सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी द्वारा “सतर्कता सप्ताह के आयोजन का उद्देश्य” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन


दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी द्वारा “सतर्कता सप्ताह के आयोजन का उद्देश्य” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन

 

 

सोशल काका 

लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 

दिल्ली।  दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी मुख्यालय में दिनांक 27 अक्टूबर 2020 को “सतर्कता सप्ताह के आयोजन का उद्देश्य” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया । डॉ. रामशरण गौड़, अध्यक्ष, दिल्ली लाइब्रेरी बोर्ड द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई तथा डॉ. रंजन कुमार त्रिपाठी, सह-प्राध्यापक, संस्कृत विभाग, दिल्ली विश्वविद्यालय वक्ता के रूप में उपस्थित रहे ।




डॉ. रंजन कुमार त्रिपाठी ने भारत वर्ष के गौरवान्वित इतिहास का व्याख्यान करते हुए अपने वक्तव्य का आरंभ किया । उन्होंने भ्रष्टाचार पर विस्तार में चर्चा की तथा भ्रष्टाचार निवारण हेतु सर्वप्रथम वैचारिक एवं मानसिक भ्रष्टाचार को त्याग कर सदाचरण करने का निवेदन किया ।


 

उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार, राजनीतिक विकास, लोकतंत्र, आर्थिक विकास, वातावरण, लोगों के स्वास्थ्य सहित अनेक क्षेत्रों को प्रभावित कर देश को दुर्बल बना रहा है इसलिए यह अत्यावश्यक है कि जनता को सतर्क, सुग्राही बनाकर भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ने के प्रयासों की दिशा में प्रेरित किया जाए । उन्होंने आर्थिक एवं राजनैतिक भ्रष्टाचार पर भी प्रकाश डाला । उन्होंने भारत के महापुरुषों के जीवन वृतांतों का उदाहरण देते हुए श्रोताओं से भारतवर्ष के संस्कारों और सदाचरण को अपने भीतर जीवंत कर भ्रष्टाचार से स्वयं को दूर रखने तथा उसके अंत हेतु कार्यशील बनने का आवाहन किया ।




डॉ. रामशरण गौड़, अध्यक्ष, दिल्ली लाइब्रेरी बोर्ड ने लघु कथा के माध्यम से श्रोताओं को बताया कि किस प्रकार बीते कुछ वर्षों में भारत जैसे सदाचारी राष्ट्र में भी भ्रष्टाचार व्याप्त हो गया है । उन्होंने सभी से कार्यस्थल पर तथा उसके बाहर भ्रष्टाचार न करने तथा अपने कार्यों का सद्भाव, सत्यनिष्ठा तथा पारदर्शिता के साथ निष्पादन करने का आग्रह किया । उन्होंने बताया कि सदाचरण का निर्वहन करते हुए ही मानव एक सुकून और संतुष्टीपूर्ण जीवन व्यतीत कर सकता है । साथ ही उन्होंने सभी से परिश्रम को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लेने का भी निवेदन किया ।


 



तत्पश्चात अध्यक्ष, दिल्ली लाइब्रेरी बोर्ड द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनों को सतर्कता जागरूकता शपथ दिलवाई गई ।



श्री आर. के. मीणा, पुस्तकालय एवं सूचना अधिकारी, दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...