सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

तीर्थन घाटी की दूर दराज ग्राम पंचायत शिल्ली में नशा मुक्ति पर लोगों को किया जागरूक



  • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग कुल्लु द्वारा शिल्ली में मनाया गया किशोर स्वास्थ्य दिवस
  • स्कुली छात्र और छात्राओं बीच करवाई भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता, विजेताओं को बांटे इनाम
  • नशे की खेती से दूर रहें लोग, घाटी में आय और स्वरोजगार के कई विकल्प मौजुद- मोहर सिंह ठाकुर

परसराम भारती 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

तीर्थन घाटी, गुशैनी बंजार। जिला कुल्लु उपमण्डल बंजार में तीर्थन घाटी की दूर दराज ग्राम पंचायत शिल्ली में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग कुल्लु द्वारा जिला स्तरीय नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया और किशोर स्वास्थ्य दिवस भी मनाया गया। इस अवसर पर जिला हेल्थ एजुकेटर निर्मला महंत तथा ड्रग एडिक्शन सेंटर के काउंसलर विजय विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इन्होंने ग्राम पंचायत शिल्ली की जनता को नशा मुक्त भारत अभियान के बारे में जागरूक किया गया तथा युवाओं स्कूल के विद्यार्थियों को नशे की बढ़ती प्रवृत्ति, इसकी रोकथाम तथा नशे से कैसे बचा जाए इस बारे जागरूक किया है। ड्रग एडिक्शन सेंटर के काउंसलर विजय ने कहा कि यदि आपके गांव समाज में कोई नशा छोड़ना चाहता है तो इसके लिए भारत सरकार द्वारा फ्री में दवाई और इलाज किया जाता है। कोई भी व्यक्ति व युवा यदि नशे की लत में डूब चुका है और नशा छोड़ना चाहता है तो वह सिविल हॉस्पिटल बंजार या जिला अस्पताल कुल्लू में संपर्क कर सकते हैं।
इस दौरान नशा मुक्त भारत अभियान के तहत स्कुली छात्र छात्राओं के बीच भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी करवाया गया। भाषण प्रतियोगिता में रेणुका ने प्रथम स्थान हासिल किया तथा पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रीति जिंटा ने पहला स्थान हासिल किया है।
ग्राम पंचायत शिल्ली के उपप्रधान मोहर सिंह ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में बढ़ती नशा प्रवृति के साथ साथ छोटी उम्र में शादी करना भी एक बहुत बड़ी समस्या बन गई है। जिस वजह से जच्चा बच्चा दोनों कुपोषित हो रहे हैं। इन्होंने कहा कि कम उम्र में शादी करने से विवाह का पंजीकरण भी नहीं हो पाता है जिस कारण सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली सहायता दवाइयां, पोषक सामग्री नहीं मिल पाती है, और बच्चा भी कुपोषित रहता है। ऐसी स्थिति में पैदा हुए बच्चे का शारीरिक और बौद्धिक विकास नहीं हो पाता है। मोहर सिंह ठाकुर ने लोगों को आगाह किया है कि नशे की खेती करने से दूर रहें। इनका कहना है कि एक समय था जब लोग भांग और अफीम को रोजगार की दृष्टि से उगाते थे लेकिन अब समय बदल गया है। इस समय घाटी के लोगों के पास आय के कई विकल्प मौजूद हैं। यहां के लोगों के लिए प्राकृतिक कृषि, बागवानी और पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं भरी पड़ी है। इसके अलावा सरकार द्वारा चलाई जा रही ग्रामीण स्तर पर मनरेगा योजना का भी लाभ उठाया जा सकता है।
इन्होंने बतलाया कि यदि कोई व्यक्ति 90 दिन तक मनरेगा में काम करते हैं वह सरकार द्वारा दी जाने वाली कई महत्वपूर्ण स्कीमों का लाभ उठा सकते हैं। इन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि नशे की खेती से दूर रह कर अपने खेतों में पारम्परिक फसलों की बिजाई करें और इसके साथ ही मनरेगा में बढ़-चढ़कर कर कार्य करें जिससे आपके सभी तरह के खर्चे भी सरकारी सहायता से ही चलेंगे l

इस अवसर पर ग्राम पंचायत शिल्ही  के उप - प्रधान मोहर सिंह ठाकुर, पूर्व प्रधान प्यारे चंद, पूर्व प्रधान मानता ठाकुर एवं ग्राम पंचायत शिल्ही के समस्त वार्ड मेंबर, अन्य पदाधिकारी, स्कुली छात्र और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...