सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कही योगी जी पर भारी ना पड़ जाय अखिलेश का यह तेवर


विजय शुक्ल 


लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 


दिल्ली।  राम राज की आस में बैठे यूपी के बाभन लगातार होते दोहन और हनन से आज दुखी हैं और ठाकुर बाभन की खाई को बढ़ाते हुए मौजूदा सरकार कही ना कही दलित और पिछडो का कार्ड खलेने के चक्कर में इस समय बेपटरी होती दिख रही है। हालांकि भाजपा की अपनी गुना गणित देखने वाले चाणक्य लोग अपना पासा और बिसात बिछाकर शय मात के इस खेल में अपनी जीत का पूरा आकड़ा बिठा रहे होंगे। 



पर जिस तरह से अखिलेश का युवा जोश इस समय मरने मिटने को तैयार हो सड़क पर उतर गया हैं वो भी बेरोजगारी और तंगी के समय में यह कही ना कही बिलकुल अलग राजनीतिक सन्देश दे रहा हैं।  मानो ऐसा अलग रहा हैं जैसे रामराज के चक्कर में योगीराज की विदाई होने वाली हैं।  ऐसा मैं नहीं कह रहा ऐसा दबी जुबान में कट्टर भाजपाई कह रहे हैं. क्योकि उनका मानना है जिस राज्य में ठाकुर बाभन अहीर वाला भाव दुबारा आ गया हो वहाँ खेल बदलेगा क्योकि जहां जहां पग पड़े संतन के वही समृद्धि होय वाली कहावत पर इस बार यूपी की बागडोर बाभनो ने साधने की पूरी तैयारी कर ली हैं।  मायावती जी तो शान्ति भवन में बैठी ना जाने किस सोच में अपने वोट बैंक को बंटता देख रही हैं शायद उनकी भी कोई ईडी टाइप की मजबूरी हो। पर जिस  अखिलेश यादव की सेना सड़क पर बवाल काट रही है तय मानिये योगीराज का सफाया शायद बाभन अहीर मुसलमान मिलकर करने को आतुर हैं. 



इसके पीछे लगातार गिर रही सरकार के कामकाज की शैली के साथ साथ शासन प्रशासन का अपना खेल शामिल हैं ऊपर से केंद्र सरकार का भटकता हुआ सिस्टम भी।  माहौल हालांकि अभी वैसा नहीं बना हैं जैसा बनना चाहिए क्योकि अखिलेश यादव का यह युवा जोश अगर लगातार ऐसे ही बवाल काटता रहा तो परेशान किसान , भय में जी रहे बाभन , सताये जा रहे व्यापारी सब अखिलेश की शरण में चले जाय। और एक नयी सोच और जोश वाली सरकार वापसी ला दे।  


लाठी खा लौटा एक युवा ने जब यह कहा कि  योगी जी की यह लाठी नहीं भूलूंगा क्योकि उस पुलिस वाले ने जान बूझकर मुझे बीस लाठिया मारी तो काम से काम दो सौ वोट तो जरूर अखिलेश को दिलाऊंगा।  अब जब लोग ऐसी कसमे खाने लगेंगे तो फिर समाजवाद की जीत का संशय कैसा। 



आज जब भाजपा  बैठी हैं कि  उनके लिए ब्राह्मण कोई जरूरी नहीं तो शायद यही सही अब अगर अखिलेश ने चाणक्य और चन्द्रगुप्त की पूरी भूमिका बना ली है और उस पर प्रियंका गांधी का भाजपा के खिलाफ अभियान की गति ने तेजी पकड़नी शुरू कर दी हैं तो गड्ढा मुक्त होने के चक्कर में बाभन मुक्त बनते इस प्रदेश में समाजवाद पैठ बना लेगा और राम राज की अगींठी की आंच वक़्त के साथ साथ थोड़ी मद्धम पड़नी तय मानो। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।

12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को डीसीपी विनीत कुमार की टोली के ‘अभिमन्यु’ एसआई राकेश वशिष्ठ ने किया ध्वस्त

पांच राज्यों तक चला दिल्ली पुलिस का अंतरराज्यीय अभियान, गुड्डू बादशाह हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार; अवैध पिस्तौल, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  नई दिल्ली।  दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस ने करीब 12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को भेदते हुए मोहम्मद इरशाद आलम उर्फ गुड्डू बादशाह हत्याकांड का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार, आईपीएस के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में ओखला इंडस्ट्रियल एरिया की स्पेशल टास्क फोर्स में तैनात एसआई राकेश वशिष्ठ ने अहम भूमिका निभाई। दिल्ली से तमिलनाडु तक फैली जांच की बिखरी कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मोबाइल फोन बंद कर लगातार ठिकाने बदले और इंटरनेट एवं हॉटस्पॉट आधारित संचार का सहारा लिया। इसके बावजूद एसआई राकेश वशिष्ठ और उनकी टीम तकनीकी निगरानी तथा जमीनी सूचनाओं के सहारे उनका पीछा करती रही। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना और तमिलनाडु में चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने लगभग 12 हजार किलोमीटर की दूरी तय की। 28 जुलाई को हु...