सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पलवल एक्सिस बैंक में हुई 95 लाख नगद लूट के मामले में पांच आरोपी को किया गया गिरफ्तार

 

प्रवीण आहूजा 

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

पलवल ।पलवल के एक्सिस बैंक से गन प्वाइंट पर 95 लाख रुपये की नकदी लूटने वाले गिरोह के पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


चार आरोपी फिलहाल फरार है, जिनकी गिफ्तारी के लिए पुलिस लगातार उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ लूट, डकैती हत्या जैसे कई संगीन मामले विहार राज्य में पहले ही दर्ज हैं। फिलहाल आरोपियों को गहन पूछताछ बरामदगी के लिए अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया हुआ है।


 पलवल जिला पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने लूट की बड़ी वारदात का खुलाशा करते हुए  बताया कि हुडा सैक्टर-2 स्थित एक्सिस बैंक में 14 जुलाई की दोपहर लूटेरों ने 95 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद बैंक मैनेजर की शिकायत पर मामला दर्ज कई टीमों का गठन किया गया और मामले की गहनता जांच शुरू कर दी गई। लूटेरे जिन बाइकों पर सवार होकर फरार हुए वह लावारिस अवस्था में खड़ी मिली। जांच के दौरान सीआईए इंचार्ज अशोक कुमार को सूचना मिली की शहर में एक ब्लैक कलर की स्कोडा घूम रही है जिसकी नंबर प्लेट पर मिट्टी लगी हुई है। सूचना मिलते शहर में कार की तलाश शुरू की गई। जिस दौरान पता चला कि ब्लैक कलर की स्कोडा  हथीन रोड स्थित पियूष ग्रुप सोसायटी के अंदर गई है। सोसायटी के अंदर निर्माणाधीन एक मकान के पीछे कार दिखाई दी और एक कमरे से पांच लोगों को काबू किया गया जो कि किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। साथ ही पांच लोगों के कब्जे से एक पिस्टल, 2 कट्टे, 2 तलवार, पांच जिंदा रौंद व स्कोडा कार को बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सूरज कुमार सिंह उर्फ सन्नी, निवासी अदलवाडी गांव जिला वैशाली विहार, मनीष उर्फ ननकी निवासी पानापुर गांव जिला वैशाली विहार, महेश कुमार उर्फ रोनक निवासी वलवा कुवारी गांव जिला वैशाली विहार, सौरभ कुमार निवासी अकसार गंज जिला वैशाली विहार हाल निवासी सैक्टर-78 नोएडा, व इंद्रजीत उर्फ कुंदन निवासी देगरी जिला वैशाली विहार बताया है सन्नी इस गिरोह का मास्टरमाइंड है । गहन पूछताछ में बताया कि बैंक लूट मामले में उनके चार और साथी शामिल है। लूट के बाद सभी रुपयों को आरोपियों ने अपने-अपने घर पहुंचा दिया है।ये लुटरे बाइकों पर सवार होकर आये थे और पहले से ही इन्होने और इनके साथियों ने बैंक की रैकी की हुई थी बन्दूक की नोक पर बैंक वालों को बंधक बनाकर 95 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए आगे दिल्ली -मथुरा रोड पर इन्होने आलापुर सीएनजी पम्प से गाडी ली और फरार हो गए वहीं कुछ साथी इनके एक गाड़ी से पलवल -सोहना मार्ग से होते हुए फरार हुए थे।  फिलहाल आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से रुपयों की बरामदगी व उनके फरार साथियों के ठिकानों का पता लगाया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...