सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जन जागरण व स्कूली शिक्षा की नैतिक जिम्मेदारी का बोध कराने वाला अभियान हैं जन पहल 

जन जागरण व स्कूली शिक्षा की नैतिक जिम्मेदारी का बोध कराने वाला अभियान हैं जन पहल  


जन पहल कार्यक्रम के तहत जरहां न्याय पंचायत के संकुल में ग्रामीण अभिभावको ने सूना लाइव रेडियो प्रसारण 


प्रदीप जायसवाल 


लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 


बीजपुर,सोनभद्र। म्योरपुर ब्लाक के  जरहा न्याय पंचायत  के सभी संकुल में सोमवार को  प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों पर  जन पहल कार्यक्रम के तहत लाइव रेडियो प्रसारण  ग्रामीण अभिभावकों को  सुनाया गया l  इस दौरान क्षेत्र के  प्राथमिक विद्यालय ,उच्च प्राथमिक विद्यालय  बीजपुर ,डोडहर ,सिरसोती,नेमना ,जरहा ,इंजानी ,धरतीडाड आदि सभी स्कूलों पर  प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों के सहयोग से  रेडियो प्रसारण पर  अभिभावकों को जोड़कर स्कूल के प्रति उनके कर्तव्यों का  ज्ञान कराया गया l 


 



संकुल शिक्षक  अजय कुमार गुप्ता  एवं विनोद दुबे ने बताया कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय लखनऊ  के निर्देशानुसार निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के धारा 21 के अन्तर्गत गठित विद्यालय प्रबन्ध समितियों के कार्य,कर्तव्यों और दायित्वों के सम्बन्ध में जन समुदाय को जागरूक करने के उद्देश्य से जन पहल रेडियो कार्यक्रम के कुल 52 एपिसोड प्रसारित किया जा रहा है।



जिसका आयोजन सभी विद्यालयों पर शिक्षकों के सहयोग से संपन्न किया गया l संकुल शिक्षक पंकज कुमार वैश्य ने बताया कि विद्यालय प्रबंध समिति जन पहल कार्यक्रम से पूरी तरह से प्रभावित होते हुए अपने उत्तरदायित्व एवं कर्तव्यों के प्रति अवगत हुआ गया l



उक्त अवसर पर प्रधानाध्यापक आशा रानी ,संध्या सिंह ,सुमन वर्मा , कुसुम , सुमित्रा देवी ,अर्चना विश्वकर्मा ,शिक्षक मनोज कुमार दुबे ,नारायण दास गुप्ता ,पूजा यादव ,रविंद्र श्रीवास्तव ,सादिक हुसैन ,ज्वाला प्रसाद विश्वकर्मा ,राम सजीवन जायसवाल सहित सभी लोग उपस्थित रहे l


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

बादशाहपुर में फहरेगी भाजपा की विजय पताका: राव नरबीर सिंह

सुमित ठाकुर  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं को प्रचार में जुट जाने का दिया संदेश, शीघ्र होगी गृहमंत्री अमित शाह की रैलीगुरुग्राम। पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि बादशाहपुर विधानसभा में निश्चित तौर पर भाजपा की विजय पताका फहरेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से उनको अपना उम्मीदवार बनाया है। बादशाहपुर की जनता जानती है कि 2014 से 2019 तक उन्होंने मंत्री रहते हुए किस तरह से गुरुग्राम में दो दर्जन के लगभग फ्लाइओवर और अंडरपास बनवाए थे। देश का सबसे महंगा रोड द्वारका एक्सप्रेस वे बनवाने का काम भी उस दौरान किया गया था। राव नरबीर सिंह ने कहा कि वह वादा करते हैं कि जितना विकास कार्य पिछले कार्यकाल में कराया था उससे अधिक रफ्तार से काम इस बार कराया जाएगा। राव नरबीर सिंह शुक्रवार को गढ़ी मुरलीपुर, नखडौला और वजीराबाद गांव में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।अपने लोगों के बीच अधिकार से आया हूंराव नरबीर सिंह ने कहा कि भाजपा ने उनपर विश्वास इसलिए जताया है क्योंकि पार्टी को बादशाहपुर की जनता पर विश्वास है कि वह निश्चित तौर पर चुनाव...

पचास साल में कैसा रहा हिमाचल की लाइफलाइन HRTC का सफ़र

1974 से लेकर 2024 तक HRTC का सफ़र उप मुख्यमंत्री ने एचआरटीसी के संग्रहालय एवं वाल ऑफ हॉनर का किया शुभारंभ स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर निगम द्वारा 12 अक्टूबर को भव्य समारोह का होगा आयोजन गब्बर सिंह वैदिक Local Newsofindia उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हिमाचल पथ परिवहन निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर पुराना बस अड्डा शिमला में स्थित हिमाचल पथ परिवहन निगम के मुख्य कार्यालय में निर्मित संग्रहालय एवं वाल ऑफ हॉनर का लोकार्पण किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि वाल ऑफ हॉनर के माध्यम से हम यहाँ पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के सफर को जान सकेंगे। उन्होंने बताया कि 1974 से लेकर अब तक के फैसलों एवं अवार्ड्स अंकित किया गया है। इसके साथ-साथ हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के मॉडल को भी अलग अलग स्थानों पर दर्शाया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश को निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने पर गर्व होना चाहिए। निगम की बसों की सेवाएं दुर्गम क्षेत्रों तक है और लोगों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचती है। हमारे बसों के ड्राइवर सबसे अचे अनुभवी है। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर निगम द्वारा...