सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वास्तव में GDC Ltd में सौ करोड़ की धोखाधड़ी का मामला था या राजेंद्र शर्मा की व्यक्तिगत खुन्नस थी वजह



विजय शुक्ल 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

दिल्ली। कमल मोरारका हमेशा खबरों की दुनिया में बने रहने वाली शख़्शियत थे और आज उनके जाने के बाद उनके जन्मदिन के दिन भी सन्नाटा हैं ना तो व्यापारिक दुनिया में ना ही राजनीतिक दुनिया में कही कोई खबर या बधाई दिखी .. दिल से जन्मदिन की बधाई कमल मोरारका साहेब काश आप होते तो मुखरता से आज गलत  नीतियों  का विरोध करते,हमेशा की तरह निडर रहते हुए  । खैर यह तो रीति हैं इस दुनिया की जिस आदमी की मौत खामोशी से दफना दी गयी हो उसके जन्मदिन का क्या आगाज ? बहरहाल हमारी पहुंच वाली गलियारों से दूर शायद कही कमल मोरारका जी को कुछ लोग जरूर याद कर रहे होंगे। वापस कमल मोरारका के अपने खासमखास राजेंद्र शर्मा और बिटिया प्रगति ने आखिर क्यों मुकेश गुप्ता पर सौ करोड़ की वित्तीय धांधली का आरोप लगाया।  क्या इसके पीछे कमल मोरारका जी के जीते जी राजेंद्र शर्मा से कोई वार्ता न करने वाली कमल मोरारका जी का वो आदेश था जो उन्होंने मुकेश गुप्ता को दिया था।  कही ऐसा तो नहीं उसी का बदला सिर्फ राजेंद्र  चाहते हो और भारती मोरारका , प्रगति मुंद्रा और बाकी सब बस  इस चाल में महज एक प्यादे की तरह हो। 

आखिर क्या  वजह थी जिसके कारण मुकेश गुप्ता और कमल मोरारका के बीच से यह संवाद सूत्र राजेंद्र शर्मा किनारे लगा दिया गया होगा ? क्या महज मुकेश गुप्ता के खिलाफ पारिवारिक साजिश रचने के लिए ही कमल मोरारका ने राजेंद्र शर्मा को मुकेश गुप्ता से दूर किया था और अगर हाँ तो भारती मोरारका जी को ऐसी क्या जरूरत आन  पडी कि इसी राजेंद्र शर्मा को आगे कर दिया और जब मुकेश गुप्ता ने उनके खिलाफ किये जा रहे कांड  का जिक्र किया तो भारती मोरारका ने इससे अनजान बनते हुए उनको क्यों कहा कि  आप ऐसा कैसे सोच सकते है मुकेश जी।  आप आराम करिये। 

अब इन सबके पीछे एक बड़ी साजिश की बू आती हैं , वो हैं कि  क्या राजेंद्र शर्मा अपने अलावा कमल मोरारका के परिवार के लोगो को सबसे अलग कर अपना एक साम्राज्य बनाना चाह रहे हैं और धीरे धीरे सभी अच्छे प्रोफेशनल को अलग अलग क्षेत्रो में काम कर रहे कमल मोरारका के व्यापारिक संस्थानो से ऐसे ही धांधली वाले कारनामो में उलझा कर उनको किनारे लगाना चाह रहे हो ? इन सब शंका का निराकरण तो महज कमल मोरारका जी के अपने बेटी दामाद और उनकी पत्नी द्वारा ही दूर किया जा सकता हैं।  पर यह तो तब होगा जब उनकी मंशा साफ़ हो और कही सारा का सारा खेल ही राजेंद्र शर्मा को मोहरा बनाकर न खेला जा रहा हो। 

टिप्पणियाँ

Unknown ने कहा…
Jo ho raha hai wo business ke liye sahi nahi hai.. ye step company ki abtak ki sari reputation ko khatam kar dega.

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...