सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नवजन चेतना मंच ने गुरुग्राम के सभी 35 वार्डों के बनाए अध्यक्ष

नवजन चेतना मंच ने गुरुग्राम के सभी 35 वार्डों के बनाए अध्यक्ष



  • सभी वार्ड अध्यक्षों ने ली न्याय सुरक्षा सम्मान की शपथ

  • हमें सिर्फ न्याय सुरक्षा सम्मान की लड़ाई लड़ना है : वशिष्ट गोयल



अंजलि यादव 


लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 


गुड़गांव lगुरुग्राम के लोगों को न्याय सुरक्षा सम्मान दिलाने की लड़ाई लड़ रहे नवजन चेतना मंच ने गुरुग्राम नगर निगम क्षेत्र के सभी 35 वार्डो में वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति की है। नव चेतना मंच की ओर से सोशल डिस्टेंस का खास ध्यान रखते हुए सेक्टर 31 स्थित एक निजी होटल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नव जन चेतना मंच के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवजन चेतना मंच के संयोजक वशिष्ठ कुमार गोयल ने कहा कि न्याय सुरक्षा सम्मान की लड़ाई लड़ने के लिए हमें सबसे पहले अपनी सदस्यता को मजबूत करना और बढ़ाना होगा। हमने दक्षिण हरियाणा भर में सभी जिलों में अपने हजारों की संख्या में सदस्य बनाए हैं। आज गुरुग्राम में हालात किस तरह खराब हो रहे हैं यह सबके सामने है लोगों को जो न्याय सम्मान मिलना चाहिए। वह नहीं मिल रहा सुरक्षा की तो बात करना ही बेमानी शब्द लगता है। गुरुग्राम में आज विकास के नाम पर लोगों को सिर्फ गुमराह किया जा रहा है। अभी 38 गांवों को नगर निगम में शामिल करने की कार्रवाई की जा रही है। जिसके विरोध में सभी 38 गांव हैं हमें समझना होगा कि जो गांव अगर नगर निगम में शामिल नहीं होना चाहते उन्हें जबरन निगम में शामिल करने की प्रक्रिया क्यों की जा रही है। इसी तरह प्रशासनिक कई ऐसे मामले हैं जिसमें जबरन मुकदमे दर्ज करके लोगों को परेशान किया जा रहा है। जिला प्रशासन में बहुत से ऐसे मामले हैं जहां लोगों का काम नहीं हो रहा है लोग अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज सभी 35 वार्डों के वार्ड अध्यक्ष बनाए गए हैं। इन सभी वार्ड अध्यक्षों का सिर्फ एक ही कार्य है कि वह अपने क्षेत्र की समस्या को मंच के सामने लाएं हम सभी को विश्वास दिलाते हैं कि कोई भी कार्य होगा हम समाज सेवा के लिए हर समय समर्पित रहेंगे।


 



इस मौके पर नव जन चेतना मंच के अध्यक्ष डॉक्टर सर्वदानंद आर्य ने सभी कार्यकर्ताओं को मंच की रूपरेखा और मंच के कार्यों के बारे में बड़ी ही गहराई के साथ लोगों को बताया। मौके पर सुनील कुमार चौहान चीफ वार्डन ने बताया कि वह किस तरह से नव जन चेतना मंच के साथ जुड़कर समाज सेवा के विभिन्न कार्यों को पूरा करने में अपना योगदान दे रहे हैं। इस मौके पर डॉ संजय दायमा,मनमोहन, शिव सिंघल,पी के भल्ला,अशोक नंबरदार कन्हई,जे पी शर्मा, भरत गोयल,जवाहर सिंह, दीपचंद, सुनील कुमार, प्रदीप कुमार,यश चौहान,आसिफ, आशीष तनेजा एवम कई महिलाओं कोमल भटनागर,डिंपल,प्रेमलता,वीना गुप्ता,पूनम भाटिया ने भी नव जन चेतना मंच की सदस्यता ग्रहण की और मंच के उद्देश्यों को पूरा करने की शपथ ली।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...