सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

28 साल बाद बाबरी मस्जिद गिराने पर आया फैसला ,CBI के जज ने सबको किया बरी 

28 साल बाद बाबरी मस्जिद गिराने पर आया फैसला ,CBI के जज ने सबको किया बरी 



 बाबरी मस्जिद विवादित ढांचा ढहाए जाने का फैसला आज आ गया है। इस मुकदमे का आज 28 साल बाद फैसला आया है। 



सोशल काका 
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 
 लखनऊ। बाबरी मस्जिद विवादित ढांचा ढहाए जाने का फैसला आज आ गया है। इस मुकदमे का आज 28 साल बाद फैसला आया है। लखनऊ की विशेष सीबीआई अदालत के जस्टिस एस के यादव ने फैसला देते हुए कहा कि 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में जो घटना हुई, वह घटना सुनियोजित नहीं थी, यह अचानक से हुआ है, यह घटना अचानक से घटित हुई है। इसलिए इस मुकदमे में जो मुल्जिम हैं उनको बाबरी मस्जिद विध्वंस का दोषी नहीं पाया गया है जो आरोपी है वो बचने में लगे हुए थे । इसलिए सभी 32 आरोपियों को बरी कर दिया गया है । 


 पुलिस ने विशेष सीबीआई कोर्ट के आसपास फोर्स तैनात किया हुआ कोर्ट के चारों तरफ बैरिकेडिंग लगाई गई तथा आने जाने वाले लोगों से हो रही पूछताछ के बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया जा रहा है वही पुलिस अनजान व्यक्ति को जाने की परमिशन नहीं दे रही है। फैसले के बाद 32 आरोपियों में से 26 आरोपी अदालत में मौजूद रहे, जबकि छह अन्य आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े हुए थे। 4 अक्टूबर 1993 को इस मुकदमे का पहला आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया था । इस मुकदमे में कुल 49 आरोपी बनाए गए थे, जिनमें से 17 की मौत हो चुकी है। इस मुकदमे के आरोपी तीन सांसदों लल्लू सिंह, बृजभूषण शरण सिंह और साक्षी महाराज वर्तमान में है। 


 ऐतिहासिक फैसला गौरतलब है की 6 दिस्मबर 1992 को अयोध्या में कार सेवकों ने राम जन्म भूमि - बाबरी मस्जिद विवाद के चलते बाबरी मस्जिद को गिरा दिया था, जिसके बाद केंद्र सरकार ने यूपी की कल्याण सिंह सरकार को बर्खास्त कर दिया था। इस सम्बन्ध में सीबीआई ने मुकदमा दर्ज कर लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी ,चंपत राय, जय भगवान, विनय कटियार, साध्वी ऋतंभरा, राम विलास वेदांती, लल्लू सिंह, बृजभूषण शरण सिंह और साक्षी महाराज सहित 32 लोगों को मुल्जिम बनाया गया था। हालाँकि बाबरी मस्जिद- राम मंदिर पर पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर के पक्ष् में फैसला देते हुए वहां राम मंदिर के निर्माण की मंजूरी दे दी थी। जिसके बाद यूपी सरकार ने एक ट्रस्ट का गठन कर राम मंदिर का निर्माण शुरू कर दिया है। जबकि कोर्ट के आदेश के बाद यूपी सरकार ने मस्जिद निर्माण के लिए सुन्नी सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड को जमीन भी दे दी ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।