सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दिल को दुरुस्त रखने को दिल की दिल से करें देखभाल: नवीन गोयल

दिल को दुरुस्त रखने को दिल की दिल से करें देखभाल: नवीन गोयल



  • मंगलवार को कैनविन फाउंडेशन ने आर्टेमिस अस्पताल के साथ मिलकर मनाया विश्व ह्दय दिवस



सोशल काका

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया
गुरुग्राम। मंगलवार को विश्व ह्दय दिवस के मौके पर कैनविन फाउंडेशन की ओर से आर्टेमिस अस्पताल के साथ मिलकर दिल को स्वस्थ रखने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अतिथियों व एक्सपर्ट ने दिल से सभी से यही आग्रह किया कि अपने दिल की उचित देखभाल करें। ऐसा करके हम दिल की बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं।


दिल के आकार का केट काटकर सभी को विश्व ह्दय दिवस की बधाई देते हुए कैनविन फाउंडेशन के सह-संस्थापक एवं बीजेपी के जिला सचिव नवीन गोयल ने कहा कि यह बात हम सब जानते हैं कि हमारा पर्यावरण कैसा है। खान-पान कैसा हो गया है। पाश्चात्य संस्कृति को अपनाकर हमने अपनी सेहत को खराब कर लिया है। अब जरूरी है कि हम अपना सादा देसी खान-पान अपनाएं और खुद की सेहत को दुरुस्त करें। उन्होंने कहा कि कैनविन फाउंडेशन गुरुग्राम की सेहत सुधारने को वचनबद्ध है। इसके लिए संस्था लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए सबसे जरूरी है खुश रहना। कोरोना महामारी ने यह बता दिया है कि अधिक सुविधाएं होना खुशियों की निशानी नहीं है, बल्कि कम सुविधाओं में भी हम खुश, सुखी रह सकते हैं। नवीन गोयल ने गुरुग्राम के युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृति पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इससे हमारा सामाजिक पतन हो रहा है। इससे बाहर निकलना जरूरी है। इस विश्व ह्दय दिवस पर हमें जागरुक होकर समाज की मुख्यधारा से जुडऩा होगा, ताकि हम खुद के साथ परिवार, समाज की सेहत को भी ठीक रख सकें। उन्होंने कहा कि दिल को दुरुस्त रखने को दिल की दिल से देखभाल करें। 



आर्टेमिस अस्पताल में ह्दय रोग विभाग के निदेशक डा. महेंद्र संधू ने कहा कि आज नंबर वन किलर हार्ट डिजिज बन चुकी हैं। इसके लिए हमें जागरुक होने के साथ सावधान भी होना होगा। इस विश्व ह्दय दिवस पर हमें यह शपथ लेनी होगी कि अपने दिल के लिए हम भविष्य में पहले से ज्यादा सक्रिय रहेंगे। रोजाना वॉक करके बीपी, शुगर, कोलेस्ट्रोल को हम सही रख सकते हैं। हमारी अच्छी सेहत के लिए जरूरी है कि हमारा हार्ट सही रहे। उन्होंने कहा कि ह्दय रोग के केसों में बढ़ोतरी हो रही है। पहले जहां 55-60 की उम्र के लोग इस रोग की चपेट में आते थे, वहीं आज यह उम्र घटकर 35-40 साल हो गई है। शहरीकरण समेत कई ऐसे कारण हैं, जो कि हमारी सेहत को बिगाड़ रहे हैं। 


कार्यक्रम में मिस यूनिवर्स यूनाइटेड नेशन 2017 आशिमा, इमोहा एल्डरकेयर के कैप्टन हर्ष, डा. उमेश सहगल, फेडरेशन ऑफ सीनियर सिटीजंस वेल्फेयर फोरम्स के उपाध्यक्ष जेएस छाबड़ा ने भी अपने विचार रखे। सभी ने लाफिंग थैरेपी को भी ह्दय को दुरुस्त का माध्यम माना। ह्दय के प्रति सचेत रहने और खुश रहने के लिए यहां दिल की शेप के गुब्बारे आसमान में छोड़े गए। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...