सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ऑटो मार्केट से गदंगी हटाने की मांग के साथ तुरंत सफाई शुरू

बीजेपी युवा नेता नवीन गोयल के प्रयासों से निगम ने तुरंत शुरू किया काम


सोशल काका 

लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 

गुरुग्राम। बसई रोड स्थित ऑटो मार्केट में गंदगी व अन्य गतिविधियों को लेकर बीजेपी युवा नेता नवीन गोयल ने नगर निगम जोन-1 के संयुक्त आयुक्त को पत्र सौंपा। पत्र सौंपने के साथ ही नगर निगम ने ऑटो मार्केट में सफाई शुरू करवा दी गई। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने के साथ गंदगी हटाकर लोगों की सेहत को दुरुस्त रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।   

नगर निगम के जोन-1 के संयुक्त आयुक्त जितेंद्र गर्ग को बीजेपी युवा नेता नवीन गोयल ने कई कालोनियों के मौजिज लोगों के साथ उनकी समस्या के बाबत पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि यहां आटो मार्केट में डाली जाने वाली गंदगी लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। शिकायत मिली है कि बाहरी लोग यहां मृत पशु, गोबर आदि डाल जाते हैं। इसलिए इन पर रोक लगाई जाए। क्योंकि बसई रोड ऑटो मार्केट के आसपास की कालोनियों अमर कालोनी, मनोहर नगर, बलदेव  नगर, फिरोज गांधी कालोनी, सेक्टर-10 के निवासी ऑटो मार्केट में डाली जाने वाली गंदगी से परेशान हैं। इसलिए यहां की सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों की कोई शिकायत ना रहे। स्वच्छता अभियान चलाकर हम सब सफाई को अधिक महत्व दें, ताकि गंदगी जनित बीमारियों के फैलने का खतरा ना रहे। नवीन गोयल के साथ क्षेत्र के लोगों मनोहर नगर निवासी समाजसेवी जेपी गुलिया, बलदेव नगर आरडब्ल्यूए प्रधान बलदेव नगर निवासी जितेंद्र कुमार, हवा सिंह दलाल प्रधान, अमर कालोनी के वरिष्ठ नागरिक जयभगवान दहिया, अमर कालोनी आरडब्ल्यूए महासचिव प्रदीप महलावत, ललित क्रांतिकारी, सूरज प्रजापति, शनि मंदिर बलदेव नगर कार्यकारिणी सदस्य, भीम सेन, कोषाध्यक्ष आरडब्ल्यूए मनोहर नगर अशोक पांचाल, फिरोज गांधी कालोनी से प्रधान कैप्टन जगदीश आदि की मांग पर नगर निगम ने ऑटो मार्केट की सफाई का काम शुरू करवा दिया। लोगों ने इसके लिए धन्यवाद भी किया। नवीन गोयल ने कहा कि इस क्षेत्र में पेड़-पौधे भी लगाए जाएं, ताकि पर्यावरण की शुद्धि रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...