सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आनलाइन शिक्षा को विद्यार्थियों के लिए रुचिकर बनाना होगाःप्रो.दुबे

संस्कृति विवि के कुलपति प्रोफेसर सीएस दुबे शिक्षकों को प्रेजेंटेशन के गुरु समझाते हुए।



रिटायर्ड लेफ्टिनेंट बच्चू सिंह 


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 


मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के नवागत कुलपति प्रोफेसर (डा.) सीएस दुबे ने विश्वविद्यालय के शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि आन लाइन हो रही शिक्षा में शिक्षकों को विद्यार्थियों के प्रति और सजग, सहज व समर्पित होना होगा। शिक्षकों को विद्यार्थियों से सीधे और आत्मीय जुड़ाव पैदा करना होगा ताकि वे कक्षाओं में पूरी रुचि लें।


‘लीडर्स आफ टुडे’ विषयक इस कार्यक्रम में प्रोफेसर दुबे ने बताया कि कैसे हम अपने विषय को रुचिकर बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि आनलाइन पाठ्यक्रम की शिक्षा देते समय शिक्षकों को यह ध्यान रखना होगा कि वे विद्य़ार्थियों का लेक्चर के प्रति रुझान बनाए रखें। इसके लिए अपनी बात के साथ प्रेजेंटेशन में चित्रों, वीडियो और विख्यात विशेषज्ञों के कोड का रुचिकर इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्होंने कहा पढ़ाने का तरीका और प्रस्तुतिकरण अच्छा होगा तो विद्यार्थी कक्षाओं में अधिक से अधिक संख्या में रुचि लेंगे। उन्होंने बताया कि दो नवंबर से हम विश्वविद्यालय के आन लाइन कार्यक्रमों में देश के अंतर्ऱाष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त और सफल लोगों से संवाद करेंगे। इनके विचारों से हमारे विद्यार्थी विषय से जुड़ी विशेषज्ञता तो हासिल करेंगे ही साथ ही वे अपने कौशल को कैसे विकसित कर सकते हैं यह भी जानेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों के उच्च विकास की सबसे बड़ी जिम्मेदारी माता-पिता के बाद शिक्षकों की होती है। शिक्षकों को पूरे आत्मविश्वास के साथ विषय संबंधी शिक्षण देना होगा।



इससे पूर्व स्कूल आफ इंजीनियरिंग के डीन सुरेश कासवान ने नए और अध्ययनरत छात्रों के शिक्षण कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी और कहा कि हमारे शिक्षकों ने लगातार आनलाइन कक्षाओं द्वारा विद्यार्थियों को अपना बेहतर से बेहतर शिक्षण कार्य किया है। हमें पूर्ण भरोसा है कि आगे भी निर्धारित कार्यक्रमों में हमारे शिक्षक और बेहतर देने का काम करेंगे। उन्होंने बताया एक अक्टूबर से फाउंडेशन प्रोग्राम शुरू हुआ है और यह 31 अक्टूबर तक चलेगा। दो नवंबर से पांच नवंबर तक ओरियंटेशन प्रोग्राम होगा। छह नवंबर से 16 नवंबर के बीच एपेक्स प्रोग्राम चलेगा और इसके बाद रेगुलर क्लासेज नए बैचेस के लिए शुरू हो जाएंगी।


रजिस्ट्रार पूरन सिंह ने सभी शिक्षकों को सुझाव दिया कि बड़ी संख्या में आन लाइन प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का डोक्युमेंटेशन समय से पूरा करा लें, ताकि उनको आगे किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। कार्यक्रम का समापन डीन सुरेश कासवान के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।


 


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

बादशाहपुर में फहरेगी भाजपा की विजय पताका: राव नरबीर सिंह

सुमित ठाकुर  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं को प्रचार में जुट जाने का दिया संदेश, शीघ्र होगी गृहमंत्री अमित शाह की रैलीगुरुग्राम। पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि बादशाहपुर विधानसभा में निश्चित तौर पर भाजपा की विजय पताका फहरेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से उनको अपना उम्मीदवार बनाया है। बादशाहपुर की जनता जानती है कि 2014 से 2019 तक उन्होंने मंत्री रहते हुए किस तरह से गुरुग्राम में दो दर्जन के लगभग फ्लाइओवर और अंडरपास बनवाए थे। देश का सबसे महंगा रोड द्वारका एक्सप्रेस वे बनवाने का काम भी उस दौरान किया गया था। राव नरबीर सिंह ने कहा कि वह वादा करते हैं कि जितना विकास कार्य पिछले कार्यकाल में कराया था उससे अधिक रफ्तार से काम इस बार कराया जाएगा। राव नरबीर सिंह शुक्रवार को गढ़ी मुरलीपुर, नखडौला और वजीराबाद गांव में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।अपने लोगों के बीच अधिकार से आया हूंराव नरबीर सिंह ने कहा कि भाजपा ने उनपर विश्वास इसलिए जताया है क्योंकि पार्टी को बादशाहपुर की जनता पर विश्वास है कि वह निश्चित तौर पर चुनाव...

मीडिया और राजनीति के बीच तकनीकी और रणनीतिक पुल बना लोकतंत्र को सशक्त और पारदर्शी बनाने के गुरु हैं डॉ विजय शुक्ल

डॉ. विजय कुमार शुक्ला भारतीय मीडिया, तकनीकी रणनीति, और राजनीतिक परामर्श के क्षेत्र में एक प्रमुख नाम हैं। उन्होंने Local News of India (LNI) की स्थापना की, जो एक प्रमुख हिंदी डिजिटल समाचार पोर्टल है, और साथ ही ElectLine नामक एक राजनीतिक परामर्श और चुनावी प्रबंधन कंपनी की भी स्थापना की। ElectLine ने विभिन्न राजनीतिक दलों और नेताओं के लिए चुनावी रणनीतियों, डेटा एनालिटिक्स, और डिजिटल मीडिया अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डॉ. शुक्ला की शैक्षिक पृष्ठभूमि में एमबीए (विपणन और वित्त) , सॉफ़्टवेयर इंजीनियरिंग में प्रमाणन (MNNIT, इलाहाबाद) , और कृषि विज्ञान में डॉक्टरेट शामिल हैं। उन्होंने eMag Technologies Pvt. Ltd. की स्थापना की और कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के लिए डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम (CMS), और मोबाइल न्यूज डिलीवरी आर्किटेक्चर का विकास किया। उनकी विशेषज्ञता में डिजिटल मीडिया रणनीति , राजनीतिक परामर्श , और तकनीकी समाधान शामिल हैं। डॉ. शुक्ला ने Deshbandhu.co.in , DatelineIndia.com , Janadesh.in , और Akhand Himachal Daily जैसे प्लेटफॉर्म्स के लिए कंट...