सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्लाज्मा दान करने को आगे आएं ठीक हुए लोग: नवीन गोयल

प्लाज्मा दान करने को आगे आएं ठीक हुए लोग: नवीन गोयल


 



  • प्लाज्मा डोनेशन को सरकार का पूर्ण सहयोग दे रही कैनविन फाउंडेशन

  • अब तक करीब एक दर्जन लोगों को प्लाज्मा करवाए हैं डोनेट

  • स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर नियमित तौर पर कोरोना जांच शिविर भी लगा रहे

  • कोरोना महामारी काल में शुरू से ही सक्रिय है कैनविन फाउंडेशन



शक्तिराज
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 
गुरुग्राम। कोरोना महामारी काल में सरकार के साथ कैनविन फाउंडेशन अपनी अहम भूमिका निभा रही है। कोरोना से ग्रसित होकर ठीक हो चुके लोगों के प्लाज्मा डोनेट करवाने को संस्था ने व्यापक पैमाने पर अभियान छेड़ रखा है। अपने स्तर पर प्लाज्मा डोनेट के लिए प्रचार, लोगों में जागरुकता समेत तमाम तरीकों से संस्था इस काम में लगी है। कैनविन शहर की एक मात्र ऐसी संस्था है, जो कि कोरोना महामारी काल में शुरुआत से लेकर अब तक किसी न किसी रूप में जनहित के कार्य कर रही है। 
कैनविन फाउंडेशन के सह-संस्थापक नवीन गोयल ने कहा है कि गुरू द्रोण की नगरी में दानवीरों की कमी नहीं है। उनकी कोरोना संक्रमित होकर ठीक हुए लोगों से अपील है कि वे प्लाज्मा डोनेट करने को आगे आएं। इस बीमारी को अवसर मान कर दूसरों का जीवन बचाएं। क्योंकि कोरोना संक्रमितों को ठीक हुए लोगों का ही प्लाज्मा चढ़ाया जा सकता है। कोरोना संक्रमितों को कोरोना से ठीक हुए लोगों का प्लाज्मा डोनेट करने की शुरुआत भी कैनविन फाउंडेशन की ओर से ही की गई। 31 जुलाई 2020 से प्लाज्मा डोनेट करने के लिए कादीपुर में रोटरी प्लाज्मा बैंक की शुरुआत हुई। उसी दिन कैनविन ने 4 लोगों के प्लाज्मा डोनेट करवाकर अच्छी शुरुआत की थी। उसके बाद से लगातार कैनविन की टीम इस कार्य में दिन-रात मेहनत कर रही है। कोरोना को लेकर जिस तरह से संस्था ने व्यक्तिगत तौर पर, तकनीक का सहारा लेकर, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से, पंपलेट से, सोशल मीडिया के माध्यम से जनजागरण अभियान चलाया है, उससे लोग जागरुक भी हुए हैं। नवीन गोयल के मुताबिक कोरोना महामारी के दौरान समाजसेवा के अन्य कार्य भी उन्होंने शुरू किए। खुद मंडलायुक्त डा. अशोक सांगवान, उपायुक्त अमित खत्री, सिविल सर्जन डा. विरेंद्र यादव ने भी कैनविन के कार्यों की सराहना की है।    
संस्था द्वारा अब तक दी गई सेवाओं का विवरण
नवीन गोयल ने बताया कि संस्था ने कोरोना काल में अब तक 25320 लोगों तक होम्योपैथी दवाओं का वितरण करने के साथ 15 फीसदी छूट पर 7535 लोगों को दवाओं की होम डिलीवरी कराई है। 2500 से अधिक लोगों का कैंप लगाकर कोरोना टेस्ट कराया गया है। करीब 1000 लोगों की ऑनलाइन कंसल्टेंसी की गई। लोगों को घर बैठे एक्स-रे, ईसीजी व एबीजी की जांच सुविधा भी दी गई। अब तक 683 लोगों का लैब टेस्ट किया गया। एम्बुलेंस सेवा 1800 लोगों को दी गई। वहीं 7 लोगों का प्लाज्मा भी डोनेट कराया गया है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।