सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जनपद में जारी हुआ,अनलॉक 2.0 नई गाइड लाइन

जनपद में जारी हुआ,अनलॉक 2.0 नई गाइड लाइन


 


मोहित मणि शुक्ला


लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया


सोनभद्र। जिला मजिस्ट्रेट श्री एस0 राजलिंगम ने नोवेल कोरोना वायरस-कोविड-19 के संक्रमण के मद्देनजर सोनभद्र जिले के सम्पूर्ण इलाके में लॉकडाउन प्रभावी रखने के लिए निषेधाज्ञा अन्तर्गत धारा-144 लागू किया है। जिला मजिस्ट्रेट ने गृह मंत्रालय भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकारी जारी निर्देश के


कम में कोविड-19 कोरोना वायरस के संकमण प्रसार को रोकने के दृष्टिगत लाकडाउन 31 जुलाई, 2020 तक प्रभावी किया है। अनलॉक-2 के अन्तर्गत 31 जुलाई, 2020 तक के लिए अग्रलिखित निर्देश जारी किये हैं। उन्होंने बताया कि जिले सभी स्कूल, कॉलेज शैक्षिक / प्रशिक्षण/कोचिंग संस्थान 31 जुलाई, 2020 तक बंद रहेंगें। यद्यपि आनलाईन/दूरस्थ शिक्षा की अनुमति पहले की तरह जारी रहेगी। केन्द्र व राज्य सरकार के प्रशिक्षण संस्थान 15 जुलाई, 2020 से कार्य करना आरंभ करेंगे, जिनके लिए कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा अलग से एस0ओ0पी0 जारी की जायेगी। सभी सामाजिक,राजनैतिक/खेल/मनोरंजन/शैक्षिक / सांस्कृतिक/धार्मिक कार्यक्रम व अन्य सामूहिक गतिविधियां निषिद्ध रहेंगी। जिले की सम्पूर्ण सीमा में रात्रि 10 बजे से सुबह 05 बजे तक किसी भी व्यक्ति, वाहन का आवागमन निषिद्ध रहेगा। केवल आवश्यक गतिविधियों के तहत आवागमन की छूट होगी। सार्वजनिक स्थानों, कार्यस्थलों, परिवहन के दौरान, फेसकवर मास्क का प्रयोग, सोशल डिस्टेंसिंग यानी 6 फीट की दूरी बनाये रखने की अनिवार्यता होगी। बड़ी सभाएं, किसी भी सार्वजनिक स्थान पर थूकना, शराब, पान, गुटखा. तम्बाकू आदि का सेवन प्रतिबन्धित रहेगा। संक्रमण से बचने के लिए 65 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति, गर्भवर्ती महिलाएं और 10 साल उम्र से कम बच्चों को घर पर ही रहना होगा, स्वास्थ्य सम्बन्धी जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकल सकेंगें। आरोग्य सेतु ऐप और आयुष कवछ कोविड ऐप को डाउन लोड करने की अपील सभी से की गयी है। उन्होंने बताया कि यह निषेधाज्ञा 01 जुलाई से शुरू होकर 31 जुलाई, 2020 तक जिले में प्रभावी रहेगी। उन्होंने बताया कि निषेधाज्ञा के शर्तों के अनुसार संचालन की अनुमति होगी। निर्धारित शर्तों अथवा उसके किसी भी अंश का उल्लंघन भारतीय दण्ड विधान की धारा-188 तथा आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध होगा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...