुक्त संघर्ष समिति ने भी विरोध जताते हुए चिकित्सालय को लगभग दो वर्षों के लिए कोविड हॉस्पिटल में तब्दील करने की सुगबुगाहट पर अंकुश लगाने की बात रखी थी। जिला मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा परियोजना चिकित्सालय का भौतिक निरिक्षण करने की खबर सुनते ही आम जन मानस में हड़कंप मच गया था। जबकि इस क्षेत्र में एकमात्र परियोजना का अस्पताल होने की वजह से बड़ी तादात में मरीजों के उपचार की व्यवस्था हररोज सुनिश्चित होती है, चिकित्सालय चारों ओर रहवासी आवासों से घिरा हुआ है इसकी वजह से वैश्विक महामारी के संदिग्धों की चिकित्सा मुहैया कराना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। क्षेत्र में संक्रमण के बढ़ते खतरे के मद्देनजर कोविड चिकित्सालय के लिए परियोजना के हास्पिटल का चयन किसी भी हालात में नहीं किया जाना चाहिए। आम जनमानस के स्वास्थ्य लाभ पर ग्रहण लग सकता है। अगर इस विषय को गंभीरता से नहीं लिया गया तो हम सभी के जिंदगियों का खिलवाड़ बन सकता है। और स्थिति अत्यन्त विस्फोटक हो सकती है। परियोजना चिकत्सालय को कोविड हॉस्पिटल के रूप में अधिग्रहित करया जायेगा तो सैद्धांतिक आंदोलन करने को बाध्य होगें।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...