सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बिहार को फ्री वैक्सीन और 19 लाख रोजगार के भाजपा के वादे पर ट्विटर पर संग्राम

बिहार को फ्री वैक्सीन और 19 लाख रोजगार के भाजपा के वादे पर ट्विटर पर संग्राम



लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 


केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जारी भाजपा घोषणापत्र में बिहार की जनता को फ्री कोरोना वैक्सीन और पाँच साल में 19 लाख रोजगार का वादा किये जाने पर ट्विटर पर संग्राम छिड़ा हुआ हैं।


भाजपा नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने लिखा कि हमारी सरकार बनी तो बिहार को आइटी हब बनाकर 5 लाख युवाओं को रोजगार देंगे, 2 लाख नये शिक्षक नियुक्त होंगे, 10 लाख लोगों को कृषि क्षेत्र में रोजगार मिलेगा और स्वास्थ्य सहित कई विभागों में 2 लाख से ज्यादा लोगों को सरकारी नौकरी भी देंगे।


बीएचयू के सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन प्रो. कौशल किशोर मिश्र ने लिखा कि घर बेच कर 10 लाख नौकरी देने वाले लोग बिहार की सम्मानित जनता को फ्री वैक्सिन देने की घोषणा से बिलबिला क्यों रहे हैं? क्या वे नहीं चाहते कि बिहार की जनता करोना की भयावहता से मुक्त हो? उनके जीवन की रक्षा हो? वैक्सीन कौन देगा? 10 लाख नौकरी की फर्जी बात करने वाले?सोचिये।


राहुल गांधी ने 'फ्री वैक्सीन' को लेकर भाजपा पर तंज कसा - 'टीका चाहिए तो राज्य के चुनाव की तारीख देखें'। भारत सरकार ने कोविड वैक्सीन वितरण की घोषणा कर दी है। ये जानने के लिए कि वैक्सीन और झूठे वादे आपको कब मिलेंगे, कृपया अपने राज्य के चुनाव की तारीख़ देखें।


सचिव पायलट ने कहा कि बिहार की एनडीए सरकार का कुशासन जग ज़ाहिर है । युवा व कामगार बेरोज़गारी के बोझ तले दबे हैं, कारखानों पर ताले लटके हैं तथा बाढ़ व लॉकडाउन के दौरान जनता की पुकार को अनसुना करने वाली तानाशाही सरकार से हर व्यक्ति सवाल कर रहा है।


कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि कितना गिर सकती है बीजेपी इंडिया। हार से बौखला कर महामारी पर भी घृणित राजनीति कर दी। अगर जीते तो बिहार में मुफ़्त करोना वैक्सीन, पर आप तो हारने वाले हैं। और बाक़ी देश का क्या? बिहार ने भाजपा और जदयू जैसी महामारी की वैक्सीनेशन ढूंढ ली है और वह है "महागठबंधन"!


कांग्रेस के अभय दूबे ने लिखा कि प्रधानमंत्री जी ने कहा था कि एक साल तक कोरोना वैक्सीन आने की कोई संभावना नहीं है और आज बीजेपी बिहार की जनता को एक और नया जुमला दे रही है।


सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता ओर जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण ने लिखा कि देश की अर्थव्यवस्था को तहस-नहस करने के बाद, बिहार में करोड़ों की नौकरी छीनने के बाद, अब निर्मला सीतारमण वोट मांग रही हैं यह कहकर कि बिहारियों को फ्री कोविड का टीका दिया जाएगा!


राजद प्रवक्ता फैजल अली ने कहा कि सारे टीकाकरण देश में मुफ्त होते हैं, BJP बिहार की जनता को मुर्ख बना रही है। बीजेपी बीमारी का राजनीतिकरण कर रही है, कोरोना वैक्सीन के जरिए बीजेपी आपदा को अवसर में बदलने की कोशिश कर रही है।


राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी ने लिखा कि मुफ़्त #कोविड टीके का प्रलोभन अनैतिक और अमानवीय है। भारत सरकार की ज़िम्मेदारी सबके प्रति एक सामान्य ही है। भाजपा को वोट का मतलब कोई उपचार का पहला हक नहीं। ऐसी घटिया स्तर की बात करने वालों को बिहार की जनता चुनाव में मोटी सुई लगाकर भगा दे!


हंसराज मीणा ने लिखा कि बिहार विधानसभा चुनाव में "वैक्सीन" की एंट्री हो चुकी है। अभी "पाकिस्तान" व "हिंदू-मुस्लिम" जैसे शब्द बिहार की राजनीतिक विसात में आना बाकी है। सावधान रहिये। बिहार के चुनाव में @तेजस्वी यादव ने 10 लाख रोजगार देने को अहम मुद्दा बनाया है। भाजपा-जेडीयू ख़ौफ के साये में है। तेजस्वी तय हैं।--लोकमान से साभार 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...