सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दून उद्योग व्यापार मंडल की स्मार्ट सिटी अध्यक्ष संग हुई वार्ता सम्पन्न

  • वार्ता में व्यापारियों ने गिनाई समस्याएं,खराब आर्थिक स्थिति का भी दिया हवाला 
  • समस्याओं को लेकर विधायक से लेकर माननीय मुख्यमंत्री तक लगाई गुहार



गणेश वैद 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

देहरादून। दून उद्योग व्यापार मंडल की कोर कमेटी की एक बैठक नगर निगम सभागार में बुधवार को माननीय मेयर एवं स्मार्ट सिटी अध्यक्ष श्री सुनील उनियाल गामा के साथ सम्पन्न हुई।बैठक में व्यापार मंडल के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के साथ स्थानीय विधायक खजान दास भी उपस्थित रहे।बैठक में पलटन बाजार के व्यापारियों की दुकानों के बाहर बनने वाले एक जैसे छज्जे के सम्बन्ध में वार्ता की गई। वार्ता में श्री सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने पलटन बजार के व्यापारियो का पक्ष रखते हुए कहा कि बरसात का मौसम आने वाला है एवं अभी तक इस विषय पर नगर  निगम  एवं स्मार्ट सिटी द्वारा कोई निर्णय नहीं हुआ है यदि यह कार्य बारिशों से पहले पूर्ण नहिं किया गया तो दुकानों में बारिश का पानी घुसकर व्यापरियों के दूकानों में रखे समान को भारी क्षति पहुंचाएगा अतः इस विषय पर जल्द से जल्द निर्णय किया जाये| 

उन्होंने कोरोना काल में व्यापारियों की बिगड़ती आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि दून उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा यह मांग क्षेत्र के विधायक,सीईओ स्मार्ट सिटी, चेयरमैन स्मार्ट सिटी से लेकर माननीय मुख्यमंत्री जी तक लगातार उठाई जाती रही है कि गत वर्ष से व्यापरियों की आर्थिक स्थिति बद से बदत्तर हुई है और अब बहुत जर-जर स्थिति में है तो इस काम का बोझ किसी भी रूप में पलटन बाजार के व्यापारी पर ना डाला जाये और यह काम स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के बजट से ही किया जाये |

दून उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने बताया की यह विषय नगर निगम बोर्ड से पारित होने के बाद विधिक राय के लिए प्रतीक्षा में है और हम यह उम्मीद करते हैं कि व्यापारी एवं बाजार की परिस्थिति को देखते हुए स्मार्ट सिटी के द्वारा अपने ख़र्चे से इस काम को जल्द पूर्ण किया जाएगा | 

महामंत्री श्री सुनील मेसन जी ने कहा की बीते कुछ दिनों से पलटन बाजार में निर्माण कार्य की गति बहुत धीमी हो गई है स्मार्ट सिटी के माननीय अध्यक्ष इस पर भी गौर करें एवं बाजार खुलने से पहले अधिक से अधिक लेबर लगा कर कार्य को तेजी से किया जाय|

वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री डी डी  अरोरा जी ने आने वाले समय में डेंगू की समस्या को माननीय महापौर के समक्ष रखा एवं बाजार खुलने से पहले बाजार के सभी छोटे बड़े नाला नाली आदि को साफ़ किए जाने की मांग की |

बैठक के संपन्न होने पर माननीय मेयर ने आए हुए पलटन बाजार के समस्त व्यापारियो एवं दून उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों को सेनिटाइज़र भी भेंट किए तथा डेंगू पर भी अपनी रणनीति की चर्चा की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...