सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

महाविद्यालय में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

महाविद्यालय में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन


छात्राओं को मूल अधिकार एवं भारतीय दण्ड सहिंता बता जागरूक करते -- अपर सिविल जज विजय शंकर गौतम



 


त्रिरत्न शुक्लेश 


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 


ओबरा,सोनभद्र। नगर के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में नेशनल कमीशन फार वूमेन एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र द्वारा बुधवार की देर सायं तक महाविद्यालय परिसर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं को उनके मूल अधिकार एवं भारतीय दण्ड सहिंता एवं अनैच्छिक गतिविधियों द्वारा स्वयं की सुरक्षा के बारे में विस्तार से बताया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन सोनभद्र विजय शंकर गौतम ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि 
छात्राओं की पहली शिक्षा माता के गोद से प्रारम्भ होती है एवं वही से समाज की संरचना प्रारम्भ होती है।एवं छात्राओं के मूल अधिकार के बारे में बताते हुए कहा कि हमारे भारतीय संस्कृति में नारियों की पूजा होती है,अपराध सहने वाला अपराधी से ज्यादे दोषी होता है इसलिए छात्राए निर्भीक होकर अपनी आवाज तुरन्त उठाए एवं उनके जो भी अधिकार है उसे जाने एवं उसके लिए तुरन्त लड़े।साथ ही छात्राओं को पारिवारिक नियम के तहत पिता के सम्प्पति पर  अधिकार के भी बारे में बताया।इसी क्रम में मुख्य वक्ता के रुप में वरिष्ठ साहित्यकार एवं राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक ओम प्रकाश त्रिपाठी ने छात्राओं को बताया कि आप के अंदर सोचने की शक्ति है आप आस,विश्वास भरोसा किस पर कर रहे है यह अच्छे से सोच लें साथ ही श्री त्रिपाठी ने छात्राओं के कौशल विकास  पर प्रकाश डालते हुए एवं महिलाओं के मूल अधिकार,गोपनीयता,घरेलू हिंसा से सुरक्षा,महिलाओं के साथ हिंसा पर दण्ड एवं विधान,एंटीरोमियो अभियान,हेल्पलाइन नम्बर,निःशुल्क कानूनी सहायता,सुरक्षित कार्य स्थल,समान वेतन,कन्या भ्रूण हत्या के बारे में,उच्चतम न्यायलय के निर्देश,भारतीय दण्ड विधान की धारा,कानून दण्ड,साइबर अपराध के बारे में समझाते हुए विस्तृत प्रकाश डाला।वही आकाशवाणी ओबरा से शान्ति वर्मा ने छात्राओं को बताया आप अनैच्छिक गतिविधियों यानी जो आप के इच्छा के विरुद्ध हो जैसे अश्लील हरकत,अभद्र व्यववार आप उसका शिकार न बने।आपको कोई किस नियत से देख रहा है किस नियत से स्पर्श कर रहा है इससे अगर आप को असुविधा महसूस होने वाली है तो तुरन्त  महिला हेल्प लाइन नंबर 1090 पर काल करें।



अपने अधिकारों हनन मत होने दे और जो आपके कर्तव्य है उसका पालन करें।अधिकारों के साथ साथ खुद जिम्मेदार बने और 80 प्रतिशत अपना कर्त्तव्य निभाइये 20 प्रतिशत अधिकार खुद मिल जायेगा।कार्यक्रम में प्राध्यापक विभा पाण्डेय ने कहा कि छात्राए शिक्षा व्यवस्था पर ध्यान दें एवं अपने अधिकारों का सही प्रयोग करें।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रमोद कुमार ने छात्राओं से कहा कि इस अवसर पर आपने जो भी गूढ़ बाते हासिल की उसको अपने जीवन मे आत्मसात करें।अपने विवेक का सही उपयोग करें।जागरूक हो साक्षर बने क्योंकि आप विधिक रुप से जागरूक है, साक्षर तो आप विकट परिस्थितियों में अपने साथ साथ दूसरों के लिए भी उपयोगी साबित हो सकती हैं।कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ राधाकान्त पाण्डेय ने किया।



इस अवसर पर डॉ किशोर कुमार सिंह,डॉ सुनील कुमार,डॉ संतोष कुमार सिंह,डॉ विकास कुमार,प्रो उपेन्द्र कुमार,डॉ विनोद बहादुर सिंह,डॉ अमूल्य कुमार सिंह,डॉ ज्ञानेंद्र कुमार सिंह,एड उमेश चन्द्र मिश्रा, जाहिरुल हसन जैदी,प्रमोद केशरी,महेश कुमार पाण्डेय,एवं महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स सहित तमाम छात्राए उपस्थित रही।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...