सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ का जिला सचिव नवीन गोयल ने मनाया जन्मदिन

प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ का जिला सचिव नवीन गोयल ने मनाया जन्मदिन



  • प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ कर रहे पार्टी को मजबूत: नवीन गोयल

  • बीजेपी जिला सचिव ने मनाया प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ का जन्मदिन

  • प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने पार्टी के हित में काम करने को किया प्रेरित



ऋतू सैनी


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 


गुरुग्राम। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ का जिला सचिव नवीन गोयल ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जन्मदिन मनाया। उपहार स्वरूप उन्हें रथ भेंट करके प्रदेश में पार्टी के लिए बेहतर सारथी बने रहे की कामना की।


यहां सेक्टर-108 में एक्सपेरियन सोसायटी में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का जिला सचिव नवीन गोयल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। उन्हें बुके भेंटकर करके स्वागत करने के साथ ही सभी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। जिला सचिव नवीन गोयल की ओर से कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ से जन्मदिन का केक कटवाया। उन्हें उपहार स्वरूप रथ भेंट किया। नवीन गोयल ने बताया कि ओपी धनखड़ के नेतृत्व में पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है। लगातार प्रदेश में दौरे करते हुए वे कार्यकर्ताओं में जोश का संचार कर रहे हैं। विपक्ष में रहकर किसानों के लिए आंदोलन करने वाले ओपी धनखड़ आज प्रदेश अध्यक्ष बनकर किसानों के हित में काम भी कर रहे हैं। नवीन गोयल ने कहा कि किसानों का हित भारतीय जनता पार्टी में सुरक्षित है। जो भी निर्णय लिए जा रहे हैं, जो भी अध्यादेश लागू किए गए हैं, वे किसानों को सक्षम और मजबूत बनाएंगे। 



अपने स्वागत से गदगद प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए सभी को पार्टी की मजबूती के लिए काम करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता खुद को बीजेपी का मजबूत सिपाही मानकर कार्य करे। उन्होंने बरोदा उप-चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को दिल-जान से कार्य करते रहने को कहा। उन्होंने कहा कि पार्टी के हरियाणा में 40 लाख मजबूत कार्यकर्ता हैं। जिन कार्यकर्ताओं की चुनाव में ड्यूटी लगी है, वे सभी बरोदा चुनाव में खुद को उम्मीदवार मानकर जनता के बीच जाएं। बीजेपी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने को मेहनत करें। कार्यक्रम में बीजेपी जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़, गुरुग्राम निगरानी कमेटी के चेयरमैन सुमेर तंवर, जिला कोषाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, बीजेपी युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष गगन गोयल, सूरजपाल अम्मू, अजय जैन, आरसी चौहान, मनीष यादव समेत अनेक नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...