सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सुन कर भक्तो ने पूजन अर्चन किया 

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सुन कर भक्तो ने पूजन अर्चन किया 



प्रदीप कुमार जायसवाल 


लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 


बीजपुर  । सोनभद्र के नधिरा गांव में ब्रह्मा बाबा धाम परिसर मे चल रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कथा के चौथे दिन यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने एवं कथा श्रवण के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी l श्रद्धालुओं द्वारा ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः  का जाप करते हुए  यज्ञ मंडप परिक्रमा कर पुण्य का लाभ लिया गया l कथा के चौथे दिन श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में भारतीय जनता पार्टी के जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री दीपक गौड़ एवं बभनी मंडल के प्रभारी दीपक गौड़ द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर पूजन अर्चन किया गया l



श्रद्धालुओं द्वारा  प्रसिद्ध  देव स्थल ब्रह्मा  बाबा भगवान का पूजन अर्चन कर  अपनी मनोकामना किया गया l मंत्रोचार भजन कीर्तन  शंख एवं घंटों की आवाज से पूरा  गांव भक्तिमय हो उठा l यजमान के पुत्र एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद दुबे ने बताया कि कथा ज्ञान यज्ञ का समापन 11 दिसंबर को भव्य भंडारे के साथ के साथ किया जाएगा l



 कथा के चौथे दिन  कथा वाचक व्यास महाराज ब्रजराज देव पांडे द्वारा  गुरु की महत्ता का वर्णन करते हुए कहा  गुरु के बिना  किसी भी व्यक्ति का जीवन अधूरा होता है l गुरु के मिलने के बाद   जीवन सार्थक होता है  और सही राह मिलती है l गुरु अपने शिष्य का कभी भी क्षति नहीं होने देता l उक्त अवसर पर  सैकड़ों लोगों ने प्रतिदिन आयोजित भंडारे में  महाप्रसाद ग्रहण किया गया l



कथा के अंत में  यजमान विजेंद्र बहादुर दुबे एवं कमला देवी  एवं अन्य श्रद्धालुओं द्वारा  व्यास जी ,सुकदेव महाराज ,यज्ञ मंडप  एवं ब्रह्मा बाबा  की संगीतमय आरती मे  सभी भक्तगण झूम उठे l इस अवसर पर आरडी दुबे, राम शिरोमणि शुक्ला , राधे राम पांडे ,नंदलाल पांडे  ,विंध्यवासिनी दुबे ,हरि शंकर सेठ ,विनोद दुबे  ,भैया राम दुबे ,कृष्ण मुरारी दुबे , कुंज बिहारी ,लाल बहादुर  दुबे ,अधिवक्ता पवन  दुबे सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे l


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...