सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कालेज में जनसभा की अनुमति देने वाले अधिकारियों  पर कार्रवाई ना होने पर कोन्ग्रेस्स करेगी अनशन 

 

जिन अधिकारियों द्वारा कॉलेज में जनसभा करने की अनुमति दी उन अधिकारियों पर यदि सरकार ने कार्यवाही नहीं की तो अनशन करने से भी पीछे नहीं हटेगी कांग्रेस :अनिल डडवाल (प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस विदं) 

 


विवेक अग्रवाल 

हिमाचल। शुक्रवार को अपने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस विदं अनिल डडवाल ने कहा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चैक देने के जो कार्य पूर्व में नगर पंचायत अथवा ग्राम पंचायतों के सचिव करते रहे हैं वो कार्य करने के लिए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने राजकीय महाविधायलय के प्रांगण में परीक्षा के दौरान ही अपना कार्यक्रम कर के ये बता दिया है की भाजपा अपनी गिरती साख को बचाने के लिए नियमों कानूनों ओर नैतिकता को तक पर रख कर कुछ भी कर सकती है। फिर चाहे उसके लिए जनता के हितों से खिलवाड़ हो या छात्रों के हितों से खिलवाड़ हो रहा है अनिल डडवाल ने कहा अनुराग ठाकुर की जनसभा  को भी करवाने की इजाजत किसके कहने पर दी गई इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए उन्होंने कहा प्रशासन की गैरजिम्मेदारी का आलम देखिये जब छात्र छात्राएं परीक्षा दे रहे थे तब परीक्षा हाल के बाहर बरामदों ओर प्रांगण में सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ता जोर जोर से नारेबाजी कर रहे थे और वहां लगे लाऊड स्पीकरों पर माइक के माध्यम से पुरजोर आवाज में भाषण दिए जा रहे थे जिसकी वजह से परीक्षा देने वाले छात्र गहरे सदमें व मानसिक अवसाद से घिर गए छात्रों को परीक्षा देने में बहुत ही परेशानी हुई तथा मानसिक अवसाद ओर सदमे की बजह से कोई भी छात्र अपनी परीक्षा अच्छे से नहीं दे पाया है। 

 इसी दौरान परीक्षा दे रहा एक होनहार छात्र इतना मानसिक तनाव व अवसाद से घिर गया की उसने परेशान होकर इस कार्यक्रम का विरोध किया व आग्रह किया की इसे बंद किया जाए वो परीक्षा में ध्यानकेन्द्रित नहीं कर पा रहा , मगर ऐसा करने वाले छात्र की आवाज को सक्षम प्रशासनिक अधिकारी द्वारा दबाया गया और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उस छात्र को डराने के लिए उग्र हावभाव दिखाते हुए नारेबाजी की व हूटिंग कर के उसे मानसिक तौर पर सरेआम प्रताड़ित किया।

इस सारे प्रकरण की जांच करवाई जाए और इसके लिए जिम्मेदार सक्षम प्रशासनिक अधिकारियों , को चिन्हित कर के उनके विरुद्ध उचित कार्यवाही की जाए। अनिल डडवाल में कहा कि यदि आने वाले दिनों में कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो वह कॉलेज के गेट के आगे अनशन करने से भी परहेज नहीं करेगी कांग्रेस पार्टी और आगामी दिनों में इस मुद्दे को लेकर जरूर  गगरेट विधानसभा क्षेत्र में माहौल खराब होता है  तो इसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...