सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संस्कृति विवि के छात्रों ने बनाया आटोनोमस ऐंटी मिसाइल रोबोट

संस्कृति विवि के छात्रों ने बनाया आटोनोमस ऐंटी मिसाइल रोबोट



संस्कृति इंजीनियरिंग स्कूल की कार्यशाला में ऐंटी मिसाइल एंड सर्वेलांस रोबोट का निरीक्षण करते हुए विवि के कुलाधिपति सचिन गुप्ता। साथ में हैं विवि के कुलपति डा.राणा सिंह।


 


रिटायर्ड लेफ्टिनेंट बच्चू सिंह 
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 
मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के छात्रों का नवोन्मेष का अभियान जारी है। लंबे समय से जिन प्रोजेक्ट को लेकर विवि के छात्र प्रयासरत रहे वे अब अपने अंतिम चरण में पहुंच रहे हैं। लगातार जनउपयोगी उपकरण बनाकर विद्यार्थियों ने अपने कौशल और शिक्षा का प्रदर्शन किया है। इसी क्रम में संस्कृति स्कूल आफ इंजीनियरिंग के छात्रों ने एक ऐसा रोबोट बनाया है जो ऐंटी मिसाइल एंड सर्वेलांस का काम करेगा। यह सेना के लिए बड़े काम का है। 
संस्कृति इंजीनियरिंग स्कूल के विभागाध्यक्ष विंसेंट बालू ने जानकारी देते हुए बताया है कि इंजीनियरिंग विभाग की संकाय सदस्य शिखा पाराशर की देखरेख में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र राजकुमार, चेतराम, हरीओम, दीपक, पुष्पेंद्र बाबू, रघुबीर सिंह यादव, नरेश, अशोक, लोकेंद्र राघव, सागर शर्मा ने कठिन परिश्रम और लगन से उन्नत तकनीकियों का प्रयोग करते हुए ऐंटी मिसाइल एंड सर्विलांस रोबोट विकसित किया है। यह रोबोट संस्कृति विवि के मैकेनिकल विभाग की कार्यशाला में ही छात्रों ने विकसित किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान हालातों में सेना अनेक खतरों से जूझ रही है। आक्रमण का खतरा हर समय बना रहता है। अपनी सेना को नुकसान से बचाने के लिए ही विद्यार्थियों ने इस आटोनामस ऐंटी मिसाइल एंड सर्वेलांस रोबोट को बनाने का विचार किया। ये रोबोट सीमा सुरक्षा और रक्षा के उद्देश्यों के लिए उपयोगी है। रोबोट की प्रोग्रामिंग इस तरह से की गई है कि वह किसी भी लक्ष्य का पता लगाकर स्वचालित तरीके से उसे शूट कर सके। इसके विकास में जीएसएम, जीपीएस प्रणाली, कैमरा और लाइव ट्रैकिंग की सुविधाओं को शामिल किया गया है। इसके अलावा निगरानी करने के लिए कई अन्य सेंसर सिस्टम लगाए गए हैं। यह रोबोट स्वंयं लक्ष्य को खोजकर उसे नष्ट करने की क्षणता रखता है। इसके द्वारा बेहतर तरीके से निगरानी का काम भी किया जाता है। 



विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए रोबोट का निरीक्षण कर संस्कृति विवि के चेयरमैन सचिन गुप्ता ने विद्यार्थियों का यह प्रयास देश को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा। उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे अपने लक्ष्य में निरंतर कामयाब हों, ऐसा ही प्रयास होना चाहिए।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

बादशाहपुर में फहरेगी भाजपा की विजय पताका: राव नरबीर सिंह

सुमित ठाकुर  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं को प्रचार में जुट जाने का दिया संदेश, शीघ्र होगी गृहमंत्री अमित शाह की रैलीगुरुग्राम। पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि बादशाहपुर विधानसभा में निश्चित तौर पर भाजपा की विजय पताका फहरेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से उनको अपना उम्मीदवार बनाया है। बादशाहपुर की जनता जानती है कि 2014 से 2019 तक उन्होंने मंत्री रहते हुए किस तरह से गुरुग्राम में दो दर्जन के लगभग फ्लाइओवर और अंडरपास बनवाए थे। देश का सबसे महंगा रोड द्वारका एक्सप्रेस वे बनवाने का काम भी उस दौरान किया गया था। राव नरबीर सिंह ने कहा कि वह वादा करते हैं कि जितना विकास कार्य पिछले कार्यकाल में कराया था उससे अधिक रफ्तार से काम इस बार कराया जाएगा। राव नरबीर सिंह शुक्रवार को गढ़ी मुरलीपुर, नखडौला और वजीराबाद गांव में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।अपने लोगों के बीच अधिकार से आया हूंराव नरबीर सिंह ने कहा कि भाजपा ने उनपर विश्वास इसलिए जताया है क्योंकि पार्टी को बादशाहपुर की जनता पर विश्वास है कि वह निश्चित तौर पर चुनाव...

पचास साल में कैसा रहा हिमाचल की लाइफलाइन HRTC का सफ़र

1974 से लेकर 2024 तक HRTC का सफ़र उप मुख्यमंत्री ने एचआरटीसी के संग्रहालय एवं वाल ऑफ हॉनर का किया शुभारंभ स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर निगम द्वारा 12 अक्टूबर को भव्य समारोह का होगा आयोजन गब्बर सिंह वैदिक Local Newsofindia उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हिमाचल पथ परिवहन निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर पुराना बस अड्डा शिमला में स्थित हिमाचल पथ परिवहन निगम के मुख्य कार्यालय में निर्मित संग्रहालय एवं वाल ऑफ हॉनर का लोकार्पण किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि वाल ऑफ हॉनर के माध्यम से हम यहाँ पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के सफर को जान सकेंगे। उन्होंने बताया कि 1974 से लेकर अब तक के फैसलों एवं अवार्ड्स अंकित किया गया है। इसके साथ-साथ हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के मॉडल को भी अलग अलग स्थानों पर दर्शाया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश को निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने पर गर्व होना चाहिए। निगम की बसों की सेवाएं दुर्गम क्षेत्रों तक है और लोगों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचती है। हमारे बसों के ड्राइवर सबसे अचे अनुभवी है। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर निगम द्वारा...