सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एससी-एसटी अधिनियम के तहत 3.25 लाख की राहत राशि वितरित कीः डीसी 

एससी-एसटी अधिनियम के तहत 3.25 लाख की राहत राशि वितरित कीः डीसी 


 

विवेक अग्रवाल 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

ऊना।  अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989  के तहत जिला ऊना में एक अप्रैल 2018 से 30 सितंबर 2020 तक 12 मामलों में 3.25 लाख रुपए की पुनर्वास राहत राशि प्रदान की गई है। यह जानकारी उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जिला सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक में दी।

बैठक में उन्होंने बताया कि अधिनियम के तहत जिला में कुल 45 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 6 मामले पुलिस अन्वेषणाधीन हैं, जबकि 4 मामलों का न्यायालय ने निपटारा कर दिया है, 22 मामले न्यायालय में लंबित हैं तथा 13 केस खारिज कर दिए गए हैं। डीसी ने कहा कि अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत पीड़ित को कानूनी संरक्षण प्रदान करने के साथ-साथ 1 लाख रुपए से लेकर 8.25 लाख रुपए तक पुनर्वास राहत राशि प्रदान करने का प्रावधान है। 

इसके बाद जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याण हेतु चलाए जा रहे प्रधानमंत्री के नए 15 सूत्रीय कार्यक्रम के कार्यान्वयन के हेतु गठित जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में डीसी ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध है तथा इसी दिशा में कार्यक्रम लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के शैक्षणिक उत्थान के लिए छात्रवृति योजना चलाई गई है। प्री-मेट्रिक छात्रवृति योजना के तहत वर्ष 2019-2020 में अल्पसंख्यक समुदाय के 171 छात्रों को 1.71 लाख रुपए छात्रवृति के रुप में प्रदान किए गए हैं।  इसके अतिरिक्त कक्षा ग्यारवीं व बारहवीं के मेधावी छात्रों द्वारा छात्रवृति के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरे जा रहे हैं। जबकि मौलाना आजाद राष्ट्रीय छात्रवृति योजना के तहत मेधावी छात्रों को 12 हजार रुपए प्रति वर्ष की छात्रवृति दो किश्तों में प्रदान की जाती है। 

बैठक में डीसी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 2020-21 में 8 अल्पसंख्यक परिवारों को लाभान्वित किया गया है। यही नहीं ग्रामीण विकास विभाग की मनरेगा योजना के तहत 375 परिवारों ने रोजगार प्राप्त किया तथा 6872 कार्य दिवस अर्जित किए। आईटीआई ऊना में अल्पसंख्यक समुदाय के 58 छात्र, बंगाणा में 4, पूबोवाल में 25 छात्र प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। 

पीएम आदर्श ग्राम योजना लागू करने में लाएं तेजी

इसके बाद उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत जिला स्तरीय अभिसरण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने कहा कि जिला ऊना में योजना के तहत 23 गांवों का चयन किया गया है। प्रत्येक चयनित गांव को 20 लाख रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी। संबंधित पंचायतों में सर्वे के बाद ग्राम विकास योजना तैयार होनी है। उन्होंने कहा कि इस योजना को लागू करने में तेजी लाई जाएगी और समयबद्ध तरीके से इसे लागू किया जाए।

बैठक में एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा, एएसपी विनोद कुमार धीमान, जिला कल्याण अधिकारी सुरेश शर्मा, पीओ डीआरडीए संजीव ठाकुर सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...