सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत विद्यार्थियों हेतु “स्वच्छता अपनाएं, कोरोना भगाएं” विषय पर ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत विद्यार्थियों हेतु “स्वच्छता अपनाएं, कोरोना भगाएं” विषय पर ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता का आयोजन



सोशल काका


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया
दिल्ली।  दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा (दिनांक 16 – 28 नवम्बर 2020) के अंतर्गत दिनांक 25.11.2020 को कक्षा 6 से 9 के विद्यार्थियों हेतु “स्वच्छता अपनाएं, कोरोना भगाएं” विषय पर ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया I प्रतियोगिता का आयोजन अध्यक्ष, दिल्ली लाइब्रेरी बोर्ड, डॉ. रामशरण गौड़ की अध्यक्षता में व सदस्या, दिल्ली लाइब्रेरी बोर्ड, डॉ. रुचिका राय मदान के सानिध्य में आयोजित किया गया तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में सहायक प्राध्यापक, ए.आर.एस.डी. कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय, डॉ. राम रतन प्रसाद उपस्थित रहे I कार्यक्रम का शुभारंभ सुश्री नीरू द्वारा सरस्वती वंदना से किया गया I



डॉ. रुचिका राय मदान ने कोरोना काल में सुरक्षा, सावधानी एवं सूझबूझ रखते हुए इस विश्वव्यापी महामारी से लड़ने तथा घर पर रहकर नियमित रूप से विद्यालयों द्वारा प्रदान की जा रही डिजिटल क्लासेज के माध्यम से अपनी पढ़ाई को सुचारू रखने का आह्वान किया I उन्होंने प्रतिभागियों को प्रतियोगिता हेतु शुभकामनाएँ दी I



डॉ. राम रतन प्रसाद ने प्रतिभागियों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छता अपनाकर स्वस्थ्य रहने का निवेदन किया  गया I



सभी प्रतिभागियों ने बड़ी गंभीरता से प्रदत्त विषय पर अपने विचार रखे I निर्णायक मंडल में उपस्थित दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी से सहायक पुस्तकालय एवं सूचना अधिकारी श्रीमती जसमोहन कौर, श्रीमती अंजू मुखी एवं श्रीमती उर्मिला रौतेला द्वारा तल्लीनता से सभी प्रतिभागियों को सुनकर प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार हेतु उत्तम वक्तव्यों का चयन कर किया गया I


यह भी पढ़े : दाल रोटी खाओ हरी के गुण गाओ:: लोकल फूडी  घराट आटा  कैसे हैं फायदेमंद 


 


 


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...