सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कुलगाम में आतंकियों-सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ के दौरान फंसे 430 नागरिकों को बचाया

 




आसिफ़ अशरफ मीर 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

कुलगाम। जम्मू-कश्मीर में सोमवार को कुलगाम के अहरबल में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई है. बता दे कि सेना लगातार ऑपरेशन चला रही है. जंहा अहरबल में फॉरेस्ट एरिया में हुए एक एनकाउंटर में सेना को सफलता मिली है. सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ में एक लश्कर के एक टॉप कमांडर को ढेर कर दिया है. कश्मीर ज़ोन पुलिस ने जारी इस मुठभेड़ की जानकारी दी है. जबकि जिला पुलिस कुलगाम ने लोकप्रिय पर्यटन स्थल अहरबल में फंसे 430 नागरिकों को निकाला.

430 लोगों को बचायाजानकारी के मुताबिक, आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच सोमवार दोपहर शुरू हुई गोलीबारी के बाद उनकी खुद की सुरक्षा के लिए उनकी आवाजाही रोक दी गई थी. शाम के समय, नागरिकों को पुलिसकर्मियों की सशस्त्र सुरक्षा के तहत एक निकासी बिंदु पर ले जाया गया और उनके परिवहन के लिए एसएचओ मंज़गाम इंस्पेक्टर इम्तियाज और एसएचओ डीएच पोरा इंस्पेक्टर तनवीर द्वारा 40 (चार) वाहनों की व्यवस्था की गई. एडीएसपी कुलगाम श्री जुल्फकार की देखरेख में निकासी अभियान में, 430 व्यक्तियों को निकाला गया और सुरक्षित रूप से उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया.


शनिवार को मारे गए थे 3 आतंकी इससे पहले शनिवार को जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में हुई मुठभेड़ में जहां सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया था तो वहीं सेना का एक जवान घायल भी हुआ. सोमवार को लगातार तीसरे दिन आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई है. शनिवार को बांदीपोरा में हुई मुठभेड़ को लेकर अधिकारियों ने बताया कि, उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा के सुंबलर इलाके में शोखबाबा जंगल में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने वहां घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया.

जवाबी कार्रवाही में मारे गए आतंकी तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की, जिसका उन्होंने माकूल जवाब दिया. इसके बाद अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया. मारे गए आतंकवादियों की पहचान और वो किस आतंकवादी संगठन से जुड़े थे, इसका पता लगाया जा रहा है.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...