सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

उत्सव ट्रस्ट द्वारा ओबरा सोनभद्र में रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

उत्सव ट्रस्ट द्वारा ओबरा सोनभद्र में रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन




राकेश कुमार सिंह
लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 
ओबरा, सोनभद्र।आज जहां पूरा विश्व कोरोना महामारी की मार से त्राहि-त्राहि कर रही है। कोरोना के कारण हम घरों में रहने के लिए विवश हैं। हमारे पुलिस के जवान, सफाई कर्मी, डॉक्टर, शासन- प्रशासन के लोग, हमारे मीडिया के साथी  प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सभी मिलकर कोरोना को हराने का प्रयास कर रहे हैं।



वहीं इस बीमारी के कारण अन्य कई समस्याओं ने जन्म ले लिया है, उसमें प्रमुख रूप से ब्लड बैंकों में घटती ब्लड की समस्या प्रमुख है। जहां ब्लड बैंकों में ब्लड की सबसे अधिक आवश्यकता मार्च से जून-जुलाई माह में होती है।



वही कोरोना महामारी के कारण रक्तदान न होने से ब्लड बैंकों में रक्त की भारी कमी होती जा रही है। इस कमी को दूर करने के लिए उत्सव ट्रस्ट ने आज मजदूर दिवस के शुभ अवसर पर सोशल डिस्टेंसिंग और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हुए ओबरा के आर्य विद्या मंदिर के प्रांगण में स्वैच्छिक रक्तदान का कार्यक्रम आयोजित किया गया।



इस कार्यक्रम में प्रवेश द्वार पर ही सभी को हाथ धोकर अंदर जाने की अनुमति थी और डोनेशन से पहले सभी रक्तदाताओं को सैनिटाइजर के माध्यम से सेनेटाइज किया गया। इसके बाद ही रक्तदान के लिए भेजा गया। मजदूर दिवस के इस खास अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में आदिवासी मजदूर  हेम साह रहे।



कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत मुख्य अतिथि व उत्सव ट्रस्ट के ओबरा इकाई के संरक्षक देवानंद मिश्र के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलन और फीता काटकर किया गया।



सर्वप्रथम महिला रक्त दाता रीना पान्डेय ने रक्तदान कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उसके पश्चात हमारे मिडिया के साथियों में दिलिप दत्ता, प्रदीप बसु, प्रद्युमन और C.I.S.F. से अनिल साहु, अजय मारडी, राजेश बाबू एन ने रक्तदान किया। साथ ही साथ पुरोहितेस्वर प्रजापति, सुमित कुमार, अजय साहनी, विजय कुमार मिश्र, प्रदीप कुमार सिंह ने पहली बार स्वैच्छिक रक्तदान किया। 



   इस कार्यक्रम का आयोजन उत्सव ट्रस्ट द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में उत्सव ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष पाठक निदेशक डॉ अजय कुमार शर्मा संस्था के सभी पदाधिकारी कुंदन सिंह, रघुपत चौधरी, अजय ठाकुर, डॉ प्रभाकर, अभिषेक गुप्ता, डॉ कृष्ण कुमार केसरी, डॉ संतोष जायसवाल, अनिल शर्मा, कृष्ण कुमार पांडे, कृष्णकांत पांडे, आदि सभी उपस्थित रहे।कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने में सभी ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।



संस्था ने सभी रक्तदाताओं को मेडल पहनाकर उनका सम्मान किया। एक यूनिट रक्तदान से हम 4 जिंदगियों को बचा सकते हैं। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं। इसलिए आप सभी स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा के भागीदार बनें।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

बादशाहपुर में फहरेगी भाजपा की विजय पताका: राव नरबीर सिंह

सुमित ठाकुर  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं को प्रचार में जुट जाने का दिया संदेश, शीघ्र होगी गृहमंत्री अमित शाह की रैलीगुरुग्राम। पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि बादशाहपुर विधानसभा में निश्चित तौर पर भाजपा की विजय पताका फहरेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से उनको अपना उम्मीदवार बनाया है। बादशाहपुर की जनता जानती है कि 2014 से 2019 तक उन्होंने मंत्री रहते हुए किस तरह से गुरुग्राम में दो दर्जन के लगभग फ्लाइओवर और अंडरपास बनवाए थे। देश का सबसे महंगा रोड द्वारका एक्सप्रेस वे बनवाने का काम भी उस दौरान किया गया था। राव नरबीर सिंह ने कहा कि वह वादा करते हैं कि जितना विकास कार्य पिछले कार्यकाल में कराया था उससे अधिक रफ्तार से काम इस बार कराया जाएगा। राव नरबीर सिंह शुक्रवार को गढ़ी मुरलीपुर, नखडौला और वजीराबाद गांव में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।अपने लोगों के बीच अधिकार से आया हूंराव नरबीर सिंह ने कहा कि भाजपा ने उनपर विश्वास इसलिए जताया है क्योंकि पार्टी को बादशाहपुर की जनता पर विश्वास है कि वह निश्चित तौर पर चुनाव...

पचास साल में कैसा रहा हिमाचल की लाइफलाइन HRTC का सफ़र

1974 से लेकर 2024 तक HRTC का सफ़र उप मुख्यमंत्री ने एचआरटीसी के संग्रहालय एवं वाल ऑफ हॉनर का किया शुभारंभ स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर निगम द्वारा 12 अक्टूबर को भव्य समारोह का होगा आयोजन गब्बर सिंह वैदिक Local Newsofindia उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हिमाचल पथ परिवहन निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर पुराना बस अड्डा शिमला में स्थित हिमाचल पथ परिवहन निगम के मुख्य कार्यालय में निर्मित संग्रहालय एवं वाल ऑफ हॉनर का लोकार्पण किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि वाल ऑफ हॉनर के माध्यम से हम यहाँ पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के सफर को जान सकेंगे। उन्होंने बताया कि 1974 से लेकर अब तक के फैसलों एवं अवार्ड्स अंकित किया गया है। इसके साथ-साथ हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के मॉडल को भी अलग अलग स्थानों पर दर्शाया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश को निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने पर गर्व होना चाहिए। निगम की बसों की सेवाएं दुर्गम क्षेत्रों तक है और लोगों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचती है। हमारे बसों के ड्राइवर सबसे अचे अनुभवी है। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर निगम द्वारा...