सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कोरोना के सामने आ रहे मामलों के बीच अच्छी खबर-हिमाचल  हर्ड इम्युनिटी के शुरूआती स्टेज में

कोरोना के सामने आ रहे मामलों के बीच अच्छी खबर-हिमाचल  हर्ड इम्युनिटी के शुरूआती स्टेज में


स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने जब से कार्यभार संभाला है हर चीज पटरी  पर आने लगी


विवेक अग्रवाल

लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया
उना।  कोरोना के सामने आ रहे मामलों के बीच अच्छी खबर यह है कि प्रदेश अब हर्ड इम्युनिटी की तरफ बढ़ रहा है। कहा जा सकता है कि हिमाचल  हर्ड इम्युनिटी के शुरूआती स्टेज में है। प्रदेश में एंटीबाडीज का पता लगाने के लिए सीरो सर्वे भी किया गया था, जिसमें एंटीबॉडीज विकसित होने का पता चला है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने जब से कार्यभार संभाला है हर चीज पटड़ी पर आने लगी है। उनका कहना है कि सरकार एक बार व्यापक सर्वे करेगी जिसमें हर्ड इम्युनिटी का पता चलेगा। स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से अपील की है कि तीन बातों का हमेशा ध्यान रखें। मॉस्क को नाक तक पहनें, हाथ बार-बार धोते रहें या सेनिटाइज करें। भीड़ वाले क्षेत्रों में सोशल डिस्टेसिंग का पूरा ध्यान रखें। हिमाचल में कोरोना संकट के दौरान पल्स ऑक्सीमीटर, ऑक्सीजन सिलेंडर मैनिफोल्ड की खरीद की गई थी, जिसमें पर विपक्ष ने सवाल उठा दिए हैं। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया था कि यह दोनों खरीद महंगे दामों पर की गई है, जबकि पंजाब ने सस्ते दामों पर खरीदे हैं, इस पूरे मामले पर स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सैजल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस विपक्ष में होती है तब निम्नता की सारी हदें लांघ देती हैं। पहले वेंटीलेंटर खरीद पर सवाल उठाए, जब तथ्य सामने आए तो चुप हो गए और अब कुछ कह नहीं कह रहे। उन्होंने कहा कि सरकार के पास छुपाने के लिए कुछ भी नहीं है। कौल सिंह ठाकुर घटिया आरोप लगा रहे हैं। गहराई में जाकर तथ्यों पर आरोप लगाते तो पता चलता। सैजल ने कहा कि जो भी खरीद हुई है, वो सीपीडब्ल्यूडी के जरिए की गई है, जो विशेषज्ञता प्राप्त एजेंसी है।  हिमाचल में कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 19135 है, जिसमें 2593 एक्टिव मामले और 16175 ठीक हो चुके हैं. अब तक 267 लोगों की मौत हो चुकी है। हिमाचल में रोजाना 3100 से 3200 टेस्ट हो रहे हैं जिन्हें 4000 हजार तक बढ़ाने की योजना है। उन्होंने यह भी कहा है कि हिमाचल में आयुर्वेद क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें शीघ्र ही तलाशने का प्रयास किया जाएगा। प्रदेश में जयराम सरकार की ओर से 1250 चिकित्सकों की तैनाती की गई है और लक्ष्य निर्धारित किया गया है कि आगामी एक वर्ष में चिकित्सकों की कमी को पूरा कर लिया जाएगा। विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को पूरा करने का भी प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश भर में हिमाचल एक ऐसा राज्य है जहां पर जनसंख्या के अनुपात में सबसे अधिक मेडिकल कॉलेज हैं।

 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...