सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

महाविद्यालय में इतिहास परिषद के अन्तर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

 



त्रिरत्न शुक्लेश 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

ओबरा,सोनभद्र। नगर के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग द्वारा विभागीय इतिहास परिषद सत्र 2021 के अंतर्गत दिनांक 18 मार्च 2021 से 20 मार्च 2021 तक महाविद्यालय के सभी संकायो के छात्र-छात्राओं के मध्य क्विज, सामान्य ज्ञान,निबंध,भाषण,पेंटिंग चार्ट,पोस्टर इत्यादि विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के स्नातक एवं स्नातकोत्तर सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने बड़े ही जोश एवं उत्साह के साथ भारी संख्या में प्रतिभाग किया। क्विज प्रतियोगिता में प्रज्ञा मिश्रा,सौरभ कुमार गुप्ता,सुधाकर विश्वकर्मा, मो उबैदुल्लाह खान प्रथम स्थान पर रहे।सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सौरभ कुमार गुप्ता व सुधाकर विश्वकर्मा प्रथम,सुनीता सिंह द्वितीय तथा सोनी पटेल तृतीय स्थान पर रही।भाषण प्रतियोगिता में प्रज्ञा मिश्रा प्रथम फलक एवं दीक्षा श्रीवास्तव द्वितीय तथा शुभम मिश्रा तृतीय स्थान पर रहें। निबंध प्रतियोगिता में शिवानी सिंह प्रथम, सुनीता सिंह एवं सोनी पटेल द्वितीय तथा गरिमा सिंह एवं राजत शर्मा तृतीय स्थान पर रहे।चार्ट एवं पोस्टर प्रतियोगिता में शिप्रा सिंह एवं मो उबैदुल्लाह प्रथम ज्योति राय, शिवानी सिंह, गरिमा सिंह द्वितीय तथा कशिश,आँचल सिंह तृतीय स्थान पर रही। ड्राइंग पेंटिंग प्रतियोगिता में शिवानी सिंह,गरिमा सिंह, अपेक्षा प्रथम, रुचि कुमारी प्रीति द्वितीय तथा आंचल सिंह तृतीय स्थान पर रही।



धूम्रपान मद्यपान एवं तंबाकू सेवन निषेध पर भी भाषण, स्लोगन, निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया इसमें भाषण प्रतियोगिता में प्रीति उपाध्याय प्रथम दीक्षा श्रीवास्तव व शुभम कुमार सिंह द्वितीय तथा सुनीता सिंह व अपेक्षा अग्रहरि तृतीय स्थान पर रही।धूम्रपान मद्यपान निषेध पर हुई निबंध प्रतियोगिता में शिवानी सिंह, कुसुम सिंह  चंदेल प्रथम, हिमांशी सिंह, दीक्षा फलक, साक्षी द्वितीय तथा सुधाकर विश्वकर्मा,शालू गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे। इसी विषय पर हुई स्लोगन प्रतियोगिता में शिवानी सिंह, ज्योति राय,हिमांशी सिंह प्रथम, शबनम बानो,शिप्रा सिंह द्वितीय,सोनी पटेल व बुशरा फिरदौस तृतीय स्थान पर रहें। इस प्रकार इतिहास परिषद द्वारा दिनांक 18 से 20 मार्च 2021 तक कुल 11 प्रतियोगिताएं  विभिन्न वर्गो में आयोजित करायी गयी जिसमें देर शाम तक उक्त सभी प्रतियोगिताओं का परिणाम आने के पश्चात समापन समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रमोद कुमार एवं इतिहास परिषद के संयोजक एवं विभागाध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सैनी ने सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को गोल्ड,सिल्वर एवं ब्रांज मेडल व सर्टिफिकेट देकर  सम्मानित किया। 



उक्त अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें। मेडल एवं सर्टिफिकेट पाकर सभी विजेता छात्र-छात्राओं अत्यंत हर्षित रहें।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

पोषाहार वितरण में लापरवाही की शिकायत पर मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारी : आंगनवाड़ी हुई कार्य मुक्त

अरविन्द गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर/सोनभद्र: विकास खण्ड म्योरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत जरहा टोला दिघुल में तत्कालीन आंगनवाड़ी कार्यकत्री श्रीमति जावित्री दुबे द्वारा नियमित पोषाहार वितरण नहीं किए जाने की शिकायत पुष्टाहार विभाग को लंबे समय से मिल रहा था कि एक बार पुनः दिघुल के लाभार्थियों व ग्रामीणों द्वारा लिखित शिकायत विभाग को भेजा गया जिसकी शिकायत पर 31अगस्त दिन रविवार पूर्वाह्न 11 बजे विभागीय अधिकारी (सी.डी.पी.ओ.म्योरपुर) औचक निरीक्षण के लिए उनके जरहा 5 आंगनबाड़ी केंद्र बरडाड पर पहुंचे तो मौजूदा लाभार्थियों ने इनकी घोर लापरवाही का पूरा दस्तूर सुनाया तथा मौके पर अधिकारी ने देखा कि आंगनबाड़ी जावित्री दुबे द्वारा बरडाड केंद्र पर वितरण हो रहा चने के दाल में पूरी तरह से घुन लगे हुए थे सी. डी. पी. ओ. ने रजिस्टर चेक किए तो रजिस्टर में वितरित नाम 48 थे जबकि मौके पर 38 लाभार्थी ही मिले जिस पोषाहार को शासन द्वारा कुपोषण से बचाने के लिए बच्चों व गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क वितरण कराया जाता रहा है वही पोषाहार जमीनी स्तर से पशुओं को खाने के योग्य भी नहीं पाया गया जिससे विभागीय...